'संदेशे आते हैं' से 'चक दे इंडिया' तक, स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के गाने जो बढ़ा देंगे आजादी के जश्न का जोश

भारत आज 15 अगस्त 2026 को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, जो 1947 में ब्रिटिश शासन से देश की आजादी की याद दिलाता है। इस दिन पूरा देश स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करता है और उन्हें श्रद्धांजलि देता है। संगीत इस जशन् को और यादगार बना देता है, जो भावनाओं को गहराई से छूता हैं और स्वतंत्रता दिवस के समारोहों में हमेशा नारे और जोश भरने वाले देशभक्ति गीत शामिल होते हैं।
1/8 Image Source : X/@universalmusicindia
भारत आज 15 अगस्त 2026 को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, जो 1947 में ब्रिटिश शासन से देश की आजादी की याद दिलाता है। इस दिन पूरा देश स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करता है और उन्हें श्रद्धांजलि देता है। संगीत इस जशन् को और यादगार बना देता है, जो भावनाओं को गहराई से छूता हैं और स्वतंत्रता दिवस के समारोहों में हमेशा नारे और जोश भरने वाले देशभक्ति गीत शामिल होते हैं।
2/8 Image Source : Instagram/@TSeries
फिल्म 'बॉर्डर 2' का दिल को छू लेने वाला देशभक्ति गीत 'घर कब आओगे' घर से दूर तैनात सैनिकों की भावनाओं को बखूबी बयां करता है। सोनू निगम और रूप कुमार राठौड़ द्वारा गाए गए इस गाने में सशस्त्र बलों की भावनाओं और बलिदानों को खूबसूरती से दिखाया गया है और मातृभूमि के प्रति उनके प्रेम को उजागर किया गया है।
3/8 Image Source : Instagram/@sonu_sood
'फतेह कर फतेह' सोनू सूद की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म 'फतेह' का एक दमदार एंथम है। फिल्म का टाइटल ट्रैक मुख्य किरदार की न्याय के लिए लड़ाई को दिखाता है। इसे हारून-गैविन की जोड़ी ने कंपोज किया है। इसके बोल मनदीप खुराना ने लिखे हैं और इसे अरिजीत सिंह ने गाया है।
4/8 Image Source : Instagram/@hrithikroshan
फिल्म 'फाइटर' का गाना 'हीर आसमानी' इंडियन एयर फोर्स के 'एयर ड्रैगन्स' स्क्वाड के आपसी भाईचारे और समर्पण का जश्न मनाता है। यह गाना ट्रेनिंग और खाली समय के दौरान पायलटों के बीच बने मज़बूत रिश्तों को दिखाता है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर हैं।
5/8 Image Source : Instagram/@akshaykumar
बी प्राक का गाया 'तेरी मिट्टी' आजादी के दिन के जश्न के लिए आपकी लिस्ट में शामिल करने लायक एक और गाना है। यह गाना 2019 की फिल्म 'केसरी' का है, जिसमें अक्षय कुमार हैं। इस देशभक्ति वाले गाने के बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं। यह सैनिकों और उनकी मातृभूमि के प्रति उनके प्यार को सम्मान देता है और देश की खुशहाली और सुरक्षा के लिए सब कुछ कुर्बान करने की सैनिक की इच्छा को जाहिर करता है।
6/8 Image Source : Instagram/@vickykaushal09
फिल्म 'उरी' का गाना 'चल्ला' एक पंजाबी भांगड़ा-रॉक फ्यूजन एंथम है जो देश के लिए लड़ने के प्रति एक योद्धा के अटूट संकल्प को दिखाता है। गाने के बोल सैनिक की आखिरी सांस तक लड़ने की तैयारी को जाहिर करते हैं। यहां तक कि जीत के लिए लड़ाई में जान देने को भी तैयार रहने की भावना को दिखाते हैं।
7/8 Image Source : Instagram/@verma.abhay_
नेटफ्लिक्स सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ द कारगिल वॉर' के साउंडट्रैक में राघव चैतन्य का गाया 'वो आएगा', विशाल ददलानी का गाया 'आजमा ले' और सुखविंदर सिंह का 'दिलवाले दिलसाज परिंदे' जैसे मशहूर गाने शामिल हैं। इसका म्यूजिक टी-सीरीज के जरिए रिलीज किया गया है।
8/8 Image Source : Instagram/@yrf
2007 में आई फिल्म 'चक दे! इंडिया' का हर गाना बहुत शानदार है, लेकिन इसका टाइटल ट्रैक सुखविंदर सिंह, सलीम मर्चेंट और मैरियन डीक्रूज़ ने गाया है। ये गाना आज भी सुना जाता है।