उप मुख्यमंत्री बना हीरो तो बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, पहले ही दिन 100 करोड़ कमाएगी फिल्म, बॉलीवुड हीरो भी आएगा नजर

साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण सिनेमाई दुनिया का ऐसा नाम हैं जिन्होंने न केवल कला की दुनिया में बल्कि सियासी उठापटक में भी महारथ हासिल कर ली है। आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री का पद संभाल रहे एक्टर पवन कल्याण की फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। रिलीज से पहले ही फिल्म ने 100 करोड़ रुपयों की कमाई कर ली है। फिल्म में बॉलीवुड हीरो इमरान हाशमी भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। इस खास मौके पर हम जानते हैं पवन कल्याण की करियर जर्नी। (फोटो साभार-Instagram@pawankalyan)
1/6 Image Source : Instagram@pawankalyan

2/6 Image Source : Instagram@pawankalyan
'ये पवन नहीं आंधी है', ये बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पवन कल्याण के बारे में कही थी। 32 से ज्यादा फिल्में और सीरीज में काम कर चुके पवन कल्याण ने 2014 में अपनी राजनीतिक पार्टी 'जन सेना' बनाई थी। इसके बाद राजनीति करते रहे और फिल्मों में भी काम करते रहे। बीते आंध्र प्रदेश के विधानसभा चुनावों में पवन कल्याण ने अपनी पार्टी के कुल 21 कैंडिडेट उतारे थे और सभी सीटों पर अपना कब्जा जमा लिया था। (फोटो साभार-Instagram@pawankalyan)
3/6 Image Source : Instagram@pawankalyan
पवन कल्याण ने आंध्र प्रदेश की टीडीपी और भाजपा के साथ गठबंधन किया था और राज्य में सत्तारूढ दल जेएसपी की जीत को महज 11 सीटों पर समेट दिया था। इसी पार्टी ने पिछले चुनाव में 141 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। (फोटो साभार-Instagram@pawankalyan)
4/6 Image Source : Instagram@pawankalyan
अब पवन कल्याण आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री भी हैं और साथ ही सिनेमाई दुनिया में भी अपनी कला का प्रदर्शन करते रहते हैं। आज पवन कल्याण की फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' रिलीज हुई है और इसकी पहले दिन ही कमाई का अनुमान 100 करोड़ रुपयों से ज्यादा का लगाया जा रहा है। फिल्म ने अब तक 90 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। (फोटो साभार-Instagram@pawankalyan)
5/6 Image Source : Instagram@pawankalyan
साल 1996 में फिल्म 'अक्काडा अम्माई इक्काडा अब्बाई' (Akkada Ammayi Ikkada Abbayi) फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद लगातार साउथ सिनेमा में अपनी कला का प्रदर्शन करते रहे। चंद फिल्मों के बाद ही हीरो बन गए और आज फिल्मी दुनिया के सुपरस्टार हैं। (फोटो साभार-Instagram@pawankalyan)
6/6 Image Source : Instagram@pawankalyan
पवन कल्याण ने 2 बार शादी की और दोनों बार तलाक ले लिया। तीसरी शादी पवन कल्याण ने रूसी गर्लफ्रेंड के साथ रचाई थी जो अभी भी उनके साथ अक्सर नजर आती रहती हैं। पवन कल्याण जब महज 19 साल के थे तो उन्होंने नंदिनि से 1997 में शादी की थी। लेकिन पहली शादी साल 2008 में टूट गई। इसके बाद पवन ने 2009 में रेणु देसाई से शादी की और 2012 में तलाक ले लिया। बाद में पवन ने 2013 में अन्ना लेजनेवा नाम की रूसी गर्लफ्रेंड से शादी रचाई है। अब अक्सर ही दोनों साथ नजर आते रहते हैं। (फोटो साभार-Instagram@pawankalyan)