'हम परफेक्ट नहीं हैं', क्या सच में टूटने वाला था जिया शंकर का रिश्ता? मंगेतर कारण धनक संग तस्वीरें पोस्ट कर बताई सच्चाई

जिया शंकर ने मंगेतर कारण धनक संग ब्रेकअप की अफवाहों पर रोमांटिक तस्वीरें साझा कर चुप्पी तोड़ी। एक्ट्रेस ने माना कि रिश्ते में मतभेद होते हैं, लेकिन उनके रिश्ते को लेकर खबरें बेबुनियाद हैं।

टीवी एक्ट्रेस जिया शंकर पिछले कुछ दिनों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनके और मंगेतर कारण धनक के रिश्ते में दरार आने की अटकलें लगाई जा रही थीं। इन चर्चाओं की वजह जिया की एक इंस्टाग्राम एक्टिविटी और उनका एक भावुक पोस्ट बना था। कुछ फैंस ने दावा किया कि एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर कारण को अनफॉलो कर दिया है, जिसके बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरें फैलने लगीं। हालांकि जिया ने पहले लोगों से उनकी निजी जिंदगी को लेकर कयास न लगाने की अपील की थी। अब मंगलवार को उन्होंने मंगेतर के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें साझा करते हुए एक लंबा नोट लिखा है। इस पोस्ट के जरिए एक्ट्रेस ने अपने रिश्ते की सच्चाई बताने के साथ ही उन तमाम अफवाहों पर भी विराम लगाने की कोशिश की है।
1/6 Image Source : Jiya Shankar instagram

2/6 Image Source : Jiya Shankar instagram
जिया शंकर ने अपने पोस्ट में रिश्तों की हकीकत और साथ रहने के दौरान आने वाली चुनौतियों पर खुलकर बात की। उन्होंने लिखा, 'अगर किसी ने आपको यह नहीं बताया कि साथ रहना सीखते हुए जिंदगी कितनी मुश्किल हो सकती है, तो मैं बता देती हूं कि यह कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं है।' उनके इस बयान से साफ है कि वह अपने रिश्ते को किसी फिल्मी कहानी की तरह नहीं देखतीं, बल्कि इसे वास्तविक जिंदगी की तरह समझती हैं, जहां प्यार के साथ कई तरह की चुनौतियां भी आती हैं। एक्ट्रेस ने आगे बताया कि दूसरे कपल्स की तरह उनके और कारण के बीच भी कभी-कभी मतभेद होते हैं।
3/6 Image Source : Jiya Shankar instagram
दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उनके बीच कभी बहस या असहमति नहीं होती। जिया के मुताबिक वे दोनों अपनी कमियों को समझते हुए एक-दूसरे के लिए बेहतर इंसान बनने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उनका रिश्ता परफेक्ट नहीं है, लेकिन दोनों एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं और साथ मिलकर आगे बढ़ना चाहते हैं। जिया ने अपने नोट में उम्मीद जताई कि वे जिंदगी में आने वाली चुनौतियों को समझते हुए एक साथ आगे बढ़ेंगे और समय के साथ उनका रिश्ता और मजबूत होगा। उनके इस संदेश को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। खास बात यह है कि एक्ट्रेस ने अपने रिश्ते को लेकर किसी तरह की सफाई देने के बजाय प्यार, समझदारी और आपसी तालमेल को ज्यादा अहमियत दी।
4/6 Image Source : Jiya Shankar instagram
ब्रेकअप की अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए जिया ने यह भी कहा कि वह अब सोशल मीडिया पर अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी चीजें साझा करते समय ज्यादा सावधानी बरतेंगी। उन्होंने लिखा, 'अब से मैं सोशल मीडिया पर कुछ भी शेयर करते समय ज्यादा सतर्क रहूंगी, ताकि किसी तरह के गलत अनुमान या बेबुनियाद अफवाहों की गुंजाइश न रहे। लेकिन मेरे मंगेतर या हमारे रिश्ते को लेकर जो कुछ भी कहा जा रहा है, उसमें कोई सच्चाई नहीं है।'
5/6 Image Source : Jiya Shankar instagram
एक्ट्रेस ने लोगों से अपील की कि वे अब इन अटकलों को पीछे छोड़कर प्यार और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने अपने फैंस और फॉलोअर्स के लिए शांति और प्यार की कामना भी की। जिया ने कहा कि वह चाहती हैं कि हर किसी को ऐसा प्यार मिले, जो उनके लिए सही हो। उनके इस पोस्ट से यह स्पष्ट हो गया है कि वह और कारण अपने रिश्ते को लेकर किसी तरह की सार्वजनिक गलतफहमी नहीं चाहते।
6/6 Image Source : Jiya Shankar instagram
जिया शंकर ने इसी साल अगस्त में अपनी सगाई की खबर साझा कर फैंस को खुश कर दिया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि कारण धनक ने उन्हें प्रपोज किया है और दोनों ने सगाई कर ली है। इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें खूब बधाइयां मिली थीं। फैंस लंबे समय से उनकी शादी की खबर का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि हालिया पोस्ट के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं पर काफी हद तक विराम लग गया है। जिया की रोमांटिक तस्वीरों और उनके लंबे नोट से यह संदेश मिला है कि किसी भी रिश्ते में मतभेद होना सामान्य है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि रिश्ता खत्म होने की कगार पर है।