क्रिस हेम्सवर्थ की बेटी इंडिया ने बुल राइडिंग कॉम्पिटिश में मारी बाजी, लड़कों को टक्कर देकर बनीं विनर, गर्व से चौड़ा हुआ 'थॉर' का सीना

क्रिस हेम्सवर्थ की बेटी इंडिया रोज ने लड़कों को तगड़ा प्रतियोगिता में जबरदस्त जीत हासिल की है, जिसे देखकर एक्टर का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। इंडिया इस कॉम्पिटिश में अकेली लड़की थीं, इसके बाद भी उन्होंने सभी लड़कों को मात देते हुए ये प्रतियोगिता अपने नाम कर ली।

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में 'थॉर' की भूमिका निभाने वाले हॉलीवुड एक्टर क्रिस हेम्सवर्थ ने अपनी बेटी इंडिया रोज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है और अपनी बेटी की अचीवमेंट पर खुशी जाहिर की है। क्रिस हेम्सवर्थ की बेटी ने एक बुल राइडिंग प्रतियोगिता में जीत हासिल की है।
1/7 Image Source : Instagram/@chrishemsworth
मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में 'थॉर' की भूमिका निभाने वाले हॉलीवुड एक्टर क्रिस हेम्सवर्थ ने अपनी बेटी इंडिया रोज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है और अपनी बेटी की अचीवमेंट पर खुशी जाहिर की है। क्रिस हेम्सवर्थ की बेटी ने एक बुल राइडिंग प्रतियोगिता में जीत हासिल की है।
2/7 Image Source : Instagram/@chrishemsworth
खास बात तो ये है कि इस प्रतियोगिता में क्रिस हेम्सवर्थ की बेटी इंडिया अकेली थीं। यानी प्रतियोगिता में इंडिया को टक्कर देने के लिए सिर्फ लड़के ही थे, लेकिन इन सभी को पीछे छोड़ते हुए इंडिया ने इस कॉम्पिटिशन को अपने नाम कर लिया, जिसे देखकर क्रिस हेम्सवर्थ का सीना गर्व से चौड़ा हो गया।
3/7 Image Source : Instagram/@chrishemsworth
क्रिस हेम्सवर्थ ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की उपलब्धि को लेकर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने लिखा- 'बस इतना कहना चाहता हूँ कि मेरी बेटी कमाल की है। कॉम्पिटिशन में अकेली लड़की थी और जीत हासिल की। गर्व का पल।'
4/7 Image Source : Instagram/@chrishemsworth
क्रिस हेम्सवर्थ के पोस्ट से साफ है कि उनकी बेटी इंडिया ने लड़कों के बीच आयोजित बुल राइडिंग प्रतियोगिता में न सिर्फ हिस्सा लिया, बल्कि इसमें जीत भी हासिल की, जो अभिनेता के लिए बेहद गर्व का पल था।
5/7 Image Source : Instagram/@chrishemsworth
क्रिस हेम्सवर्थ ने इस प्रतियोगिता का वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उनकी बेटी बुल राइडिंग करती नजर आ रही हैं। वहीं एक अन्य वीडियो में वह अपनी बेटी को गले लगाते दिखे और बेटी को चैंपियन बुल राइडर कहकर बुलाते हैं।
6/7 Image Source : Instagram/@chrishemsworth
हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब क्रिस हेम्सवर्थ ने अपनी बेटी या परिवार की तस्वीरें उनकी उपलब्धियों का जिक्र किया हो। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने परिवार के साथ बिताए खूबसूरत पलों की झलकियां साझा करते रहते हैं।
7/7 Image Source : Instagram/@chrishemsworth
बता दें, क्रिस हेम्सवर्थ ने दिसंबर 2010 में स्पैनिश एक्ट्रेस एल्सा पटाकी से शादी की थी, जिसने उनके तीन बच्चे साशा हेम्सवर्थ, इंडिया रोज हेम्सवर्थ और ट्रिस्टन हेम्सवर्थ हैं।