KSBKBT 2: तुलसी के घर में होगी महाभारत, रियो के निशाने पर वैष्णवी, पार्थ की टूटेगी सगाई

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के अपकमिंग एपिसोड में जबरदस्त इमोशनल ड्रामा देखने को मिलेगा, जो दर्शकों की आंखें नम कर देगा। वैष्णवी की जिंदगी में बहुत बड़ा तूफान आने वाला है, जिसका फायदा रियो उठाएगा। कहानी में अब हैरान करने वाला मोड़ आने वाला है, जिसके बाद तुलसी के परिवार में सभी एक-दूसरे के दुश्मन बन जाएंगे। दिल टूटने, अपमान और चकनाचूर सपनों को झेलने के बाद वैष्णवी को रियो एक ऐसा ऑफर देने वाला है, जिसके बारे में जानकार सभी के होश उड़ाने वाले हैं।
1/7 Image Source : Instagram/@starplus
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के अपकमिंग एपिसोड में जबरदस्त इमोशनल ड्रामा देखने को मिलेगा, जो दर्शकों की आंखें नम कर देगा। वैष्णवी की जिंदगी में बहुत बड़ा तूफान आने वाला है, जिसका फायदा रियो उठाएगा। कहानी में अब हैरान करने वाला मोड़ आने वाला है, जिसके बाद तुलसी के परिवार में सभी एक-दूसरे के दुश्मन बन जाएंगे। दिल टूटने, अपमान और चकनाचूर सपनों को झेलने के बाद वैष्णवी को रियो एक ऐसा ऑफर देने वाला है, जिसके बारे में जानकार सभी के होश उड़ाने वाले हैं।
2/7 Image Source : Screen grab from jiohotstar
एक तरह जहां वैष्णवी-पार्थ से अपनी सगाई टूटने के दर्दनाक सदमे से उबरने की कोशिश कर रही है। उस पर लगे आरोपों और टूटे भरोसे ने उसे गहरे घाव दिए हैं और अंदर से तोड़कर रख दिया। खुद को समझाने की कोशिशों के बावजूद, पार्थ के उस पर विश्वास न करने से उसकी सारी उम्मीदें टूट गई हैं और वह तुलसी के सामने जोर-जोर से रोने लगती है।
3/7 Image Source : Screen grab from jiohotstar
जैसे-जैसे उसके चारों ओर अफवाहें और आलोचनाएं बढ़ती जाती हैं। वैष्णवी का खुद पर और फिर से खुशी पाने की हर उम्मीद धीरे-धीरे कम होने लगती है। इस कठिन दौर में तुलसी वैष्णवी के लिए सबसे मजबूत सहारा बनकर उभरती है। वह मजबूती से उसके साथ खड़ी रहती है और उसे मजबूत बनाने की कोशिश करती है, जिसे वह इस दर्दनाक घटना को भूल जाए और जिंदगी में आगे बढ़ाने के लिए मेहनत करें।
4/7 Image Source : Instagram/@makeoverstylist_jaikumar
तुलसी का निरंतर आश्वासन वैष्णवी को आगे आने वाली चुनौतियों का सामना करने की शक्ति देता है। इसी बीच रियो एक ऐसे तरीके से वैष्णवी के जीवन में एंट्री करता है, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। कहानी में बहुत बड़ा धमाका होने वाला है। रियो सभी से कहता है कि अफवाहों के आधार पर वैष्णवी को गलत नहीं कहा जाता है।
5/7 Image Source : Screen grab from jiohotstar
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की कहानी में आगे देखने को मिलेगा कि कैसे वैष्णवी को सभी लोग खरी-खोटी सुनाते हैं और रियो इस बात का फायदा उठाता है। वह तुलसी के सामने जानबूझकर वैष्णवी से शादी करने की बात करता है और यह सुन सभी हैरान रह जाते हैं, लेकिन कोई नहीं जानता की रियो अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए यह मैरिज प्रपोजल वैष्णवी के सामने रखना वाला है।
6/7 Image Source : Instagram/@starplus
जैसे-जैसे उनका रिश्ता मजबूत होता जाता है, रियो एक चौंकाने वाला फैसला लेता है। एक ऐसे फैसला जो सबको हैरान कर देता है। वह वैष्णवी को शादी का प्रपोजल देता है। यह प्रपोजल ऐसे समय में आता है, जब वह अभी भी अपनी टूटी सगाई के जख्मों से उबरने की कोशिश कर रही है, जिससे उसके हालात और भी मुश्किल हो जाते हैं। वैष्णवी के लिए यह प्रपोजल एक मुश्किल चॉइस बन जाता है।
7/7 Image Source : Instagram/@starplus
इस बीच रियो यह साबित करने के लिए पक्का इरादा कर लेता है कि उसकी फीलिंग्स सच्ची हैं और उसका प्रपोजल हमदर्दी नहीं, बल्कि सम्मान और प्यार के लिए है। जैसे-जैसे उनका रिश्ता बढ़ता हैं। कहानी में एक नया चैप्टर शुरू होता है। क्या वैष्णवी रियो के प्रपोजल को हां कहेगी और एक नई शुरुआत करेगी? जब पार्थ को इस अचानक हुई बात के बारे में पता चलेगा तो वह कैसे रिएक्ट करेगा?