Caanes 2026: रेड कार्पेट पर कातिलाना लुक में पहुंचीं अदिति राव हैदरी, पहले सादगी फिर ग्लैमरस लुक में ढाया कहर

कान फिल्म फेस्टिवल 2026 का आगाज हो चुका है और विदेशी हस्तियों से लेकर भारतीय हस्तियां भी रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरती दिखीं। आलिया भट्ट हाल ही में अपने कान लुक को लेकर सुर्खियों में रहीं और अब अदिति राव हैदरी अपने लुक को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस ने अपने दो लुक की पहली झलक फैंस के साथ साझा की है। पहले साड़ी में और फिर ग्रीन कलर के ग्लैमरस गाउन में।
1/7 Image Source : Instagram/@aditiraohydari
कान फिल्म फेस्टिवल 2026 का आगाज हो चुका है और विदेशी हस्तियों से लेकर भारतीय हस्तियां भी रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरती दिखीं। आलिया भट्ट हाल ही में अपने कान लुक को लेकर सुर्खियों में रहीं और अब अदिति राव हैदरी अपने लुक को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस ने अपने दो लुक की पहली झलक फैंस के साथ साझा की है। पहले साड़ी में और फिर ग्रीन कलर के ग्लैमरस गाउन में।
2/7 Image Source : Instagram/@aditiraohydari
कान फिल्म फेस्टिवल 2026 के रेड कार्पेट से अदिति राव हैदरी के लुक वायरल हो रहे हैं, जिनमें से एक में एक्ट्रेस साड़ी में नजर आ रही हैं और दूसरे में बेहद खूबसूरत नियॉन ग्रीन हाई स्लिट गाउन में दिखाई दे रही हैं। उनका ये लेटेस्ट लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
3/7 Image Source : Instagram/@aditiraohydari
अदिति राव हैदरी ने कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर एक बार फिर अपने रॉयल चार्म और खूबसूरती से सबका दिल जीत लिया। एक्ट्रेस ने नियॉन ग्रीन सिल्क जॉर्जेट ड्रेप्ट गाउन पहना था। इस मोनोक्रोमैटिक नियॉन ग्रीन गाउन में अदिति मॉडर्न और एलिगेंट लग रही थीं।
4/7 Image Source : Instagram/@aditiraohydari
गाउन में हाई स्लिट कट दिया था, जो बोल्डनेस और ग्लैमर का तड़का लगा रहा था। इसी के साथ गाउन के पीछे से अटैच्ड लंबी केप रॉयल ड्रामैटिक इफेक्ट दे रही थी। ज्वेलरी की बात करें तो उन्होंने गले में डायमंड का सिंपल सा नेकलेस पहना था, ताकि सारा ध्यान उनके आउटफिट पर रहे।
5/7 Image Source : Instagram/@aditiraohydari
इससे पहले अदिति राव हैदरी ने साड़ी में जलवा बिखेरा। एक्ट्रेस ने इस खास मौके के लिए मोनिका और करिश्मा लेबल की जेड की शीर ओरगेंजा साड़ी पहनी थी, जिस पर बिखरे हुए गोल्ड सीक्वेन और स्टार एम्बेलिश थे। अपने लुक को उन्होंने गोल्ड चोकर के साथ कम्प्लीट किया था।
6/7 Image Source : Instagram/@aditiraohydari
अदिति ने सोशल मीडिया पर 'सारी नॉट सॉरी' कैप्शन के साथ ये तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अदिति ने अपने इस लुक से एक बार फिर अपने पारंपरिक लुक को एक नए और गर्व भरे अंदाज में पेश करके सबको चौंका दिया।
7/7 Image Source : Instagram/@aditiraohydari
आजकल जहां ज्यादातर एक्ट्रेसेस साड़ी को गाउन और अजीबो-गरीब कट्स के साथ मॉडर्न अंदाज में पहन रही हैं, वहीं अदिति अक्सर साड़ी को ट्रेडिशनल अंदाज में पहनना पसंद करती हैं, जो ज्यादा खूबसूरत और शक्तिशाली लगती है। ऐसे में बिना किसी बदलाव के, पारंपरिक तरीके से अदिति का साड़ी पहनना फैंस को भा गया।