फरहान अख्तर की महाफ्लॉप फिल्म, सस्पेंस ने हिला दिया था दिमाग, दीपिका पादुकोण संग जमी थी जोड़ी

बॉलीवुड हीरोइन दीपिका पादुकोण बीते दिनों अपने काम के घंटों को लेकर काफी चर्चा में रही थीं। हाल ही में कुणाल खेमू ने भी दीपिका ने काम के घंटों वाले विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आज दीपिका बॉलीवुड की बड़ी हीरोइन बन गईं हैं लेकिन क्या आपने उनकी 2010 में आई फिल्म 'कार्तिक कांलिंग कार्तिक' देखी है। इस फिल्म में दीपिका की जोड़ी फरहान अख्तर के साथ बनी थी। इस सस्पेंस थ्रिलर का जब भेद खुला था तो लोगों ने अपना माथा पीट लिया था। एक फोनकॉल के रहस्य में उलझी ये कहानी बॉक्स ऑफिस पर महाफ्लॉप रही थी। (Image Source-IMDB)
1/6 Image Source : Image Source-IMDB

2/6 Image Source : Image Source-IMDB
कार्तिक कॉलिंग कार्तिक फिल्म 2010 में रिलीज हुई थी और इसे विजय ललवानी ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में फरहान और दीपिका ने लीड रोल निभाया था और इसके साथ ही राम कपूर भी अहम रोल में दिखे थे। शेफाली शाह ने भी डॉक्टर कपाड़िया का किरदार प्ले किया था। फरहान अख्तर के किरदार का नाम कार्तिक था और उसी की जिंदगी से जुड़ी ये कहानी काफी दिलचस्प थी। (Image Source-IMDB)
3/6 Image Source : Image Source-IMDB
फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई थी और महाफ्लॉप साबित हुई थी। साथ ही क्रिटिक्स ने भी इस फिल्म को कोई खास रिव्यू नहीं दिया था। कमजोर रिव्यूज और खराब बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के बाद भी कुछ लोगों को ये फिल्म काफी पसंद भी आई थी। (Image Source-IMDB)
4/6 Image Source : Image Source-IMDB
साथ ही आईएमडीबी पर भी लोगों ने इसे 7.2 की रेटिंग दी है जो औसत से ऊपर मानी जा सकती है। सस्पेंस थ्रिलर फिल्में और इस तरह की कहानियों को पसंद करने वाले फैन्स के लिए ये फिल्म आज भी खास है। हालांकि अब इस तरह की कम ही फिल्में देखने को मिलती हैं। (Image Source-IMDB)
5/6 Image Source : Image Source-IMDB
दिल्ली का एक लड़का कार्तिक अब मुंबई में रहता है और एक एसीएल नाम की कंपनी में नौकरी करता है। इंट्रोवर्ट स्वभाव का कार्तिक ऑफिस की एक लड़की को ही प्यार करता है लेकिन कभी बोलने की हिम्मत नहीं कर पाता। दबा-दबा रहने वाले कार्तिक को एक फोन आता है और उसकी जिंदगी बदल जाती है। इस फोन ने कार्तिक को हिम्मत से भर दिया है और जिंदगी में भी तरक्की की सीढ़ियां चढ़ने लगता है। (Image Source-IMDB)
6/6 Image Source : Image Source-IMDB
जिस लड़की को पसंद करता है वो भी आखिरकार उससे प्यार करने लगती है। लेकिन जब फोनकॉल का रहस्य खुलता है तो दिमाग के तार कांपने लगते हैं। अगर आप भी सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं तो ये फिल्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। (Image Source-IMDB)