सृति झा को लेकर फैली अफवाहों पर हर्षद चोपड़ा ने दी सफाई, बोले- 'मेरी एक्स नहीं थी'

हर्षद चोपड़ा एक मशहूर टेलीविजन एक्टर हैं, जो अपने बॉय-नेक्स्ट-डोर लुक के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में आने के बाद से ही हर्षद चर्चा में बने हुए हैं। सबसे पहले उन्होंने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि जब उन्हें पता चला कि उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड ने उनके सबसे अच्छे दोस्त के साथ उन्हें धोखा दिया है तो उन्होंने अपनी जान देने की कोशिश की थी।
1/7 Image Source : Instagram/@harshad_chopda
हर्षद चोपड़ा एक मशहूर टेलीविजन एक्टर हैं, जो अपने बॉय-नेक्स्ट-डोर लुक के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में आने के बाद से ही हर्षद चर्चा में बने हुए हैं। सबसे पहले उन्होंने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि जब उन्हें पता चला कि उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड ने उनके सबसे अच्छे दोस्त के साथ उन्हें धोखा दिया है तो उन्होंने अपनी जान देने की कोशिश की थी।
2/7 Image Source : Instagram/@harshad_chopda,itisriti
हाल ही में लॉक अप 2 से बाहर आने के बाद 'इंडियन फोरम' को दिए इंटरव्यू में हर्षद से उस बड़े राज के बारे में पूछा गया, जो उन्होंने रियलिटी शो में बताया था। इंटरव्यू लेने वाले ने उनसे कहा कि इस खुलासे के बाद लोगों ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया और कई लोगों को लगा कि कहीं वह सृति झा तो नहीं थीं, जिन्होंने उनके सबसे अच्छे दोस्त कुणाल करण कपूर के साथ उन्हें धोखा दिया था।
3/7 Image Source : Instagram/@harshad_chopda
हालांकि, हर्षद ने तुरंत इन दावों को खारिज कर दिया और कहा कि सृति झा उनकी बहुत अच्छी दोस्त रही हैं। इस बारे में आगे बात करते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा नहीं किया था, लेकिन उन्होंने कुणाल करण कपूर से जुड़े सवाल का कोई जवाब नहीं दिया। जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि ब्रेकअप के बाद हर्षद चोपड़ा ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी, जब उन्हें पता चला कि उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने उनके सबसे अच्छे दोस्त के साथ उन्हें धोखा दिया है।
4/7 Image Source : Instagram/@harshad_chopda
इस मुश्किल दौर के बारे में बात करते हुए हर्षद ने कहा कि यह एक ऐसा राज है जो उन्होंने कभी किसी को नहीं बताया, लेकिन उन्होंने एक ही बार में अपने दोस्त और गर्लफ्रेंड दोनों को खो दिया। उन्होंने कहा, 'मैंने अपनी जिंदगी के दो सबसे अहम लोगों को खो दिया। तब से मुझे लोगों पर भरोसा करने और खुलकर बात करने में मुश्किल होती है। यह एक ऐसा राज है जो मैंने कभी किसी को नहीं बताया। मैंने अपने दोस्त और अपनी गर्लफ्रेंड को खो दिया। मेरी गर्लफ्रेंड ने मेरे सबसे अच्छे दोस्त के साथ मुझे धोखा दिया। तब से मैं थोड़ा सावधान रहने लगा हूं। बस यही है, यही मेरा राज है।'
5/7 Image Source : Instagram/@harshad_chopda
इसके अलावा शो में हर्षद चोपड़ा ने अपनी जिंदगी के सबसे दर्दनाक दौर के बारे में भी बात की। उन्होंने उस दर्द के बारे में बताया, जिससे वे गुजरे थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने चाकू से अपनी कलाई काट ली और अपनी जान देने की कोशिश की। उन्होंने कहा, 'पहले एक रिश्ता था, कुछ हुआ था, वह नाराज थी। फोन करके मुझे बताया गया कि वह कहां है, क्या कर रही है और किसके साथ है। मैं जो महसूस कर रहा था, वह महसूस नहीं करना चाहता था और मुझे कुछ भी समझ नहीं आया तो मैंने अपना हाथ काट लिया।'
6/7 Image Source : Instagram/@harshad_chopda
हर्षद चोपड़ा अपनी पर्सनल लाइफ के अलावा लॉक अप में शिवांगी का साथ देने की वजह से भी चर्चा में है। उन्होंने फिनाले में अपनी जगह शिवांगी जोशी के लिए छोड़ दी थी। यह तब हुआ, जब रितेश देशमुख ने हर्षद चोपड़ा के सामने शर्त रखी कि वे विनर के तौर पर अपनी जगह छोड़ दें और वह जगह शिवांगी को दे दें। बिना सोचे-समझे हर्षद मान गए और शो छोड़ दिया। इस तरह शिवांगी शो का हिस्सा बनी रहीं।
7/7 Image Source : Instagram/@harshad_chopda
शिवांगी और हर्षद की बात करें तो उन्होंने एकता कपूर के शो 'बड़े अच्छे लगते हैं 4' में साथ काम किया है और दोनों बहुत अच्छी बॉन्ड शेयर करते है, लेकिन जब से वे रियलिटी शो 'लॉक अप' का हिस्सा बने हैं। वे हमेशा साथ रहते हैं। कई लोगों ने शो के अंदर और बाहर उनके रिश्ते के बारे में बात की। शिल्पा शिंदे ने तो उनके बीच दूरियां लाने की भी कोशिश की, लेकिन इसका उल्टा असर हुआ और इस जोड़ी को अपने रिश्ते को शो की चर्चा का विषय बनाने का एक और मौका मिल गया।