'बिग बॉस 18' के विजेता करणवीर मेहरा, ट्रॉफी को हाथ में लिए परिवार के साथ शेयर की तस्वीरें

करणवीर मेहरा जो 'बिग बॉस 18' के विजेता बन चुके हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपने परिवार के साथ जीत की तस्वीरें शेयर की है। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं और उनकी इन तस्वीरों ने लाखों लोगों का दिल छू लिया है।
1/8 Image Source : Instagram
करणवीर मेहरा जो 'बिग बॉस 18' के विजेता बन चुके हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपने परिवार के साथ जीत की तस्वीरें शेयर की है। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं और उनकी इन तस्वीरों ने लाखों लोगों का दिल छू लिया है।
2/8 Image Source : Instagram
करणवीर मेहरा की तस्वीरों में वो अपनी मां और बहन के साथ 'बिग बॉस 18' की ट्रॉफी को हाथ में लिए दिखाई दे रहे हैं। फोटो में वो अपने परिवार के पोज देते दिखाई दे रहे हैं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। फैंस उनकी इन तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।
3/8 Image Source : Instagram
करणवीर मेहरा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'जिस पल का हम सब इंतजार कर रहे थे वह आखिरकार आ गया है। जनता का लाडला जीत गया।' जिसके साथ ही उन्होंने हैशटैग 'बिग बॉस 18' भी डाला।
4/8 Image Source : Instagram
उन्होंने आगे लिखा, 'बिग बॉस 18 का असली हीरो अपने वादे के मुताबिक ट्रॉफी के साथ वापस आ गया है। आप सभी दर्शकों ने अपनी असली ताकत दिखाई है। #KVMNation और #KkaranKeVeeron यह जीत आपकी है।'
5/8 Image Source : Instagram
करणवीर मेहरा ने आगे लिखा, 'दूसरी ट्रॉफी भी अब घर आ गई है और यह पहले से कहीं अधिक चमक रही है! चलो जश्न शुरु करे!' उनकी इस पोस्ट पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उनको जीत की बधाईयां दे रहे हैं।
6/8 Image Source : Instagram
तस्वीरों में करणवीर ब्लैक सूट में बेहद हैंडसम लग रहे थे और उनकी माता-बहन ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही है। करणवीर की तस्वीरों में तीनों ही ट्रॉफी को हाथ में लिए पोज देते दिखाई दे रहे हैं। ट्रॉफी की चमक और करणवीर के चेहरे की खुशी ने सभी का दिल जीत रहा है।
7/8 Image Source : Instagram
करणवीर ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो 'रिमिक्स' से की थी, जिसके बाद वो 'जिसमे साथ रहेगा ऑलवेज' , 'परी हूं मै', 'पवित्र रिश्ता', 'टीवी बीवी और मै', 'बहने' जैसे कई टीवी शोज में नजर आए थे। करणवीर ने 'बदमाशियां', 'रागिनी एमएमएस 2', 'मेरे डैड की मारुति' जैसी फिल्मों में भी काम किया था।
8/8 Image Source : Instagram
करणवीर रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' के साथ- साथ रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 14' के भी विनर रहे चुके हैं। उन्होंने दूसरा रियलिटी शो जीतकर ये साबित कर दिया है कि वो एक शानदार एक्टर होने के साथ बेहतरीन खिलाड़ी भी हैं। करणवीर की जीत से उनके फैंस काफी खुश हैं। फैंस के बीच जश्न का माहौल बना हुआ है।