करीना-करिश्मा ने कपूर परिवार संग मनाया गणेश चतुर्थी का जश्न, रणबीर ने बप्पा को दी विदाई

गणेश चतुर्थी 2025 की धूम हर जगह देखने को मिल रही है। वहीं, बॉलीवुड सितारे भी इस दिन का जश्न बहुत ही शानदार तरीके से मनाते हैं। जहां आज, 30 अगस्त को ढोल नगाड़े के साथ रणबीर कपूर ने अपनी मां नीतू संग बप्पा को विदाई दी तो वहीं करीना और करिश्मा ने भी अपने पूरे परिवार के साथ गणेश चतुर्थी का जश्न मनाया। साथ ही सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी हैं।
1/7 Image Source : Inst/@viralbhayani,@kareenakapoorkhan
गणेश चतुर्थी 2025 की धूम हर जगह देखने को मिल रही है। वहीं, बॉलीवुड सितारे भी इस दिन का जश्न बहुत ही शानदार तरीके से मनाते हैं। जहां आज, 30 अगस्त को ढोल नगाड़े के साथ रणबीर कपूर ने अपनी मां नीतू संग बप्पा को विदाई दी तो वहीं करीना और करिश्मा ने भी अपने पूरे परिवार के साथ गणेश चतुर्थी का जश्न मनाया। साथ ही सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी हैं।
2/7 Image Source : Instagram/@kareenakapoorkhan
रविवार को कपूर परिवार ने गणेश चतुर्थी एक साथ मनाई। करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गणपति उत्सव की तस्वीरें भी शेयर कीं, जिसका जश्न उनके पिता रणधीर कपूर के घर पर मनाया गया। इस समारोह में उनके चचेरे भाई अदार जैन और अरमान जैन के साथ-साथ अरमान की पत्नी अनीसा मल्होत्रा ​​जैन और अदार की पत्नी अलेखा आडवाणी भी शामिल हुईं।
3/7 Image Source : Instagram/@kareenakapoorkhan
करीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक ग्रुप तस्वीर शेयर की, जिसमें वह व्हाइट सलवार सूट पहने नजर आ रही थीं। उनकी बहन करिश्मा लाइट ग्रीन कलर के सलवार सूट में उनके बगल में मुस्कुराती हुई खड़ी थीं। करिश्मा के बगल में अदार और अलेखा मैचिंग व्हाइट आउटफिट में खड़े थे, जबकि दूसरी तरफ अरमान और अनीसा मैचिंग गुलाबी आउटफिट में खड़े थे।
4/7 Image Source : Instagram/@kareenakapoorkhan
एक दूसरी तस्वीर में करीना अपनी मां बबीता और बहन करिश्मा के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाती नजर आ रही हैं। उनके ठीक बगल में गणेश जी की मूर्ति रखी हुई है, जिसे गेंदे के फूलों से खूबसूरती से सजाया गया है।
5/7 Image Source : Instagram/@viralbhayani
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने हर बार की तरह इस साल भी अपने घर में भगवान गणेश का स्वागत किया और गणेश चतुर्थी को पूरी भक्ति और आनंद के साथ मनाया। हालांकि, पांच दिनों बाद रणबीर कपूर और उनकी मां नीतू कपूर ने बप्पा को अलविदा कह दिया। इस दौरान एक्टर को गणपति विसर्जन की रस्में निभाते हुए देखा गया।
6/7 Image Source : Instagram/@viralbhayani
सोशल मीडिया पर सामने आए कई फोटोज और वीडियो में रणबीर भगवान गणेश की मूर्ति पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ नीतू कपूर गणपति विसर्जन के दौरान गणेश जी के नाम का जयकारा लगते दिखाई दी। नीतू कपूर गणपति विसर्जन के दौरान उनके बगल में चलती हुई दिखीं।
7/7 Image Source : Instagram/@viralbhayani
गणपति विसर्जन 2025 के दैरान रणबीर ब्लू कुर्ते और व्हाइट पायजामा में बेहद डैशिंग दिख रहे थे। वहीं, नीतू कपूर व्हाइट और गोल्डन कलर का सूट पहने नजर आईं। 27 अगस्त को आलिया भट्ट और रणबीर ने अपने घर में गणपति बप्पा का स्वागत किया था।