दीपिका कक्कड़ के वजन काम होने की क्या है वजह? शोएब इब्राहिम ने अफवाह फैलाने वालों को दी चेतावनी

अपने हालिया यूट्यूब व्लॉग में शोएब इब्राहिम ने अपनी पत्नी दीपिका कक्कड़ के वजन में आई भारी कमी के बारे में खुलकर बात की।

दीपिका कक्कड़ काफी समय से एक मुश्किल दौर से गुजर रही हैं, जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि 'ससुराल सिमर का' की यह एक्ट्रेस अपनी रिकवरी के लिए हर 20 से 21 दिन में रूटीन इन्फ्यूजन और इम्यूनोथेरेपी सेशन ले रही हैं। इससे पहले उनमें टेनिस बॉल के आकार का ट्यूमर पाया गया था। दीपिका के पति शोएब अपने यूट्यूब चैनल पर उनकी सेहत और उनकी जिंदगी से जुड़े अपडेट शेयर करते रहते हैं। अपने हालिया व्लॉग में शोएब ने दीपिका के वजन में आई भारी कमी के बारे में खुलकर बात की। उनका वजन 12 किलो कम हो गया है।
1/7 Image Source : Instagram/@ms.dipika
दीपिका कक्कड़ काफी समय से एक मुश्किल दौर से गुजर रही हैं, जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि 'ससुराल सिमर का' की यह एक्ट्रेस अपनी रिकवरी के लिए हर 20 से 21 दिन में रूटीन इन्फ्यूजन और इम्यूनोथेरेपी सेशन ले रही हैं। इससे पहले उनमें टेनिस बॉल के आकार का ट्यूमर पाया गया था। दीपिका के पति शोएब अपने यूट्यूब चैनल पर उनकी सेहत और उनकी जिंदगी से जुड़े अपडेट शेयर करते रहते हैं। अपने हालिया व्लॉग में शोएब ने दीपिका के वजन में आई भारी कमी के बारे में खुलकर बात की। उनका वजन 12 किलो कम हो गया है।
2/7 Image Source : Instagram/@ms.dipika
अपने लेटेस्ट यूट्यूब व्लॉग में शोएब ने अपनी पत्नी दीपिका के वजन में आई भारी कमी के पीछे की वजह बताई। उन्होंने अपनी पत्नी की सेहत को लेकर जताई जा रही चिंताओं पर बात की और यूट्यूब चैनलों व कंटेंट क्रिएटर्स को चेतावनी दी कि वे उनकी डाइट और वजन कम होने को लेकर कोई गलत जानकारी न फैलाएं। शोएब ने कहा कि किसी को भी उस तरह से वजन कम नहीं करना चाहिए, जैसे दीपिका का हुआ है।
3/7 Image Source : Instagram/@ms.dipika
उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी का वजन इम्यूनोथेरेपी के साइड इफेक्ट्स की वजह से कम हुआ है। उन्होंने कहा, 'उनका वजन 12 किलो कम हो गया है और हम प्रार्थना करते हैं कि किसी का भी वजन इस तरह से कम न हो। हालांकि उनकी डाइट पर कुछ पाबंदियां हैं, लेकिन वजन कम होने की असली वजह इम्यूनोथेरेपी है। यह वजन कम होना इम्यूनोथेरेपी का एक साइड इफेक्ट है।'
4/7 Image Source : Instagram/@ms.dipika
शोएब ने बताया कि दीपिका को हर दो दिन में उल्टी होती है। वह कुछ खा नहीं पातीं और उन्हें जी मिचलाने जैसा महसूस होता है। उन्होंने आगे कहा कि जो लोग इम्यूनोथेरेपी या कीमोथेरेपी करवाते हैं, वे कमजोर हो जाते हैं। दीपिका ने भी बात में शामिल होते हुए बताया कि शुरुआत में उनका वजन 5-6 किलो कम हो गया था। उन्होंने बताया कि पिछले डेढ़ महीने में जो वजन कम हुआ है। वह इम्यूनोथेरेपी की वजह से हुआ है।
5/7 Image Source : Instagram/@ms.dipika
इसी व्लॉग में शोएब ने कहा कि कुछ यूट्यूब चैनल दीपिका की डाइट के बारे में गलत जानकारी फैला रहे हैं। उन्होंने बताया कि 'ससुराल सिमर का' की इस स्टार की पुरानी तस्वीरें देखकर बहुत से लोग इस पर यकीन कर रहे हैं। शोएब ने चेतावनी दी और कहा कि लोगों को किसी की भी डाइट को बिना सोचे-समझे फॉलो नहीं करना चाहिए। उन्होंने सलाह दी कि हमेशा डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
6/7 Image Source : Instagram/@ms.dipika
उन्होंने कहा, 'आप कुछ बुनियादी चीजें अपना सकते हैं, जैसे कार्ब्स और चीनी का सेवन कम करना, लेकिन किसी भी चीज को आंख मूंदकर फॉलो न करें। जो लोग गलत जानकारी दे रहे हैं, उन्हें मैं आखिरी बार बता रहा हूं। इसके बाद, हमें आपके चैनल पर स्ट्राइक देनी पड़ेगी।' दीपिका ने बताया कि ये यूट्यूब चैनल दर्शकों को गुमराह कर रहे हैं। शोएब ने अपनी बात दोहराते हुए कहा कि वे नहीं चाहते कि कोई भी इस तरह से अपना वजन कम करे। एक्टर ने बताया कि उनकी पत्नी की डाइट पर कुछ पाबंदियां हैं। उन्हें मीठा खाने की मनाही है और कार्ब्स तथा गेहूं का सेवन भी बंद कर दिया गया है।
7/7 Image Source : Instagram/@ms.dipika
'ससुराल सिमर का' की एक्ट्रेस ने जून 2026 में अपनी इम्यूनोथेरेपी शुरू की थी। एक महीने बाद जुलाई 2026 में दीपिका ने इसके साइड इफेक्ट्स के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि इम्यूनोथेरेपी के पहले साइकिल के बाद उनका शरीर नए कीमोथेरेपी साइकिल के हिसाब से खुद को ढालने की कोशिश कर रहा था। इसके कुछ साइड इफेक्ट्स भी हुए। पहले साइकिल के बाद उन्हें वायरल बुखार हो गया और वह काफी कमजोर महसूस करने लगीं। दूसरे साइकिल के बाद उन्हें शरीर पर गंभीर रैशेज हो गए और काफी खुजली भी हुई।