गणेश आचार्य ने अनिल कपूर संग काम करने पर जताई खुशी, बोले- 'लंबे समय से ख्वाहिश थी'

'इंडिया के टॉप 1%' को अनिल कपूर होस्ट करेंगे। शो के प्रीमियर से पहले गणेश आचार्य ने अनिल कपूर को कोरियोग्राफ करने पर खुशी जताई है।

'इंडिया के टॉप 1%' के लिए अनिल कपूर की पहली कव्वाली परफॉर्मेंस सोशल मीडिया पर छा गई है। इस एनर्जेटिक गाने में एक्टर अनिल की जबरदस्त 'झकास' एनर्जी और गणेश आचार्य की शानदार कोरियोग्राफी देखने को मिली, जो इस जोड़ी के फैंस के लिए भी खास साबित हुआ। जैसे-जैसे यह गाना ऑनलाइन ट्रेंड कर रहा है और लोगों का प्यार पा रहा है, मशहूर कोरियोग्राफर ने इस जबरदस्त रिस्पॉन्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
1/7 Image Source : Instagram/@ganeshacharyaa
'इंडिया के टॉप 1%' के लिए अनिल कपूर की पहली कव्वाली परफॉर्मेंस सोशल मीडिया पर छा गई है। इस एनर्जेटिक गाने में एक्टर अनिल की जबरदस्त 'झकास' एनर्जी और गणेश आचार्य की शानदार कोरियोग्राफी देखने को मिली, जो इस जोड़ी के फैंस के लिए भी खास साबित हुआ। जैसे-जैसे यह गाना ऑनलाइन ट्रेंड कर रहा है और लोगों का प्यार पा रहा है, मशहूर कोरियोग्राफर ने इस जबरदस्त रिस्पॉन्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
2/7 Image Source : Instagram/@ganeshacharyaa
इस कव्वाली को डायरेक्ट और कोरियोग्राफ करने वाले गणेश आचार्य ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कहा, 'इस गाने को इतना प्यार मिलते और वायरल होते देखना बहुत अच्छा लग रहा है। 'बात खटकी तो जीत पक्की' हमारी संस्कृति से जुड़ा है और इसका हुक लाइन ऐसा है जो आपके जहन में बस जाता है। इसे सुनते ही मैं स्क्रीन पर बनने वाली एनर्जी और जश्न की कल्पना कर सकता था।'
3/7 Image Source : Instagram/@ganeshacharyaa
आगे गणेश आचार्य ने अनिल कपूर के साथ काम करने के बारे भी बताया और कहा, 'मैं लंबे समय से अनिल सर के साथ काम करना चाहता था और मुझे खुशी है कि स्टार प्लस ने हमें इंडिया के टॉप 1% के लिए एक साथ लाया। चूंकि यह उनकी पहली कव्वाली परफॉर्मेंस थी, इसलिए हमने कुछ ऐसा बनाया जो उनके 'झकास' अंदाज के साथ पूरी तरह मेल खाता हो। उनकी जबरदस्त एनर्जी ने हमारे विजन को और बेहतर बनाया और गाने को एक जश्न में बदल दिया। अनिल संग काम करना मेरी सबसे बड़ी ख्वाहिश थी, जो लंबे समय बाद पूरी हुई।'
4/7 Image Source : Instagram/@anilskapoor
इससे पहले अनिल कपूर ने शो में अपनी कव्वाली परफॉर्मेंस के बारे में भी बात की और कहा, 'इंडिया के टॉप 1% इस बात का जश्न है कि लोग कितनी अलग-अलग तरह से सोचते हैं और कव्वाली इस शो के जीवंत, एनर्जेटिक और मनोरंजक बनाता है। इसकी जबरदस्त एनर्जी उस उत्साह को दर्शाती है जो दर्शक तब महसूस करेंगे, जब 100 कंटेस्टेंट एक बड़े मंच पर अपनी रोजमर्रा की सोच को परखने के लिए एक साथ आएंगे।'
5/7 Image Source : Instagram/@anilskapoor
उन्होंने आगे कहा, 'पहली बार कव्वाली करना मेरे लिए एक नया और रोमांचक अनुभव था। मैं चाहता था कि मेरी परफॉर्मेंस शो की खास पहचान के साथ मेल खाए। गणेश आचार्य ने इसे बखूबी समझा और कोरियोग्राफी में अपना खास अंदाज जोड़ा, जिससे मनोरंजन और भी मजेदार हो गया।'
6/7 Image Source : Instagram/@starplus
बनिजे द्वारा प्रोड्यूस किए गए 'इंडिया के टॉप 1%' को अनिल कपूर होस्ट करेंगे। यह शो 18 सितंबर को स्टार प्लस और जियो हॉटस्टार पर प्रीमियर होगा। यह शो मशहूर अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट 'द 1% क्लब' पर आधारित है। बता दें कि इसमें किताबी ज्ञान के बजाय कॉमन सेंस, लॉजिक, ऑब्जर्वेशन और रीजनिंग का टेस्ट लिया जाएगा। स्टूडियो में एक साथ 100 कंटेस्टेंट खेलेंगे, जो 13 राउंड्स में मुकाबला करते दिखाई देते हैं।
7/7 Image Source : Instagram/@anilskapoor
फिल्मों की बात करें तो अनिल कपूर आखिरी बार 'अल्फा' में दिखे थे, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं बॉबी देओल ने विलेन का रोल निभाया है। इसके बाद वह शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' में नजर आ सकते हैं, जिसे सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अनिल कपूर जूनियर एनटीआर और प्रशांत नील की आने वाली फिल्म 'ड्रैगन' का भी हिस्सा हैं, जो 11 जून 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।