पूर्व मिस इंडिया प्रियदर्शिनी चटर्जी ने रचाया ब्याह, विदेशी मंगेतर की बनीं मिसेज, शेयर कीं शादी की खूबसूरत तस्वीरें

फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2016 प्रियदर्शिनी चटर्जी शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। प्रियदर्शिनी ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करके फैंस के साथ ये गुड न्यूज साझा की हैं और तस्वीरें सामने आते ही फैंस कपल की तारीफ करते नहीं थक रहे।

फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2016 प्रियदर्शनी चटर्जी अब मिस से मिसेज बन चुकी हैं और सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने अपने फैंस और फॉलोअर्स के साथ ये खुशखबरी साझा की है। प्रियदर्शिनी ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं और फैंस के साथ गुड न्यूज साझा की हैं।
1/7 Image Source : Instagram/@priyadarshini.96
फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2016 प्रियदर्शनी चटर्जी अब मिस से मिसेज बन चुकी हैं और सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने अपने फैंस और फॉलोअर्स के साथ ये खुशखबरी साझा की है। प्रियदर्शिनी ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं और फैंस के साथ गुड न्यूज साझा की हैं।
2/7 Image Source : Instagram/@priyadarshini.96
प्रियदर्शिनी ने अपनी वेडिंग फोटोज शेयर करते हुए जिंदगी के एक खूबसूरत नए और खूबसूरत अध्याय की शुरुआत की जानकारी फैंस को दी है। उन्होंने अपने विदेशी बॉयफ्रेंड क्रेग कार्लसन के साथ शादी की है। दोनों ने मुंबई में इंटीमेट वेडिंग में मंगेतर क्रैग को अपना हमसफर बनाया।
3/7 Image Source : Instagram/@priyadarshini.96
प्रियदर्शिनी ने अपनी और क्रेग की शादी की तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन बहुत ही छोटा और खूबसूरत रखा। उन्होंने अपनी वेडिंग फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'मिस्टर एंड मिसेज।' जैसे ही फैंस ने ये तस्वीरें देखीं बधाईयों की बौछार शुरू कर दी।
4/7 Image Source : Instagram/@priyadarshini.96
प्रियदर्शिनी चटर्जी ने इंस्टाग्राम पर अपनी मिनिमल वेडिंग की खूबसूरत झलक दिखाई है, जिससे पता चलता है कि दोनों ने लैविश डेस्टिनेशन वेडिंग छोड़कर सिंपल अंदाज में शादी की। दोनों की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर बवाल मचा रही हैं।
5/7 Image Source : Instagram/@priyadarshini.96
अपनी शादी में प्रियदर्शिनी ने नीले रंग की साड़ी पहनी थी और क्रैग ने ट्विनिंग करते हुए नीले रंग का कुर्ता पायजामा पहना था। इन आउटफिट्स में दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे थे।
6/7 Image Source : Instagram/@priyadarshini.96
शादी के दौरान दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और साथ में शादी की कस्में खाईं। इस दौरान दोनों की खुशी देखने लायक थी। शादी के बाद दोनों ने एक-दूसरे को किस किया और अपनी शादी का जश्न मनाया।
7/7 Image Source : Instagram/@priyadarshini.96
इससे पहले इस ब्यूटी क्वीन ने हवाई के बेहद खूबसूरत नजारों के बीच क्रेग कार्लसन से सगाई कर की थी और ये खबर भी उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए अपने फॉलोअर्स के साथ साझा की थी।