बिपाशा बसु को मृणाल ठाकुर ने कहा था 'मर्दाना', मुद्दे में हुई हिना खान की एंट्री, लिया इस हसीना का पक्ष

'सन ऑफ सरदार 2' एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर पिछले कुछ दिनों से बिपाशा बसु पर किए अपने एक पुराने कमेंट को लेकर ट्रोल्स से घिरी हुई हैं। उनका एक सालों पुराना वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा, जिसमें वह बिपाशा को 'मर्दाना' कहते हुए उनका मजाक उड़ाती और खुद को उनसे बेहतर बताती नजर आईं। बिपाशा को बॉडी शेम करने पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। मृणाल ने बिना देर किए अपने कमेंट पर माफी मांग ली। अब इस पूरे मुद्दे पर हिना खान ने भी प्रतिक्रिया दी है।
1/7 Image Source : Instagram/@realhinakhan/@bipashabasu
'सन ऑफ सरदार 2' एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर पिछले कुछ दिनों से बिपाशा बसु पर किए अपने एक पुराने कमेंट को लेकर ट्रोल्स से घिरी हुई हैं। उनका एक सालों पुराना वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा, जिसमें वह बिपाशा को 'मर्दाना' कहते हुए उनका मजाक उड़ाती और खुद को उनसे बेहतर बताती नजर आईं। बिपाशा को बॉडी शेम करने पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। मृणाल ने बिना देर किए अपने कमेंट पर माफी मांग ली। अब इस पूरे मुद्दे पर हिना खान ने भी प्रतिक्रिया दी है।
2/7 Image Source : Instagram/@realhinakhan/@mrunalthakur
हिना खान ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें वह मृणाल ठाकुर के कमेंट पर रिएक्ट करती दिखीं। हिना ने अपने पोस्ट में मृणाल के कमेंट पर खुलकर बात की और उन्हें इनोसेंट बताते हुए उनका समर्थन किया है। हिना के अनुसार, जिस वक्त मृणाल ने बिपाशा पर ये कमेंट किया, उनकी उम्र 19 साल थी और इस उम्र में लोगों के पास शब्दों को सोच-समझकर इस्तेमाल करने की समझ नहीं होती।
3/7 Image Source : Instagram/@realhinakhan
अपने पोस्ट में हिना ने लिखा- 'हमें अनुभवों से समझ आती है। समय के साथ सामाजिक समझ और बातचीत का तरीका बेहतर होता जाता है। खासतौर पर जब हम यंग होते हैं, मैं मृणाल को समझ सकती हूं, क्योंकि मैंने भी गलतियां की हैं। लेकिन, समय के साथ हम संवेदनशील और दयालु बनते जाते हैं। एक-दूसरे की मदद करना सीखते हैं। जैसे हम सबने मृणाल और बिपाशा के सफर को देखा है, दोनों शानदार हैं और बिपाशा तो भी के लिए आइकन हैं। मुझे खुशी और गर्व है कि मृणाल ने अपनी उस गलती को माना, जो कभी उन्होंने की थी। उन्होंने उसके लिए माफी भी मांग ली है।'
4/7 Image Source : Instagram/@mrunalthakur
मृणाल ठाकुर का ये वीडियो उन दिनों का है जब उन्होंने फिल्मों में एंट्री नहीं की थी और 'कुमकुम भाग्य' में बुलबुल का किरदार निभा रही थीं। इस वीडियो में मृणाल अपने को-स्टार अर्जित तनेजा के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में वह अर्जित से फिटनेस को लेकर बात कर ही हैं और उनसे पूछती हैं कि क्या आपको फिट लड़कियां पसंद हैं।
5/7 Image Source : Instagram/@mrunalthakur
मृणाल ने अर्जित से पूछा था- 'क्या आप ऐसी लड़की से शादी करेंगे जिसकी मसल्स हों?' इस पर अर्जित ने कहा कि उन्हें टोंड शरीर वाली लड़कियां पसंद हैं। इस पर मृणाल कहती हैं - 'फिर तो बिपाशा से शादी कर लो।' अर्जित जवाब में बिपाशा की तारीफ करते हैं, जिस पर मृणाल कहती हैं कि वह बिपाशा से कहीं अधिक बेहतर हैं। अपने इस कमेंट को लेकर मृणाल खूब ट्रोल हुईं।
6/7 Image Source : Instagram/@mrunalthakur
जिसके बाद मृणाल ने एक पोस्ट शेयर किया और अपने कमेंट पर माफी मांगी। मृणाल ने अपने पोस्ट में लिखा कि जब उन्होंने बिपाशा पर ये कमेंट किया, वह 19 साल की थीं और अपनी किशोरावस्था में उन्होंने ये मूर्खतापूर्ण बातें कही थीं। उनके अनुसार, जब उन्होंने ये बात कही, उन्हें नहीं पता था कि मजाक में कहे शब्द किसी को कितना आहत कर सकते हैं, लेकिन अब उन्हें अपने कमेंट पर खेद है।
7/7 Image Source : Instagram/@bipashabasu
यही नहीं, बिपाशा ने बिना मृणाल का नाम लिए इस पूरे मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर महिलाओं को अपनी शारीरिक मजबूती के लिए प्रेरित करते हुए एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने महिलाओं को अपनी मसल्स बढ़ाने और मजबूत रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ये भी लिखा कि मसल्स हमेशा के लिए अच्छा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य हासिल करने में मदद करती हैं।