रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में छाईं ये हसीनाएं, फेस्टिव लुक से लूटी लाइमलाइट, देखें तस्वीरें

बीती रात बॉलीवुड के मशहूर निर्माता रमेश तौरानी ने मुंबई में एक शानदार दिवाली पार्टी का आयोजन किया था। इस खास मौके पर कई फिल्मी हस्तियों ने शिरकत की। वहीं, दीवाली पार्टी में पलक तिवारी, पूजा हेगड़े, मोनी रॉय, मृणाल ठाकुर से लेकर नरगिस फाखरी तक, कई हसीनाओं का स्टाइलिश अंदाज देखने को मिला। सोशल मीडिया पर इन एक्ट्रेस की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है।
1/7 Image Source : Instagram/@viralbhayani
बीती रात बॉलीवुड के मशहूर निर्माता रमेश तौरानी ने मुंबई में एक शानदार दिवाली पार्टी का आयोजन किया था। इस खास मौके पर कई फिल्मी हस्तियों ने शिरकत की। वहीं, दीवाली पार्टी में पलक तिवारी, पूजा हेगड़े, मोनी रॉय, मृणाल ठाकुर से लेकर नरगिस फाखरी तक, कई हसीनाओं का स्टाइलिश अंदाज देखने को मिला। सोशल मीडिया पर इन एक्ट्रेस की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है।
2/7 Image Source : Instagram/@viralbhayani
मानुषी छिल्लर, श्रिया सरन और जैकलीन फर्नांडिस का रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में देसी अवतार देखने को मिला। इस खास मौके पर मानुषी ने सिंपल पिंक कलर की साड़ी पहनी थीं। वहीं, श्रिया गोल्डन कलर की साड़ी और स्लीक ब्लाउज में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जबकि बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन रेड गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी में नजर आईं। इन तीनों एक्ट्रेस ने अपना लुक डिजाइनर हैंडबैग कैरी कर पूरा किया।
3/7 Image Source : Instagram/@viralbhayani
रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में नोरा फतेही का लुक काफी चर्चा में था। वह गोल्डन मरमेड गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में लक्ष्य की मैनेजर का किरदार निभाने वाली अन्या सिंह लाल परी बन नजर आईं। दूसरी ओर, सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री का इंडो वेस्टर्न लुक देखने लायक था, जबकि नुसरत भरूचा हमेशा की तरह एक नए स्टाइलिश आउटफिट में नजर आईं।
4/7 Image Source : Instagram/@viralbhayani
रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में हुमा कुरैशी अपने ब्लैक एंड व्हाइट इंडो वेस्टर्न लुक को लेकर लाइमलाइट में रहीं, जिसे उन्होंने ब्लैक श्रग और एक सिल्वर मिनी पर्स कैरी किया था। वहीं, 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की सान्या मल्होत्रा ने इस खास मौके पर मलमल का रोड और गोल्डन प्रिंट वाला कुर्ता प्लाजो पहना था। उन्होंने अपने इस देसी लुक को मिनिमल मेकअप से पूरा किया।
5/7 Image Source : Instagram/@viralbhayani
रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में करिश्मा तन्ना, रसिका दुग्गल, निमरत कौर और प्रतिभा रंता साड़ी लुक में नजर आईं। करिश्मा ब्लू साड़ी और निमरत ग्रीन इंडो वेस्टर्न साड़ी में ग्लैमर का तड़का लगाते दिखीं। वहीं, रसिका और प्रतिभा ब्लैक साड़ी में कमाल की लग रही थीं। इन चारों एक्ट्रेस ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप के साथ पूरा किया।
6/7 Image Source : Instagram/@viralbhayani
पलक तिवारी, नरगिस फाखरी और कुशा कपिला का भी रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में एक अलग फेस्टिव लुक देखने को मिला, जिसकी वजह से उनकी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। एक तरफ जहां पलक ने मल्टीकलर और नरगिस ने रेड-गोल्डन लहंगा पहन लाइमलाइट लूटी ली। वहीं, दूसरी ओर इंटरनेट सेलिब्रिटी, कॉमेडियन, एक्ट्रेस कुशा ने दिवाली पार्टी के लिए व्हाइट लहंगा चुना।
7/7 Image Source : Instagram/@viralbhayani
रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में पूजा हेगड़े की मृणाल ठाकुर और मोनी रॉय के साथ एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें तीनों बला की खूबसूरत लग रही हैं। इसमें साउथ की एक्ट्रेस पूजा रेड इंडो वेस्टर्न लुक में नजर आ रही हैं। वहीं, मृणाल ब्लू कलर की सिंपल साड़ी में नजर आईं, जबकि मोनी ने लैवेंडर टिशू सिल्क साड़ी पहन पार्टी में अपने लुक से चार चांद लगा दिए।