सुपरस्टार के भांजे का फ्लॉप करियर, 10 साल बाद किया कमबैक लेकिन उम्मीदों पर फिरा पानी, अब मुश्किल में उलझी अपकमिंग फिल्म?

Published : Feb 04, 2026 03:58 pm IST, Updated : Feb 04, 2026 03:58 pm IST
  • Image Source : Instagram@imrankhan

    इमरान खान बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के भांजे हैं और खुद भी कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। बीते दिनों रिलीज हुई फिल्म 'हैप्पी पटेल' के जरिए उन्होंने 10 साल बाद बड़े पर्दे पर कमबैक किया और उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। जहां लोग उनकी फिल्म 'डेली बैली' की तरह इस कहानी और किरदार को देख रहे थे लेकिन ये कहानी सिरे से खारिज कर दी गई। अब फ्लॉप कमबैक के बाद इमरान को एक और झटका लग सकता है। उनकी अपकमिंग फिल्म 'अधूरे हम अधूरे तुम' की रिलीज डेट की भी आगे बढ़ने की खबरें सामने आ रही हैं। (Image Source-Instagram@imrankhan)

  • Image Source : Instagram@imrankhan

    हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली फिल्म 'अधूरे हम अधूरे तुम' इस साल 2026 के पहले हाफ में रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब इसे करीब 3 महीने खिसकाकर इसी साल के दूसरे हाफ यानी जुलाई-अगस्त में रिलीज किया जा सकता है। हालांकि रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया कि फिल्म को और बेहतर रिलीज डेट देने का भी वादा किया गया है। (Image Source-Instagram@imrankhan)

  • Image Source : Instagram@imrankhan

    इमरान खान बॉलीवुड के चहेते चॉकलेटी हीरोज में से एक रहे हैं। 2010 के दशक में उन्होंने अपने लिए एक जमीन तैयार की और लोगों का प्यार भी बटोरा। रिश्ते में आमिर खान के भांजे इमरान ने 2008 में आई फिल्म 'जाने तू या जाने न' से अपने करियर की शुरुआत की थी और हिट रहे थे। जेनेलिया डिसूजा के साथ उनकी जोड़ी सुपरहिट रही थी। इसके बाद 2010 में सोनम कपूर के साथ भी शानदार लवस्टोरी 'आई हेट लवस्टोरी' में भी उनकी खूब जोड़ी जमी। (Image Source-Instagram@imrankhan)

  • Image Source : Instagram@imrankhan

    इमरान को फिल्म डेली बेली ने सबसे ज्यादा तारीफें दिलाईं। हालांकि इसके बाद उनकी फिल्में पिटने लगीं और वे धीरे-धीरे किनारे हो गए। साल 2015 में इमरान ने फिल्म कट्टी बट्टी में काम किया और एक लंबा ब्रेक लिया। बीते दिनों रिलीज हुई फिल्म 'हैप्पी पटेल' से उन्होंने कमबैक किया लेकिन ये महाफ्लॉप रहा। अब ऐसे में उन्हें अपनी अपकमिंग फिल्म 'अधूरे हम अधूरे तुम' की रिलीज का इंतजार है। (Image Source-Instagram@imrankhan)

  • Image Source : Instagram@imrankhan

    'अधूरे हम अधूरे तुम' नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है और ये एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म रहने वाली है। फिल्म को दानिश असलम डायरेक्ट कर रहे हैं और इसमें इमरान खान के साथ भूमि पेडनेकर की जोड़ी जमने वाली है। कहानी की थीम प्यार, तकरार और ड्रामा होने वाली है और इसकी ज्यादा जानकारी अभी तक नही दी गई है। लेकिन जल्द ही इसके बारे में मेकर्स खुलासा कर सकते हैं। (Image Source-Instagram@imrankhan)

  • Image Source : Instagram@imrankhan

    'अधूरे हम अधूरे तुम' से इमरान खान को एक धमाकेदार कमबैक की उम्मीद है। हालांकि हैप्पी पटेल से भी फैन्स को काफी उम्मीदें थीं लेकिन ये फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। साथ ही इस फिल्म के जरिए इमरान खान का भी कमबैक धरा रह गया। अब देखना होगा कि क्या 'अधूरे हम अधूरे तुम' से इमरान एक बार फिर लोगों के बीच अपनी पुरानी इमेज को तरोताजा कर पाते हैं या नहीं। (Image Source-Instagram@imrankhan)