12 साल से 1 हिट को तरस रहा ये हीरो, डायरेक्टर के तौर पर रच चुके हैं इतिहास, फ्लॉप रही लगातार 10 फिल्में, पिता हैं कलम के किंग

बॉलीवुड स्टार फरहान अख्तर उन चंद कलाकारों में हैं जो एक्टिंग के साथ डायरेक्शन, सिंगिंग और प्रोड्यूसिंग की विधा में भी कमाल हैं। लेकिन बतौर हीरो फरहान अख्तर की किस्मत के सितारे कुछ खास साथ नहीं दे रहे हैं। बीते 12 साल में लगातार 10 फिल्में फ्लॉप देने वाले हीरो फरहान अख्तर इन दिनों अपनी फिल्म '120 बहादुर' को लेकर सुर्खियों में हैं। फरहान ने इस फिल्म में बतौर हीरो काम किया है और इसे रजनीश घाई ने डायरेक्ट किया है। (Image Source-Instagram@faroutakhtar)
1/6 Image Source : Image Source-Instagram@faroutakhtar
बॉलीवुड स्टार फरहान अख्तर उन चंद कलाकारों में हैं जो एक्टिंग के साथ डायरेक्शन, सिंगिंग और प्रोड्यूसिंग की विधा में भी कमाल हैं। लेकिन बतौर हीरो फरहान अख्तर की किस्मत के सितारे कुछ खास साथ नहीं दे रहे हैं। बीते 12 साल में लगातार 10 फिल्में फ्लॉप देने वाले हीरो फरहान अख्तर इन दिनों अपनी फिल्म '120 बहादुर' को लेकर सुर्खियों में हैं। फरहान ने इस फिल्म में बतौर हीरो काम किया है और इसे रजनीश घाई ने डायरेक्ट किया है। (Image Source-Instagram@faroutakhtar)
2/6 Image Source : Image Source-Instagram@faroutakhtar
फरहान अख्तर ने अपने करियर की शुरुआत बतौर डायरेक्टर की थी और साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म 'दिल चाहता है' लोगों के दिलों में बस गई। इस फिल्म को फरहान ने खुद डायरेक्ट किया था और सुपरहिट दी थी। इसके बाद 2004 में लक्ष्य बनाई और 2006 में शाहरुख खान के साथ फिल्म डॉन को डायरेक्ट कर बॉक्स ऑफिस पर अपने डायरेक्शन का झंडा लहराया। (Image Source-Instagram@faroutakhtar)
3/6 Image Source : Image Source-Instagram@faroutakhtar
डायरेक्शन में नाम कमाने के बाद फरहान ने बतौर प्रोड्यूसर और एक्टर भी अपनी कला का हिस्सा बनाया। साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म 'रॉक ऑन' में फरहान ने दमदार किरदार निभाया। इसी फिल्म में फरहान ने अपनी आवाज का का भी जादू दिखाया और खूब तारीफें बटोरीं। इस फिल्म में फरहान ने गाने भी गाए। साथ ही फरहान लीड हीरो भी बन गए। साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' आज भी बॉलीवुड इतिहास की सबसे बेहतरीन फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। (Image Source-Instagram@faroutakhtar)
4/6 Image Source : Image Source-Instagram@faroutakhtar
फरहान ने इस फिल्म में ऋतिक रोशन और अभय देओल के साथ शानदार किरदार निभाया और खूब तारीफें बटोरीं। साल 2013 में फरहान अख्तर ने मिल्खा सिंह की बायोग्राफी में बतौर हीरो काम किया और लोगों को खूब पसंद आई। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी हिट रही थी। लेकिन इसके बाद से अब तक लगातार 10 फिल्में फ्लॉप रही हैं। बीते करीब 12 साल से एक हिट के लिए तरस रहे हैं। मिल्खा सिंह के बाद फरहान ने विद्या बालन के साथ 'शादी के साइड इफेक्ट' में भी काम किया लेकिन ये फिल्म लोगों को नहीं भाई और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। (Image Source-Instagram@faroutakhtar)
5/6 Image Source : Image Source-Instagram@faroutakhtar
इसके बाद दिल धड़कने दो, वजीर, रॉक ऑन-2, डैडी, लखनऊ सेंट्रल, द स्काई इज पिंक, तूफान जैसी फिल्मों में काम किया है। लेकिन इनमें कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल करने में असफल रही है। अब फरहान अख्तर ही फिल्म 120 बहादुर सिनेमाघरों में चल रही है। फिल्म देखने के बाद लोगों ने भी इसकी मिलीजुली प्रतिक्रिया दी है। कुछ लोगों ने फिल्म को अच्छा बताया है। तो वहीं कुछ ने फरहान अख्तर के किरदार में उनका फिट न बैठना इसकी बड़ी वजह बताया है। (Image Source-Instagram@faroutakhtar)
6/6 Image Source : Image Source-Instagram@faroutakhtar
हालांकि फिल्म का पहले दिन का संभावित बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी कोई खास खुशी मेकर्स को नहीं दे पाया है। अब देखना होगा कि क्या इस हफ्ते फरहान अख्तर कमाई के मामले में कुछ खुशी हासिल कर पाते हैं या नहीं। एक बेहतरीन डायरेक्टर, एक्टर और सिंगर के साथ फरहान एक सफल प्रोड्यूसर भी हैं। अब तक अपने करियर में दर्जनों फिल्में और सीरीज बना चुके है। मिर्जापुर सीरीज को फरहान अख्तर ने ही प्रोड्यूस किया था। जिसका अब फिल्मी रूपांतरण हो रहा है और इसका शूट भी शुरू हो गया है। (Image Source-Instagram@faroutakhtar)