जब बहन के लिए भगवान के दर पर पहुंचे ऋतिक रोशन, रात भर मंदिर में की प्रार्थना, क्रैश डाइटिंग के चलते बिगड़ गई थी हालत

बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन भले ही फिल्मी दुनिया से दूर रही हैं, लेकिन इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं और अब अपनी फिटनेस जर्नी को लेकर चर्चा में रहती हैं। सुनैना अक्सर अपनी फिटनेस जर्नी को लेकर नए अपडेट साझा करती रहती हैं और अब उन्होंने बताया कि कैसे क्रैश डाइटिंग की वजह से उन्हें ट्यूबरकुलोसिस मेनिन्जाइटिस का सामना करना पड़ा था, जिसके चलते उन्हें लकवा मार सकता था या वे कोमा में जा सकती थीं।
1/6 Image Source : Instagram/@roshansunaina
बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन भले ही फिल्मी दुनिया से दूर रही हैं, लेकिन इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं और अब अपनी फिटनेस जर्नी को लेकर चर्चा में रहती हैं। सुनैना अक्सर अपनी फिटनेस जर्नी को लेकर नए अपडेट साझा करती रहती हैं और अब उन्होंने बताया कि कैसे क्रैश डाइटिंग की वजह से उन्हें ट्यूबरकुलोसिस मेनिन्जाइटिस का सामना करना पड़ा था, जिसके चलते उन्हें लकवा मार सकता था या वे कोमा में जा सकती थीं।
2/6 Image Source : Instagram/@roshansunaina
सुनैना रोशन ने अपनी जिंदगी के उस मुश्किल दौर के बारे में बात की, जब क्रैश डाइट ने उनकी इम्यूनिटी इतनी कमजोर कर दी थी कि वह जानलेवा बीमारियों की चपेट में आ गईं। 2001 में वह कोमा में जाते-जाते बची थीं।
3/6 Image Source : Instagram/@roshansunaina
सुनैना ने अपनी हेल्थ जर्नी सीरीज के तहत सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में क्रैश डाइट के खतरनाक नतीजों को याद करते हुए बताया कि कैसे जब उनके परिवार को पता चला कि वह ट्यूबरकुलोसिस मेनिन्जाइटिस की चपेट में हैं तो उनके परिवार को कुछ बुरा होने का डर सताने लगा था।
4/6 Image Source : Instagram/@roshansunaina
क्रैश डाइटिंग का अपना अनुभव शेयर करते हुए सुनैना ने कहा, "मैंने हाल ही में बताया था कि कैसे क्रैश डाइटिंग के चलते मैं अस्पताल पहुंच गई थी और इसके बाद जो हुआ मेरी जिंदगी हमेशा के लिए बदल सकती थी। दो-तीन दिनों तक मुझे कुछ भी होश नहीं था। डॉक्टर ने मेरे परिवार को मेरी हेल्थ के बारे में बताते हुए कहा कि मुझे लकवा मार सकता है, आंखों की रोशनी जा सकती है या फिर मैं कोमा में भी जा सकती हूं। उन्हें पता नहीं था कि आगे क्या होगा।"
5/6 Image Source : Instagram/@roshansunaina
सुनैना आगे कहती हैं- 'मेरे ठीक होने की प्रार्थना करते हुए मेरा भाई मंदिर में ही बैठा रहा। उसने पूरी रात मंदिर में बिता दी। डॉक्टर्स ने कहा था कि मेरे ठीक होने का पहला संकेत ये होगा कि मैं खाने के लिए कुछ मांगूंगी, और कई दिनों बाद, मैंने बिल्कुल वैसा ही किया और इस पल ने मेरे परिवार के लिए सब बदल दिया।'
6/6 Image Source : Instagram/@roshansunaina
सुनैना ने कहा, "ट्यूबरकुलोसिस मेनिन्जाइटिस का पता चलने के बाद करीब एक महीने तक मैं हॉस्पिटल में रही। फिर इससे बाहर आने के लिए मुझे करीब 4 महीने घर पर ही रहना पड़ा और इससे बाहर आने के लिए लगातार दवाईयों पर दवाईंयां लेना पड़ा, क्योंकि मेरी इम्यूनिटी बहुत कमजोर हो चुकी थी।'