'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी-नंदिनी के छिपे सच से उठा पर्दा, क्या शोभा बनेगी दुश्मन?

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के अपकमिंग एपिसोड में नया इमोशनल ड्रामा देखने को मिलेगा। 10 साल बाद तुलसी जेल से सीधा अपने घर शांतिनिकेतन जाती है, लेकिन करण अपनी मां को घर के अंदर कदम नहीं रखने देता। वहीं कहानी के दूसरे हिस्से में देखने को मिलेगा कि नंदिनी पछतावे में डूबी हुई है, क्योंकि दस साल बाद भी करण की तुलसी के प्रति नफरत कम नहीं हुई है।
1/7 Image Source : Instagram/@starplus
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के अपकमिंग एपिसोड में नया इमोशनल ड्रामा देखने को मिलेगा। 10 साल बाद तुलसी जेल से सीधा अपने घर शांतिनिकेतन जाती है, लेकिन करण अपनी मां को घर के अंदर कदम नहीं रखने देता। वहीं कहानी के दूसरे हिस्से में देखने को मिलेगा कि नंदिनी पछतावे में डूबी हुई है, क्योंकि दस साल बाद भी करण की तुलसी के प्रति नफरत कम नहीं हुई है।
2/7 Image Source : Instagram/@starplus
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में शोभा को तुलसी और नंदिनी के चौंकाने वाले राज का पता चलता है। सीरियल के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि नंदिनी पछतावे में डूबी हुई है, क्योंकि दस साल बाद भी करण की तुलसी के लिए नफरत कम नहीं हुई है। करण के मन में बहुत गुस्सा है और उसने सबको चेतावनी दी है कि वे कभी तुलसी का नाम न लें, क्योंकि वह उस इंसान को माफ नहीं कर सकता, जिसने उसके बेटे पार्थ की जान ली थी।
3/7 Image Source : Screen grab from jiohotstar
नंदिनी खुद को कोसती है, क्योंकि वह जानती है कि तुलसी उसी की वजह से अपमान सह रही है। पार्थ की हत्या नंदिनी ने की थी, लेकिन तुलसी ने सारा इल्जाम अपने सिर ले लिया था। बातचीत के दौरान नंदिनी सच बताने से खुद को रोकने की कोशिश करती है और करण को इशारा देती है कि जो हमें दिखता है, वह हमेशा पूरा सच नहीं होता।
4/7 Image Source : Screen grab from jiohotstar
कहानी में बड़ा धमाका तब होगा, जब शोभा को तुलसी और नंदिनी का सच पता चलता है। शोभा, करण और नंदिनी की पूरी बात सुन लेती है और उसे शक होता है कि पार्थ की मौत के पीछे कोई राज जरूर छीपा है। हालांकि, नंदिनी तुरंत बात बदल देती है, लेकिन शोभा को कुछ गड़बड़ लगती है और वह चुपके से नंदिनी का पीछा करती है।
5/7 Image Source : Instagram/@starplus
इस बीच तुलसी एक जरूरी बातचीत के लिए नंदिनी को बुलाती हैं। शोभा भी वहीं पहुंचती है और तुलसी को देखकर इमोशनल हो जाती है। वह सवाल करती है कि तुलसी नंदिनी से अकेले क्यों मिलती हैं, जबकि अपने बच्चों से नहीं। नंदिनी तुलसी के सामने टूट जाती है और माफी मांगती है, जबकि तुलसी गुस्से में पूछती हैं कि घर की जिम्मेदारी मिलने के बावजूद उसने घर को बंटने क्यों दिया।
6/7 Image Source : Screen grab from jiohotstar
नंदिनी बताती है कि अपराध-बोध ने उसे अंदर से तोड़ दिया था, जिससे परिवार को संभालना नामुमकिन हो गया। तुलसी, शोभा को सच बताने से रोकती हैं। कहानी में एक चौंकाने वाला मोड़ तब आता है, जब नंदिनी आखिरकार तुलसी को बताती है कि उसने ही पार्थ को मारा था। कहानी में आगे देखने को मिलेगा कि तुलसी ने उसे सजा नहीं भुगतने दी और सारा दोष खुद पर ले लिया। नंदिनी मानती है कि वह न तो घर संभाल पाई और न ही तुलसी के त्याग का बोझ उठा पाई।
7/7 Image Source : Instagram/@starplus
शोभा यह सच जानकर हैरान रह जाती है और सबके सामने सच लाने का फैसला करती है। खासकर करण के सामने, जिसे लगता है कि तुलसी उसकी सबसे बड़ी दुश्मन है। अब सवाल यह है कि क्या तुलसी, शोभा को सच बताने से रोकेंगी और जोर देंगी कि अतीत को दबा ही रहने दिया जाए या फिर शोभा, नंदिनी का सच सबके सामने लाकर परिवार की दिशा हमेशा के लिए बदल देगी?