दृष्टि धामी ने दिखाया अपनी बेटी का चेहरा, नाम भी किया रिवील, बच्ची की क्यूटनेस ने जीता दिल

Published : Jan 02, 2026 02:26 pm IST, Updated : Jan 02, 2026 02:26 pm IST
  • Image Source : Instagram/@dhamidrashti

    दृष्टि धामी और उनके पति नीरज खेमका ने अक्टूबर 2024 में एक बेटी का स्वागत किया। अब नए साल के मौके पर टेलीविजन एक्ट्रेस ने अपनी बच्ची का चेहरा और नाम बताया। लीला खेमका के जन्मदिन की तस्वीरें अपलोड करते हुए, दृष्टि ने अपनी बेटी का चेहरा अपने फैंस को दिखाया, जिसके बाद से सभी इस छोटी राजकुमारी की क्यूटनेस पर दिल हार बैठे हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर स्टार्स भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

  • Image Source : Instagram/@dhamidrashti

    उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'हेलो वर्ल्ड! मिलिए- मिस लीला खेमका से।' एक्ट्रेस ने तीन तस्वीरें पोस्ट की है, जिसमें से एक में वह अपने पति और दूसरी में बेटी संग नजर आ रही हैं। तीसरी फोटो में लीला खेमका मस्ती करते दिख रही है। इस क्यूट पोस्ट पर कमेंट करते हुए, शब्बीर अहलूवालिया ने कमेंट्स में ब्लैक हार्ट इमोजी डाले। प्रिया मलिक ने लिखा, 'भगवान का आशिर्वाद बना रहे।' सिद्धांत कर्णिक ने बच्ची की क्यूटनेस की तारीफ करते हुए कहा, 'याय... वह बहुत प्यारी है।' वहीं कुछ लोगों ने लिटिल प्रिंसेस लीला को बर्थडे विश भी किया है।

  • Image Source : Instagram/@dhamidrashti

    दृष्टि अक्सर अपनी बच्ची की तस्वीरें और वीडियो अपलोड करती थीं, लेकिन उन्होंने इसके पहले कभी भी अपनी न्यूबॉर्न बेबी का चेहरा रिवील नहीं किया था। 22 अक्टूबर को, दृष्टि और नीरज ने एक जॉइंट पोस्ट के जरिए बच्ची के आने की अनाउंसमेंट की। उन्होंने लिखा, 'वह आ गई है 22.10.2024' बाद में दिवाली के मौके पर दृष्टि ने अपने पति और बेटी के साथ पहला फेस्टिवल सेलिब्रेट किया।

  • Image Source : Instagram/@dhamidrashti

    तीनों की एक फैमिली फोटो भी देखने को मिली, जिसमें कपल कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुरा रहा था और उनकी बच्ची अपने पिता की गोद में बैठी थी। वहीं, दूसरी तस्वीर में लीला खेमका सामने रखे केक के पास खड़ी नजर आ रही है। तीसरी फोटो में दृष्टि धामी की बेटी अपनी मां के साथ कैमरे के लिए पोज देती दिख रही हैं।

  • Image Source : Instagram/@dhamidrashti

    लीला खेमका के जन्म के लगभग 14 महीने बाद दृष्टि धामी ने अपने पति के साथ बच्ची की ये क्यूट बर्डथे फोटोज शेयर की हैं। बता दें कि ये तस्वीरें लीला खेमका के पहले जन्मदिन की है, जिसमें नन्ही परी लाइट पर्पल कलर की फ्रॉक और मैचिंग हेयरबैंड पहने नजर आ रही हैं। जन्मदिन के केक पर कुछ लीला नाम दिखा, जो बहुत ही खूबसूरत तरीके से तैयार किया गया था।

  • Image Source : Instagram/@dhamidrashti

    दृष्टि धामी एक पॉपुलर इंडियन टेलीविजन एक्ट्रेस और मॉडल हैं, जो 'मधुबाला – एक इश्क एक जुनून', 'गीत – हुई सबसे पराई' और 'एक था राजा एक थी रानी' जैसे हिट टीवी शो में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपनी दमदार परफॉर्मेंस और ऑन-स्क्रीन चार्म से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली है। आज भले ही वह टीवी पर कम नजर आती है, लेकिन उनका काम आज तक कोई भूला नहीं है।

  • Image Source : Instagram/@dhamidrashti

    दृष्टि धामी की शादी मुंबई के बिजनेसमैन नीरज खेमका से हुई है। यह कपल अपने किसी कॉमन दोस्त के जरिए मिला था और उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई, जिसके बाद उन्होंने 21 फरवरी, 2015 को शादी कर ली। आज दृष्टि और नीरज की एक बेटी लीला खेमका भी हैं।