सिनेमा की दुनिया में नई स्टारकिड की होगी एंट्री, डेब्यू करेगी महेश बाबू की भतीजी? इस डायरेक्टर ने उठाई जिम्मेदारी

महेश बाबू तेलुगु सिनेमा के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में 'बिजनेसमैन' से लेकर 'ओक्काडु' जैसी बेहतरीन फिल्में दी हैं। अब वह एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही एसएसएमबी 29 को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें प्रियंका चोपड़ा भी नजर आएंगी। महेश बाबू तो फिल्मी दुनिया के सुपरस्टार हैं ही, फैंस अक्सर उनसे उनकी बेटी सितारा के भी फिल्मों में एंट्री को लेकर सवाल करते रहते हैं। इस बीच चर्चा है कि महेश बाबू की भतीजी भारती जरूर फिल्मों में एंट्री के लिए तैयार हैं।
1/7 Image Source : Instagram/@bharathighattamaneni
महेश बाबू तेलुगु सिनेमा के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में 'बिजनेसमैन' से लेकर 'ओक्काडु' जैसी बेहतरीन फिल्में दी हैं। अब वह एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही एसएसएमबी 29 को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें प्रियंका चोपड़ा भी नजर आएंगी। महेश बाबू तो फिल्मी दुनिया के सुपरस्टार हैं ही, फैंस अक्सर उनसे उनकी बेटी सितारा के भी फिल्मों में एंट्री को लेकर सवाल करते रहते हैं। इस बीच चर्चा है कि महेश बाबू की भतीजी भारती जरूर फिल्मों में एंट्री के लिए तैयार हैं।
2/7 Image Source : Instagram/@bharathighattamaneni
महेश बाबू की भतीजी भारती के एक्टिंग डेब्यू की चर्चा तेज हो गई है। टॉलीवुड सिनेमा के जाने-माने डायरेक्टर तेजा जल्दी ही भारती घट्टामनेनी को लॉन्च कर सकते हैं, जो दिवंगत एक्टर-प्रोड्यूसर रमेश बाबू की बेटी और महेश बाबू की भतीजी हैं।
3/7 Image Source : Instagram/@bharathighattamaneni
चर्चा है कि डायरेक्टर तेजा जल्दी ही एक रोमांटिक फिल्म बनाने जा रहे हैं, जिसमें भारती नजर आ सकती हैं। उन्होंने इस फिल्म के लिए अपना लुक टेस्ट भी दिया है, अब देखना ये है कि वह इस फिल्म में नजर आती हैं या नहीं। अब तक डायरेक्टर तेजा या उनकी टीम की ओर से इस तरह का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन फैंस भारती को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक हैं।
4/7 Image Source : Instagram/@bharathighattamaneni
भारती घट्टामनेनी की बात करें तो वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं, लेकिन बहुत ही कम। हालांकि, वह अपने वेस्टर्न लुक के साथ-साथ ट्रेडिशनल लुक्स के लिए भी सुर्खियों में छाई रहती हैं। पिछले दिनों ही उन्होंने पारंपरिक परिधान में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
5/7 Image Source : Instagram/@bharathighattamaneni
वहीं पिछले दिनों भारती अपने एक डांस वीडियो को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहीं। उन्होंने अपने चाचा महेश बाबू के हिट सॉन्ग 'कुरिची मदाथापेट्टी' पर डांस करते हुए वीडियो शेयर किया था, जो काफी वायरल हुआ था। इस वायरल वीडियो के बाद से ही उनके एक्टिंग डेब्यू को लेकर भी सवाल होने लगे।
6/7 Image Source : Instagram/@bharathighattamaneni
खास बात तो ये है कि भारती ही नहीं, उनके भाई जयकृष्ण घट्टामनेनी भी फिल्मी दुनिया में अपना सफर शुरू करने की तैयारी में हैं। चर्चा है कि जयकृष्ण डायरेक्टर अजय भूपति की फिल्म के साथ टॉलीवुड में एंट्री की तैयारी में हैं। यानी जल्दी ही घट्टामनेनी परिवार के दो सदस्य फिल्मी दुनिया में अपनी शुरुआत करने वाले हैं।
7/7 Image Source : Instagram/@bharathighattamaneni
भारती की बात करें तो उनके बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है और सोशल मीडिया पर भी उनके कम ही पोस्ट मौजूद हैं। लेकिन इतने कम पोस्ट के बावजूद उन्हें इंस्टाग्राम पर 27 हजार से ज्यादा यूजर फॉलो करते हैं। उनका आखिरी पोस्ट अगस्त 2024 का है, जिसमें वह ट्रेडिशनल आउटफिट में पोज देती नजर आ रही हैं।