'दीया और बाती हम' की प्रेरणा बनी दुल्हनिया, कन्यादान की रस्म में नम हुई आंख, रस्म को लेकर कही ये बात

'दीया और बाती हम', 'नागिन 2', 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' और 'ससुराल सिमर का' जैसे शोज में नजर आ चुकीं विंध्या तिवारी भी अब शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। विंध्या ने 25 नवंबर को जोधपुर में शादी की, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने फैंस के साथ भी साझा की हैं।
1/7 Image Source : instagram/@vindhyatiwary
'दीया और बाती हम', 'नागिन 2', 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' और 'ससुराल सिमर का' जैसे शोज में नजर आ चुकीं विंध्या तिवारी भी अब शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। विंध्या ने 25 नवंबर को जोधपुर में शादी की, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने फैंस के साथ भी साझा की हैं।
2/7 Image Source : instagram/@vindhyatiwary
विंध्या तिवारी के पति का नाम आशीष लोहरा है, जिनके साथ शादी की तस्वीरें विंध्या ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में विंध्या गुलाबी रंग के जोड़े में दुल्हन बनी नजर आ रही हैं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
3/7 Image Source : instagram/@vindhyatiwary
विंध्या ने अपनी वेडिंग फोटोज शेयर करते हुए ये भी बताया है कि उन्होंने शादी के लिए 25 नवंबर का दिन ही क्यों चुना। पोस्ट शेयर करते हुए विंध्या ने बताया कि वह अपनी जिंदगी की नई शुरुआत को लेकर बेहद खुश और एक्साइटेड हैं।
4/7 Image Source : instagram/@vindhyatiwary
फोटोज शेयर करते हुए विंध्या ने कैप्शन में लिखा- 'अब हम शादीशुदा हैं और बेहद खुश हैं। हमारे साथ जश्न मनाने वाले, शुभकामनाएं भेजने वाले, या हमारी शादी के दिन को यादगार बनाने में मदद करने वाले सभी लोगों का तहे दिल से शुक्रिया। हम शादीशुदा हैं और इतने प्यार से घिरे इस नए अध्याय की शुरुआत करके बेहद खुश और धन्य महसूस कर रहे हैं। हमेशा के लिए शुभकामनाएं!'
5/7 Image Source : instagram/@vindhyatiwary
विंध्या ने आगे लिखा- 'शुक्रिया। हमें बहुत खुशी है कि हम अपनी शादी का जश्न अपने पसंदीदा लोगों के बीच मना पाए। हर पल वाकई खास लगा। आप सभी को अपने जीवन में पाकर हम खुद को बेहद खुशकिस्मत मानते हैं।'
6/7 Image Source : instagram/@vindhyatiwary
विंध्या के अनुसार, उन्होंने 25 नवंबर को शादी इसलिए की, क्योंकि इसी दिन भगवान राम और माता सीता का विवाह हुआ था। उनकी शादी भी मंगलवार को हुई थी और ये हनुमान जी का दिन है, जिसके चलते ये और भी खास है।
7/7 Image Source : instagram/@vindhyatiwary
विंध्या ने ये भी बताया कि वह पूरी शादी के दौरान बेहद खुश थीं, लेकिन कन्यादान की रस्म के दौरान वह खुद को रोक नहीं पाईं और उनके आंसू निकल गए। उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें ये रस्म बिलकुल पसंद नहीं है, क्योंकि हर व्यक्ति की अपनी पहचान होती है और इसे बदलना चाहिए।