KSBKBT 2 में होगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, क्या तुलसी के पति मिहिर की हो गई मौत? सच छिपा रहे करण और गौतम

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में बड़ा खुलासा होने वाला है, जिसके बाद तुलसी का दिल टूट जाएगा। वह करण और गौतम के परिवार से हमेशा के लिए दूर जाने का फैसला करेगी। अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि की कैसे मिहिर का एक राज गौतम और करण को करीब लाता है, लेकिन खुलासा होने के बाद तुलसी सदमे में चली जाती है। अभी तक अपने देखा कि तुलसी कैसे परिवार के सदस्यों को एकजुट करने का मिशन शुरू करती है।
1/7 Image Source : Screen grab from jiohotstar
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में बड़ा खुलासा होने वाला है, जिसके बाद तुलसी का दिल टूट जाएगा। वह करण और गौतम के परिवार से हमेशा के लिए दूर जाने का फैसला करेगी। अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि की कैसे मिहिर का एक राज गौतम और करण को करीब लाता है, लेकिन खुलासा होने के बाद तुलसी सदमे में चली जाती है। अभी तक अपने देखा कि तुलसी कैसे परिवार के सदस्यों को एकजुट करने का मिशन शुरू करती है।
2/7 Image Source : Screen grab from Starplus YT
हालांकि, इस बार तुलसी ने एक शरारती रूप अपनाया है। वह जानबूझकर परिवार के सदस्यों के प्लान खराब करके और उन्हें उनके ही जाल में फंसाकर उन्हें परेशान कर रही हैं। तुलसी के साथ वैष्णवी भी नई पीढ़ी के बीच की दूरी को कम करने की भी कोशिश कर रही हैं। अपनी बात साबित करने के लिए वह वैष्णवी को गरिमा की मदद करने के लिए पुलिस स्टेशन भेजती हैं, जिस पर सड़क पर एक लड़के के साथ होने का आरोप लगा था।
3/7 Image Source : Instagram/@starplus
इस पारिवारिक ड्रामे के बीच गौतम और करण के बीच एक बड़ा राज पनप रहा है। हालांकि, वे लगातार बहस करते हैं और एक-दूसरे पर गुस्सा निकालते हैं, लेकिन अचानक वे एक छिपे हुए राज के बारे में बात करते हैं। वह कहते हैं कि मिहिर का यह राज किसी को पता नहीं चलना चाहिए। ऐसे में अब कयास लगाया जा रहा है कि क्या मिहिर की मौत हो गई है और तुलसी को इस बारे में कुछ नहीं पता है।
4/7 Image Source : Screen grab from jiohotstar
करण ने गौतम से वादा किया कि वह मिहिर का राज कभी नहीं बताएगा। यह राज मिहिर से जुड़ा है, जो कभी अमेरिका से वापस नहीं लौटा। इसके बजाय उसने तुलसी को नफरत भरा पत्र भेजा, जब उसे पता चला कि तुलसी ने पार्थ को मार डाला था। करण अपने भाई गौतम को बताता है कि भले ही वह तुलसी से बहुत नफरत करता है, लेकिन मिहिर के लिए अपने प्यार की वजह से वह मिहिर का राज सुरक्षित रखेगा।
5/7 Image Source : Screen grab from jiohotstar
आने वाले नए एपिसोड की शुरुआत तब होती है, जब तुलसी को अपने बिस्तर पर पानी मिलता है और कमरे की लाइट भी बंद हो जाती है, जिससे वह गुस्से में आ जाती है। वह चालाकी से रौनक और समायरा के प्लान को उन्हीं को फंसा देती है और अपना बिस्तर रौनक के कमरे में ले जाती है, जिससे रौनक चिढ़ जाता है। तुलसी और महाराज बच्चों को परेशान देख हंसाते हैं।
6/7 Image Source : Instagram/@tanishaamehta_
इस बीच गरिमा अपने बॉयफ्रेंड से मिलने चुपके से बाहर जाती है, लेकिन जब वह उसे किस करने की कोशिश करता है तो उनकी बहस हो जाती है। पुलिस आती है और उन्हें हिरासत में लेती है। वे उनसे पहचान पत्र मांगते हैं। साथ ही घर पर भी फोन करती है। गरिमा तुरंत मदद के लिए समायरा को फोन करती है। समायरा घबरा जाती है और करण और नंदिनी को बताने के बारे में सोचती है, लेकिन डर जाती है।
7/7 Image Source : Instagram/@starplus
गरिमा पुलिस स्टेशन पर वैष्णवी को देखकर हैरान रह जाती है। वैष्णवी उसकी मदद करती है और परिवार को सच न बताने का वादा करती है। कहानी में आगे देखने को मिलेगा कि तुलसी बताती है कि उसने समायरा की बातचीत सुन ली थी और जानबूझकर वैष्णवी को पुलिस स्टेशन भेजा था। तुलसी वैष्णवी को दिलासा देती है कि वह परेशान न हो, क्योंकि धीरे-धीरे वह परिवार से और ज्यादा जुड़ जाएगी।