रश्मिका-कृति से आमिर-गौरी तक, अंबानी परिवार के देवी शक्ति इवेंट में लगा सितारों का मेला, रणवीर सिंह ने स्वदेशी लुक में लूटी लाइमलाइट

नवरात्रि की शुरुआत से ठीक एक दिन पहले 10 अक्टूबर को अंबानी परिवार ने 'देवी शक्ति' इवेंट आयोजित किया, जिसमें रश्मिका मंदाना-कृति सेनन से लेकर आमिर खान-गौरी स्प्रैट तक बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की।

नवरात्रि से एक दिन पहले अंबानी परिवार ने Swadesh Eros की पहली एनिवर्सरी मनाई। इस मौके पर अंबानी फैमिली ने एक खास 'देवी शक्ति' इवेंट आयोजित किया, जिसमें भारतीय शिल्पकारों और स्वदेश की टीम के साथ अंबानी परिवार ने जश्न मनाया और माता रानी की आराधना की। इस इवेंट में बॉलीवुड के भी कई सितारों ने शिरकत की।
1/9 Image Source : Viral Bhayani
नवरात्रि से एक दिन पहले अंबानी परिवार ने Swadesh Eros की पहली एनिवर्सरी मनाई। इस मौके पर अंबानी फैमिली ने एक खास 'देवी शक्ति' इवेंट आयोजित किया, जिसमें भारतीय शिल्पकारों और स्वदेश की टीम के साथ अंबानी परिवार ने जश्न मनाया और माता रानी की आराधना की। इस इवेंट में बॉलीवुड के भी कई सितारों ने शिरकत की।
2/9 Image Source : Viral Bhayani
इवेंट के दौरान अंबानी परिवार एक साथ पारंपरिक लुक में नजर आया। खासतौर पर अंबानी परिवार की महिलाएं हर बार की तरह इस बार भी खूबसूरत लुक में दिखाई दीं और फिर सभी ने साथ में पोज भी दिए।
3/9 Image Source : Viral Bhayani
संजय दत्त भी अंबानी परिवार के देवी शक्ति इवेंट का हिस्सा बने। संजय दत्त यहां रॉयल, रग्ड और मॉडर्न स्टाइल का शानदार कॉम्बिनेशन वाला कुर्ता-पायजामा पहने दिखे। ऑल-ब्लैक आउटफिट में लेदर डिटेलिंग उनकी दमदार, मस्कुलिन पर्सनैलिटी को काफी जंच रहा था।
4/9 Image Source : Viral Bhayani
अंबानी परिवार के इवेंट में कृति सेनन रॉयल इंडियन फ्यूजन, ट्रेडिशनल एम्ब्रॉयडरी और फेस्टिव लग्जरी वाले खूबसूरत कॉम्बनेशन में नजर आईं। उन्होंने टिश्यू ब्राउन टोन वाला गोल्ड कुर्ता पहना था और इसके साथ रॉयल पर्पल बॉटम और मल्टीकलर हेवी दुपट्टा लिया था। अपने लुक को उन्होंने ज्वेलरी और एम्बेलिश्ड फुटवियर के साथ स्टाइल किया था।
5/9 Image Source : Viral Bhayani
आमिर खान अपनी नई-नवेली बेगम गौरी स्प्रैट के साथ अंबानी परिवार के इवेंट का हिस्सा बने। इवेंट में जहां सादगी और आरामदायक रस्ट टोन वाले कुर्ते और ब्लैक पायजामा में नजर आए तो वहीं गौरी स्प्रैट ने आइवरी-व्हाइट शरारा पहना था।
6/9 Image Source : Viral Bhayani
रश्मिका मंदाना भी अंबानी परिवार के इवेंट में नजर आईं। इवेंट के लिए उन्होंने मरून रंग की साड़ी चुनी थी, जिसमें गोल्डन कलर का हैवी बॉर्डर था और इसे उन्होंने गोल्डन टोन वाले हैवी ब्लाउज के साथ टीम-अप किया था, जो उन पर काफी जंच रहा था।
7/9 Image Source : Viral Bhayani
पटौदी खानदान की शहजादी, सारा अली खान पर्पल कलर के हॉल्टर नेक लहंगे में नजर आईं और अपने चिर-परिचित अंदाज में पैप्स का अभिवादन करती दिखीं। अपने लुक को उन्होंने ईयररिंग्स, गोल्डन बैंगल्स और स्लीक बन के साथ कम्प्लीट किया था, जो उन पर काफी जंच रहा था।
8/9 Image Source : Viral Bhayani
शनाया कपूर भी अंबानी परिवार के देवी शक्ति इवेंट में पहुंची थीं, जहां वह रॉयल बनारसी-स्टाइल सूट में नजर आईं। उनके लुक का हाईलाइट उनकी गोल्डन ट्रेडिशनल जुत्ती और पायल थी, जो उनके एथिनिक सिलुएट के साथ परफेक्टली जा रही थी।
9/9 Image Source : Viral Bhayani
'धुरंधर' स्टार रणवीर सिंह भी अंबानी परिवार के इवेंट का हिस्सा बने, जहां एक बार फिर वह अपने लुक के चलते छा गए। रणवीर सिंह अक्सर ही अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करते रहे हैं और हर तरह के कलर बहुत ही स्मूदली कैरी करते हैं। इस इवेंट में वह मजेंटा कुर्ता और व्हाइट पायजामा में नजर आए। अपने लुक को उन्होंने मजेंटा-गोल्डन कॉम्बिनेशन वाली फ्लोरल जैकेट के साथ कम्प्लीट किया था, जो उनके लुक को रॉयल टच दे रहा था।