CID छोड़ने को किया मजबूर, 7 साल डिप्रेशन से जूझती रही एक्ट्रेस, सेट पर काले जादू का हुईं शिकार

टीवी एक्ट्रेस जसवीर कौर, जो 'अनुपमा', CID और 'गंगा' जैसे शो में अपने रोल के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने हाल ही में बताया कि कैसे मेकर्स ने उन्हें CID छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया था। इसी दौरान एक्ट्रेस ने यह भी खुलासा किया कि उन्हें सात साल तक पैसे की तंगी झेलनी पड़ी और डिप्रेशन का भी सामना करना पड़ा।
1/7 Image Source : Instagram/@jaswirkaur
टीवी एक्ट्रेस जसवीर कौर, जो 'अनुपमा', CID और 'गंगा' जैसे शो में अपने रोल के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने हाल ही में बताया कि कैसे मेकर्स ने उन्हें CID छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया था। इसी दौरान एक्ट्रेस ने यह भी खुलासा किया कि उन्हें सात साल तक पैसे की तंगी झेलनी पड़ी और डिप्रेशन का भी सामना करना पड़ा।
2/7 Image Source : Instagram/@jaswirkaur
जसवीर कौर ने सुभोजित घोष के यूट्यूब चैनल पर एक पॉडकास्ट में अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई किस्से शेयर किए। उन्होंने अपनी जिंदगी के उस बुरे दौर को याद किया, जब शो छोड़ने के बाद सात साल तक उन्हें पैसे की दिक्कतों का सामना करना पड़ा और कहा कि उस दौरान उन्होंने कैमियो रोल करके गुजारा किया।
3/7 Image Source : Instagram/@jaswirkaur
एक्ट्रेस जसवीर ने बताया कि उन्हें अचानक CID छोड़ने के लिए कहा गया और इसके बाद वह 45 दिनों तक रोती रहीं। उन्होंने बताया कि उन्होंने शो में लगभग दो साल तक काम किया और बिना किसी छुट्टी के लगातार शूटिंग की। उन्होंने आगे कहा कि जब उन्हें जाने के लिए कहा गया तो उनके किसी भी को-स्टार ने उनसे बात नहीं की और न ही उनके लिए कोई स्टैंड लिया।
4/7 Image Source : Instagram/@jaswirkaur
जब उनसे पूछा गया कि उन्हें शो 'सीआईडी' से क्यों निकाला गया तो जसवीर ने अपने जवाब में कहा, 'अचानक उन्होंने मुझे ऑफिस बुलाया और कहा कि मेरा बर्ताव सेट पर बुरा है... मैं अच्छे से नहीं चलती। उन्होंने कहा कि अगर तुम्हारी लाइनें नहीं आतीं तो तुम स्क्रिप्ट फेंक देती हो और गलत भाषा का इस्तेमाल करती हो। यह सुन मैं सोच रही थी, यह सब कब हुआ? मैंने जवाब देने की कोशिश की और बातचीत 45 दिनों तक चली। मेरी आंखों में आंसू थे और मेरी मां भी रोईं क्योंकि वह मुझे हर दिन रोते हुए देखती थीं। फिर मैं तीन महीने तक डिप्रेशन में रही।'
5/7 Image Source : Instagram/@jaswirkaur
उन्होंने यह भी दावा किया कि शो के दौरान वह काले जादू का शिकार हो गईं। जसवीर के मुताबिक, उनके बालों का एक हिस्सा कट गया था, जिसका उन्हें बाद में पता चला। बाद में उन्होंने कहा कि एक ज्योतिषी ने उन्हें बताया कि उनके बाल काटकर मिट्टी में दबा दिए गए थे।
6/7 Image Source : Instagram/@jaswirkaur
उस दौरान हुई पैसों की तंगी को याद करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, 'सात साल तक मैंने सिर्फ गुजारा किया। मैंने सात साल तक सिर्फ कैमियो किए और मैंने एक घर खरीदा था। मैं फर्श पर सोती थी क्योंकि मेरे पास घर की EMI देने के लिए पैसे नहीं थे। मेरे पास 100 थे और 800 टैक्स था।'
7/7 Image Source : Instagram/@jaswirkaur
जसवीर ने CID में इंस्पेक्टर काजल की भूमिका निभाई और 2010 से 2012 तक शो में दिखाई दी थीं। जसवीर कौर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1998 की फिल्म 'सोल्जर' से की थी। बाद में वह बादशाह, ताल, कहो ना... प्यार है, बादल और मोहब्बतें जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में नज़र आईं। वहीं, 2004 में उन्होंने के स्ट्रीट पाली हिल शो से टेलीविजन इंडस्ट्री में कदम रखा, लेकिन 2006 में 'घर की लक्ष्मी बेटियां' से पहचान मिली। इन दिनों वह लोकप्रिय धारावाहिक 'अनुपमा' में देविका मेहता के किरदार में नजर आ रही हैं।