नौकरानी के रोल से एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, लोगों ने जिस फैसले को बताया 'गलती', उसी ने बना दिया स्टार

फिल्मी दुनिया में कई स्टार हैं, जिन्होंने छोटे-मोटे रोल से अपना करियर शुरू किया और फिर बड़ा नाम कमाने में सफल रहे। कुब्रा सैत भी इन्हीं गिने-चुने नामों में से हैं, जिन्होंने एक नौकरानी के रोल के साथ अपना डेब्यू किया था और आज फिल्मी दुनिया का जाना-माना नाम बन चुकी हैं।
1/7 Image Source : Instagram/@kubbrasait
फिल्मी दुनिया में कई स्टार हैं, जिन्होंने छोटे-मोटे रोल से अपना करियर शुरू किया और फिर बड़ा नाम कमाने में सफल रहे। कुब्रा सैत भी इन्हीं गिने-चुने नामों में से हैं, जिन्होंने एक नौकरानी के रोल के साथ अपना डेब्यू किया था और आज फिल्मी दुनिया का जाना-माना नाम बन चुकी हैं।
2/7 Image Source : Instagram/@kubbrasait
हालांकि, कुब्रा के करीबियों को जब उनके फैसले के बारे में पता चला था, कई ने उन्हें कहा था कि उनका फैसला गलत है। लेकिन, वह अपने फैसले पर टिकी रहीं और आज उसी फैसले के चलते वह इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा बन चुकी हैं। हाल ही में कु्ब्रा सैत ने एक वीडियो शेयर किया और सलमान खान स्टारर 'रेडी' में काम मिलने और नौकरानी का किरदार निभाने का एक्सीपिरियंस साझा किया।
3/7 Image Source : Instagram/@kubbrasait
कुब्रा ने बताया कि जब उन्होंने 'रेडी' के लिए ऑडिशन दिया, उन्होंने काले रंग की ड्रेस पहनी थी। ऑडिशन के बाद उन्होंने निर्देशक अनीस बज्मी की मंजूरी का इंतजार करना शुरू कर दिया। सलमान खान स्टारर इस फिल्म में शुरुआत में कुब्रा को कोई डायलॉग तक नहीं दिया गया था, क्योंकि उन्हें नौकरानी का किरदार मिला था।
4/7 Image Source : Instagram/@kubbrasait
लेकिन, बाद में सलमान खान की एक नसीहत से उनकी किस्मत बदल गई। सलमान खान ने अनीस बज्मी को सजेशन दिया कि कुब्रा को एक टूटी-फूटी इंग्लिश बोलने वाली नौकरानी बनाया जाए और इस तरह उनका रोल खास बन गया। कुब्रा बताती हैं कि कई ने उनसे कहा कि 'रेडी' जैसा रोल करके वह पागलपन कर रही हैं, लेकिन अभिनेत्री का कहना है कि अगर उन्होंने रेडी न की होती तो वह कभी 'कुकू' नहीं बन पातीं।
5/7 Image Source : Instagram/@kubbrasait
कुब्रा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'सफलता का मतलब सर्वश्रेष्ठ होना नहीं है, बल्कि कल से बेहतर होना है। मुझसे अक्सर पूछा जाता है, "क्या तुम बचपन से ही एक्टर बनना चाहती थी?" जवाब है: नहीं। हां, मैं बचपन से ही बहुत ड्रामेबाज थी। एक नौटंकीबाज, एक मसखरी और मुझे लोगों की अटेंशन अच्छी लगती थी। लेकिन क्या मैंने कभी रचनात्मक, भावनात्मक, मनोरंजक और आत्मनिर्भर होने की जिम्मेदारी उठाने वाले किसी काम को करने का सपना देखा था? बिल्कुल नहीं।'
6/7 Image Source : Instagram/@kubbrasait
कुब्रा ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- 'मैं मुंबई में रहना चाहती थी और एक-दो उतार-चढ़ाव भरे सफर के बाद, आखिरकार मैं सपनों के इस शहर में पहुंच ही गई। उस समय, मेरा मंच का एकमात्र अनुभव स्कूल के ड्रामा क्लास में था। अब की बात करें तो, एक एक्टर के रूप में कई साल बीत चुके हैं, मैंने काम करते-करते बहुत कुछ सीखा है, एक के बाद एक कई सेटों पर काम किया है।'
7/7 Image Source : Instagram/@kubbrasait
कुब्रा कहती हैं- 'यह पोस्ट अब तक के सफर के लिए एक धन्यवाद पत्र जैसा है। मेरे सह-कलाकारों, निर्देशकों और हर उस लेखक को धन्यवाद जिन्होंने मुझे ऐसे किरदार दिए जिनमें मैं पूरी तरह डूब गई… और जिनमें मैंने अपना दिल लगा दिया। उन कहानियों के लिए जो हम सुनाते हैं और उन कहानियों के लिए जो अभी आनी बाकी हैं।'