करीना कपूर की दिवाली पार्टी में लगा ग्लैमर का तड़का, जुटा पूरा कपूर खानदान, पटौदी फैमिली ने भी मचाई धूम

दिवाली 2025 का त्योहार करीब आ चुका है और बॉलीवुड सितारे इस अवसर को बड़े उत्साह के साथ मना रहे हैं। करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने अपने घर पर धूमधाम से धनतेरस सेलिब्रेट किया, जिसमें सैफ की बहन सोहा अली खान, उनके पति कुणाल खेमू, करिश्मा कपूर, इब्राहिम अली खान, अमृता अरोड़ा समेत कई करीब के रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए।
1/7 Image Source : stylebyanissa/Instagram
दिवाली 2025 का त्योहार करीब आ चुका है और बॉलीवुड सितारे इस अवसर को बड़े उत्साह के साथ मना रहे हैं। करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने अपने घर पर धूमधाम से धनतेरस सेलिब्रेट किया, जिसमें सैफ की बहन सोहा अली खान, उनके पति कुणाल खेमू, करिश्मा कपूर, इब्राहिम अली खान, अमृता अरोड़ा समेत कई करीब के रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए।
2/7 Image Source : stylebyanissa, sakpataudi/Instagram
हाल ही में इंस्टाग्राम पर सामने आई तस्वीरों में आलिया भट्ट, नीतू कपूर और पूरा कपूर खानदान भी इस खास जश्न का हिस्सा बना नजर आया, हालांकि रणबीर कपूर ग्रुप फोटो में नहीं दिखे। प्री-दिवाली पार्टी की अंदरूनी झलकियों में आलिया भट्ट और नीतू कपूर करीना-सैफ के आयोजन में नजर आईं।
3/7 Image Source : stylebyanissa, sakpataudi/Instagram
अरमान जैन की पत्नी अनीसा मल्होत्रा द्वारा साझा की गई एक फोटो में आलिया गोल्डन साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं। उन्होंने अपने लुक को मांग टीका, स्टेटमेंट नेकलेस और ब्रेसलेट के साथ पूरा किया था। करीना पाउडर ब्लू रंग के पारंपरिक पोशाक में और सैफ लाल कुर्ता-धोती में शानदार लग रहे थे। नीतू कपूर ने नेवी ब्लू और गोल्डन एथनिक सूट पहना था।
4/7 Image Source : stylebyanissa, sakpataudi/Instagram
इस ग्रुप फोटो में करिश्मा कपूर, बबीता, रणधीर कपूर, कुणाल कपूर और उनके बच्चे ज़हान व शायरा कपूर, अदार जैन व उनकी पत्नी अलेखा आडवाणी, माता-पिता रीमा व मनोज जैन, अरमान जैन व उनकी पत्नी अनीसा मल्होत्रा, निताशा नंदा, सोहा अली खान, इब्राहिम अली खान, जेह और तैमूर अली खान भी नजर आए। ये अनदेखी तस्वीरें त्योहार की खुशियों को बयां करती हैं।
5/7 Image Source : stylebyanissa, sakpataudi/Instagram
वहीं, सोहा अली खान ने इस खास मौके पर करीना, सैफ, कुणाल खेमू और अन्य के साथ दिवाली से पहले की पार्टी की कई यादगार तस्वीरें साझा कीं। सोहा लाल शरारा सेट में खूबसूरत दिखीं, जबकि करीना की दोस्त अमृता अरोड़ा ने गुलाबी रंग का एथनिक को-ऑर्ड सेट पहना था। सोहा ने कैप्शन दिया, 'कल रात सोने जैसी ऊर्जा से भरपूर थी happy dhanteras!!'
6/7 Image Source : stylebyanissa, sakpataudi/Instagram
सबसे प्यारी पोस्ट इब्राहिम अली खान की रही, जिन्होंने दिवाली पार्टी में अपने सौतेले भाइयों तैमूर अली खान और जेह अली खान के साथ एक फोटो शेयर की। तीनों भाई चमकती रोशनी और सजावट के बीच बड़े प्यार से मुस्कुराते हुए नजर आए। इब्राहिम ने पोस्ट के साथ लिखा, 'तीनों भाई, तीनों तबाही happyDiwali।' फैंस ने इस तस्वीर को खूब सराहा।
7/7 Image Source : stylebyanissa, sakpataudi/Instagram
इन तस्वीरों से जाहिर हो रहा है कि करीना कपूर और सैफ अली खान की दिवाली पार्टी एक फैमिली अफेयर थी, जिसमें सिर्फ करीबी ही शामिल हुए थे। सभी एक से बढ़कर एक आउटफिट में नजर आए। कोई शरारा सूट में था तो किसी ने साड़ी में जलवे बिखेरे। वेस्टरन आउटफिट में भी कई लोग नजर आए।