वायरल केक कटिंग वीडियो पर जेनिफर विंगेट ने तोड़ी चुप्पी, परिणीति चोपड़ा संग अनबन की खबरों पर लगाया विराम

'शक: ट्रस्ट नो वन' की सक्सेस पार्टी का एक वीडियो सामने आया, जिसमें केक काटते समय जेनिफर विंगेट को परिणीति चोपड़ा के पीछे खड़े देखा गया। इसके बाद जेनिफर ने ऑनलाइन हो रही आलोचना पर अपनी बात रखी है।

हाल ही में शादी के बंधन में बंधीं मशहूर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने सोशल मीडिया पर 'शक: ट्रस्ट नो वन' की सक्सेस पार्टी का एक वीडियो वायरल होने के बाद फैंस से नेगेटिविटी रोकने की अपील की है। इस क्लिप में केक काटते समय जेनिफर को परिणीति चोपड़ा के पीछे खड़े देखा गया, जिसके बाद कुछ यूजर्स ने परिणीति की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी को-स्टार को अपनी जगह बनाने का मौका नहीं दिया।
1/7 Image Source : Instagram/@jenniferwinget1
हाल ही में शादी के बंधन में बंधीं मशहूर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने सोशल मीडिया पर 'शक: ट्रस्ट नो वन' की सक्सेस पार्टी का एक वीडियो वायरल होने के बाद फैंस से नेगेटिविटी रोकने की अपील की है। इस क्लिप में केक काटते समय जेनिफर को परिणीति चोपड़ा के पीछे खड़े देखा गया, जिसके बाद कुछ यूजर्स ने परिणीति की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी को-स्टार को अपनी जगह बनाने का मौका नहीं दिया।
2/7 Image Source : Instagram/@shudh_manoranjan
बता दें कि इस पार्टी में परिणीति, जेनिफर, ताहिर, अनूप सोनी, हरलीन सेठी और प्रोड्यूसर सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ​​समेत कई लोग शामिल थे। ऑनलाइन आ रही प्रतिक्रियाओं के बाद एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने इंस्टाग्राम पर आकर पूरी बात पर सफाई दी और लोगों से कहा कि वे इस पल का गलत मतलब न निकालें।
3/7 Image Source : Instagram/@jenniferwinget1
अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्होंने लिखा, 'कृपया एक-दूसरे के प्रति थोड़े दयालु बनें, नकारात्मकता फैलाना बंद करें और इस बात को कुछ ऐसा न बनाएं जो असल में है ही नहीं। मैं बस इसलिए पीछे हट गई थी, क्योंकि वहां जगह कम थी। परी हमेशा मेरे साथ बहुत अच्छी और प्यार से पेश आई हैं। हम दोनों के बीच बहुत प्यार है। हम एक टीम हैं और एक-दूसरे को नीचा दिखाए बिना हम सभी के पास चमकने के लिए काफी जगह है। धन्यवाद!'
4/7 Image Source : Instagram/@jenniferwinget1
वीडियो में दिखे एक छोटे से पल को लेकर परिणीति की आलोचना हो रही थी, जिसके बाद जेनिफर का यह बयान सामने आया है। जेनिफर विंगेट ने साफ किया कि जगह कम होने की वजह से वह पीछे हट गई थीं और दोनों कलाकारों के बीच कोई मनमुटाव नहीं है।
5/7 Image Source : Instagram/@jenniferwinget1
इस जवाब ने क्लिप को लेकर हो रही अटकलों से लोगों का ध्यान हटा दिया है। जेनिफर विंगेट ने जोर देकर कहा कि पूरी कास्ट एक टीम है और उन्हें एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करने के बजाय अपने काम का जश्न मनाने का मौका मिलना चाहिए।
6/7 Image Source : Instagram/@jenniferwinget1
'शक: ट्रस्ट नो वन' एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज है, जिसमें परिणीति चोपड़ा, जेनिफर विंगेट, ताहिर राज भसीन, अनूप सोनी और हरलीन सेठी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह शो रहस्यों, शक और बदलती वफादारियों की कहानी पेश करता है, जिसमें कलाकारों की बेहतरीन एक्टिंग कहानी का अहम हिस्सा है। सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ​​द्वारा प्रोड्यूस की गई यह सीरीज अपनी रिलीज के बाद से ही चर्चा में है। हाल ही में इसकी सक्सेस पार्टी रखी गई, जिसमें पूरी कास्ट और मेकर्स एक साथ जश्न मनाते नजर आए।
7/7 Image Source : Instagram/@jenniferwinget1
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 'शक: ट्रस्ट नो वन' 24 सितंबर 2026 को रिलीज हुई थी और यह अभी भी भारत के टॉप 10 शोज में शामिल है। परिणीति चोपड़ा का यह पहला ओटीटी प्रोजेक्ट है, जो फिलहाल नेटफ्लिक्स इंडिया पर 9वें नंबर पर है।