'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में बेनकाब होगी तृप्ति, समायरा को पता चलेगी करतूत, तुलसी बचाएगी परिवार

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में दिखाया जाएगा कि जब समायरा बताती है तृप्ति ने ही उसकी मां का मर्डर किया था तो सिड गुस्से से आग-बबूला हो जाएगा। वहीं अनुपम मिहिर को अपना अतीत याद करने के लिए इलाज कराने मुंबई जाने के लिए कहेगा।

टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का नया एपिसोड तब शुरू होता है, जब समायरा तुलसी और करण की बातचीत सुन लेती है। वे इस बारे में बात कर रहे होते हैं कि तृप्ति के उनकी जिंदगी में वापस आने के बाद से उसने क्या-क्या किया है। तुलसी अपने बेटे को बताती है कि तृप्ति ने नंदिनी की सच्चाई सबके सामने लाने की कई बार कोशिश की और वीडियो वाली पेनड्राइव भी भेजीं।
1/7 Image Source : Instagram/@starplus
टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का नया एपिसोड तब शुरू होता है, जब समायरा तुलसी और करण की बातचीत सुन लेती है। वे इस बारे में बात कर रहे होते हैं कि तृप्ति के उनकी जिंदगी में वापस आने के बाद से उसने क्या-क्या किया है। तुलसी अपने बेटे को बताती है कि तृप्ति ने नंदिनी की सच्चाई सबके सामने लाने की कई बार कोशिश की और वीडियो वाली पेनड्राइव भी भेजीं।
2/7 Image Source : Instagram/@starplus
कहानी में आगे दिखाया जाएगा कि तुलसी यह भी बताती है कि सिड की मां अपर्णा की मौत के लिए तृप्ति ही जिम्मेदार थी। जब वे दोनों इस बात पर चर्चा करते हैं कि तृप्ति कितनी खतरनाक है और सुभाष को बताने के लिए उन्हें सबूत की जरूरत है तो समायरा तय करती है कि सिड को सच पता होना चाहिए। वह उसे फोन करके बताएगी कि उसकी मां का मर्डर हुआ था। यह सुनकर सिड सदमे और गुस्से में आ जाएगा और समायरा से पूछेगा कि वह क्या कह रही है।
3/7 Image Source : Screen grab from jiohotstar
वह उसे यह भी बताएगी कि अपर्णा की मौत के पीछे तृप्ति का हाथ था, जिससे सिड और भी ज्यादा गुस्से में आ जाएगा। इसी बीच सीन एयरपोर्ट पर बदलता है, जहां मिहिर दूर से शोभा को देखता है और उसे लगता है कि वह उसे कहीं और से जानता है। चूंकि उसे अपने अतीत की कोई बात याद नहीं आती, इसलिए वह वहां से चला जाएगा।
4/7 Image Source : Instagram/@starplus
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के नए एपिसोड में यह भी दिखाया जाएगा कि मंदिरा, मिहिर पर नजर रखती है। कहानी में आगे दिखाया जाएगा कि मंदिरा, मिहिर और अनुपम को फोन करती है। वे उसे भरोसा दिलाते हैं कि वे ठीक हैं और सब कुछ अच्छा चल रहा है। मिहिर, मंदिरा को बताएगा कि उसने एयरपोर्ट पर किसी को देखा था, जिसे वह जानता था।
5/7 Image Source : Screen grab from jiohotstar
मिहिर की बात सुन वह हैरान हो जाएगी, लेकिन उसे याद नहीं है कि वह कौन है? इस बीच अनुपम सुझाव देगा कि मिहिर को मुंबई जाकर डॉ. मानसी से सलाह लेनी चाहिए। डॉ. मानसी दिमाग से जुड़ी बीमारियों की जानी-मानी स्पेशलिस्ट हैं और शायद वह मिहिर की खोई हुई यादें वापस लाने में मदद कर सकें।
6/7 Image Source : Instagram/@starplus
मिहिर ऐसा करने से मना कर देगा और अनुपम को याद दिलाएगा कि मुंबई में उसके बहुत से दुश्मन हैं। वह कहेगा कि वहां लौटने पर उसे खतरा हो सकता है, लेकिन अनुपम मिहिर से कहेगा कि इन सबके बावजूद अगर वह यह जानना चाहेगा कि वह कौन था और उसकी यादें क्या थीं, तो डॉ. मानसी ही उसकी मदद करने के लिए सबसे बेहतर विकल्प होंगी।
7/7 Image Source : Instagram/@starplus
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो भी मेकर्स ने शेयर कर दिया है, जिसमें दिखाया गया है कि मिहिर अनुपम की बात मान लेगा और कहेगा कि वह भारत वापस जाने और डॉ. मानसी से मिलने के लिए तैयार है। इस दौरान मिहिर और तुलसी की मुलाकात हो सकती है।