'100 मर्दों के सामने कपड़े उतारने पड़े', दीया मिर्जा को याद आया करियर का सबसे मुश्किल शूट, सुनाया 22 साल पुराना किस्सा

दीया मिर्जा ने 2004 में रिलीज हुई 'तुमसा नहीं देखा' में एक आइटम सॉन्ग शूट किया था, जिससे जुड़ा किस्सा शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि उन्हें करीब 100 मर्दों के सामने कपड़े उतारने पड़े थे। दीया के अनुसार, इस एक मोमेंट के बाद उनके अंदर से एक डर निकल गया।

दीया मिर्जा को 25 साल पहले एक्टिंग इंडस्ट्री में कदम रखा था। उन्होंने 2001 में रिलीज हुई 'रहना है तेरे दिल में' से डेब्यू किया था, जिसमें उनके साथ आर माधवन लीड रोल में थे। इस फिल्म में उन्होंने 'रीना' का लीड रोल निभाया था और इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया।
1/7 Image Source : Instagram/@diamirzaofficial
दीया मिर्जा को 25 साल पहले एक्टिंग इंडस्ट्री में कदम रखा था। उन्होंने 2001 में रिलीज हुई 'रहना है तेरे दिल में' से डेब्यू किया था, जिसमें उनके साथ आर माधवन लीड रोल में थे। इस फिल्म में उन्होंने 'रीना' का लीड रोल निभाया था और इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया।
2/7 Image Source : Instagram/@diamirzaofficial
अब दीया मिर्जा ने अपने करियर के सबसे मुश्किल शूट को याद किया। उन्होंने 2004 में रिलीज हुई 'तुमसा नहीं देखा' से जुड़ा किस्सा शेयर किया। इस फिल्म में इमरान हाशमी लीड रोल में थे और दीया ने एक बार डांसर का रोल निभाया था। इस फिल्म में दीया का एक आइटम नंबर 'मुझे तुमसे मोहब्बत है' भी था, जो खूब लोकप्रिय हुआ था।
3/7 Image Source : Instagram/@diamirzaofficial
अब बॉलीवुड बबल से बात करते हुए दीया मिर्जा ने इस सॉन्ग से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया। दरअसल, फिल्म में दीया एक बार डांसर के रोल में थीं और बार डांसर होने के चलते उन्होंने काफी बोल्ड कपड़ों में कई सारे मर्दों के सामने डांस किया था। अब उन्होंने बताया कि ये उनके करियर का सबसे मुश्किल गाना था, लेकिन इसने उनके अंदर से एक डर को भी हमेशा के लिए खत्म कर दिया।
4/7 Image Source : Instagram/@diamirzaofficial
दीया मिर्जा ने कहा- 'इस गाने ने मुझे उस डर से आजाद कराया, जिसके बारे में मैंने कभी नहीं सोचा था। मैं जिस कॉन्फिडेंस के साथ ये गाना परफॉर्म कर पाई, उसकी वजह वैभवी मर्चेंट थीं, जो उस गाने की कोरियोग्राफर थीं। उनके साथ उनकी टीम ने मुझे काफी कॉन्फिडेंट और सुरक्षित महसूस कराया। लेकिन, लड़की के तौर पर ये मेरे लिए अब तक की सबसे मुश्किल चीज थी।'
5/7 Image Source : Instagram/@diamirzaofficial
दीया आगे कहती हैं- 'मुझे सेट पर सैकड़ों आदमियों के सामने लगभग पूरी तरह कपड़े उतारने पड़े, मैं सिर्फ अंडरवियर और ब्रा में थी। ये काफी अजीब स्थिति हो सकती थी, मुझे बुरा महसूस हो सकता था, लेकिन उस समय ऐसा नहीं हुआ। तब तक मैं समझ चुकी थी कि किसी एक्टर के लिए किसी किरदार की सच्चाई को समझना कितना जरूरी है।'
6/7 Image Source : Instagram/@diamirzaofficial
'जब मुझे ये चीज समझ आ गई, मेरे अंदर से एक डर निकल गया। फिर ये मायने नहीं रखता कि कमरे में 500 लोग हैं या 1000। ये मेरे करियर के शुरुआती दिनों से जुड़ी ऐसी चीजों में से है, जिसने मुझे वो कलाकार बनाया जैसी मैं आज हूं। अगर मैं किसी किरदार या सीन की गहराई, बारीकी का असली जीवन में अनुभव ला पाती हूं तो उसकी वजह 25 सालों का सफर है।'
7/7 Image Source : Instagram/@diamirzaofficial
'मुझे लगता है कि ये लगातार चलने वाला प्रोसेस है और उम्मीद है कि मैं आगे भी सीखती रहूंगी और समय के साथ एक अच्छी और बेहतर कलाकार बनती जाऊंगी।'