Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: नोइना ने अपने प्यार मिहिर को दिया धोखा, तुलसी का टूटा दिल
Published : Feb 20, 2026 03:57 pm IST, Updated : Feb 20, 2026 03:58 pm IST
-
Image Source : Screen grab from jiohotstarस्टार प्लस के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के अपकमिंग एपिसोड में एक हैरान करना वाला सच सामने आने वाला है जो तुलसी और मिहिर के रिश्ते की नींव हिला देगा। नोइना बेचैन और बहुत परेशान दिखाई देने वाली है क्योंकि उसका सबसे बड़ा झूठ धीरे-धीरे सबके सामने आने वाला है। सालों पहले मिहिर के साथ बिताई एक रात के बारे में नोइना के झूठे दावे की वजह से ही वह तुलसी से अलग हो गया था। उस एक झूठ ने एक शादी को बर्बाद कर दिया और कई जिंदगियां हमेशा के लिए बदल दीं।
-
- Image Source : Screen Grab From jiohotstar
नोइना जानती है कि सच अब और छिप नहीं सकता। वह आखिरकार खुद मान लेगी है कि उसने मिहिर से उसके साथ रोमांटिक रिश्ते के बारे में जो कुछ भी कहा था, वह सब सरासर झूठ था। पहले उनके बीच कोई फिजिकल अग्रेसन नहीं हुआ था। जैसा नोइना ने बताया, वैसा कुछ नहीं हुआ। यह चौंकाने वाला सच कहानी को काफी दिलचस्प बनाने वाला है।
- Image Source : Screen grab from jiohotstar
मिहिर का मानना है कि तुलसी से शादीशुदा होते हुए नोइना के साथ इंटिमेट होकर उसने बहुत बड़ा पाप किया है। उसे बुरा लगता है और वह सोचता है कि उसे अपने किए पर पछतावा करना चाहिए। उसे पता नहीं है कि उसका बुरा मानना एक झूठ पर आधारित है। दूसरी तरफ, तुलसी अपने दर्द और गलतफहमी के साथ जी रही है। उसे लगता है कि मिहिर ने उसके भरोसे को तोड़ा और उसकी पीठ पीछे नोइना के साथ अफेयर किया।
- Image Source : Screen Grab from jiohotstar
मिहिर कहता है कि नोइना ने सिर्फ धोखा नहीं दिया, बल्कि सारे रिश्तों को बर्बाद कर दिया है। यह बात तुलसी को सालों से परेशान करती रही है और उसे चुपचाप सहने पर मजबूर करती रही है। तुलसी को यह नहीं पता कि वह जो कुछ भी सोच रही है। उसमें नोइना की गलती है। सच दब गया है, जबकि इमोशंस और गलतफहमियां समय के साथ और मजबूत होती गईं।
- Image Source : Screen grab From starplus Instagram
अब जब तलाक की बात खुलकर सामने आ गई है तो नोइना के झूठ का जाल धीरे-धीरे टूटने लगा है। सवाल उठ रहे हैं। पुरानी घटनाओं की फिर से जांच की जा रही है। नोइना की बातें अब भरोसेमंद नहीं लग रही हैं। जैसे ही सच सामने आने लगता है। हर कोई सदमे चला जाता है और उन्हें यकीन नहीं होता की क्या हो रहा है।
- Image Source : Instagram/@starplus
तुलसी और मिहिर अब अपने रिश्ते में एक दर्दनाक मोड़ पर आ गए हैं। एक बार झूठ सामने आने के बाद, उन्हें असलियत का सामना करना पड़ेगा। उन्हें तय करना होगा कि वे साथ रहकर पुराने जख्म भरना चाहते हैं या हमेशा के लिए अलग होकर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना चाहते हैं।
- Image Source : Screen Grab From jiohotstar
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के आने वाले एपिसोड में भरपूर इमोशनल ब्रेकडाउन, चौंकाने वाले कन्फेशन और जिंदगी बदलने वाले फैसले दिखाई देने वाले हैं। क्या सच खोए हुए प्यार को फिर से मिलाएगा या उसे हमेशा के लिए खत्म कर देगा?