बिग बॉस-19 की कंटेस्टेंट को मिला स्टार क्रिकेटर का साथ, तस्वीर शेयर कर दिखाया सपोर्ट, ट्रॉफी पर जमी हैं नजरें

बिग बॉस-19 की कंटेस्टेंट मालती चहर ने घर में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। बीते कुछ दिनों से बिग बॉस के घर में जमने वाली मालती चहर ग्लैमर की दुनिया में अपनी जमीन तलाश रही हैं। मालती चलर को घर में अपनी अनोखी प्रजेंस के लिए पहचाना जाता है। अब मालती के भाई दीपक चहर ने भी सपोर्ट दिया है और जन्मदिन के खास मौके पर एक तस्वीर शेयर की है। दीपक चहर भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ीं हैं और आईपीएल में भी बल्ले से धूम मचाते हैं। (Image Source-Instagram@maltichahar)
1/6 Image Source : Image Source-Instagram@maltichahar
बिग बॉस-19 की कंटेस्टेंट मालती चहर ने घर में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। बीते कुछ दिनों से बिग बॉस के घर में जमने वाली मालती चहर ग्लैमर की दुनिया में अपनी जमीन तलाश रही हैं। मालती चलर को घर में अपनी अनोखी प्रजेंस के लिए पहचाना जाता है। अब मालती के भाई दीपक चहर ने भी सपोर्ट दिया है और जन्मदिन के खास मौके पर एक तस्वीर शेयर की है। दीपक चहर भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ीं हैं और आईपीएल में भी बल्ले से धूम मचाते हैं। (Image Source-Instagram@maltichahar)
2/6 Image Source : Image Source-Instagram@maltichahar
मालती के जन्मदिन पर दीपक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें मालती अपने भाई दीपक के साथ एक बिल्डिंग की लिफ्ट में खड़े हैं। दोनों स्टाइल में पोज देते दिख रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए दीपक ने लिखा, 'मेरी प्यारी बहन को जन्मदिन की शुभकामनाएं। (Image Source-Instagram@maltichahar)
3/6 Image Source : Image Source-Instagram@maltichahar
भगवान आपको बिग बॉस-19 के खिताब से नवाजे। हम सब आपको सपोर्ट कर रहे हैं और आप ऐसे ही हम सभी को एंटरटेन करते रहिए।' दीपक ने अपने फॉलोअर्स से भी अपील की है कि मालती के लिए वोट करें। (Image Source-Instagram@maltichahar)
4/6 Image Source : Image Source-Instagram@maltichahar
मालती चहर को बिग बॉस-19 में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली थी। घर में आते ही मालती को सभी ने आड़े हाथों लिया और फरहाना से लेकर कुणिका सदानंद तक खूब फाइट देखने को मिली। अभिषेक और नेहल से भी मालती के जोरदार झगड़े हो चुके हैं। घर में अब मालती सैटल हो गई हैं और कम ही लड़ाई करती दिखती हैं। (Image Source-Instagram@maltichahar)
5/6 Image Source : Image Source-Instagram@maltichahar
मालती को बिग बॉस के घर के सदस्य वॉक आउट करने को लेकर चिढ़ाते रहते हैं। ये काफी हद तक सच भी है कि मालती का प्वाइंट ऑफ व्यू काफी अतरंगी और असामान्य होता है। कई बार वे अपनी बात को सीधे तरीके से पेश करने में भी असफल रहती हैं। हालांकि अब देखना होगा कि क्या मालती बिग बॉस-19 की ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा पाती हैं या नहीं। (Image Source-Instagram@maltichahar)
6/6 Image Source : Image Source-Instagram@maltichahar
बिग बॉस-19 अपने अंतिम दौर में है और अगले महीने के पहले या फिर दूसरे हफ्ते में संभावित फिनाले भी देखने को मिल सकता है। अब तक घर से बसीर अली, नेहल चुडास्मा, जीशान कादरी, मृदुल तिवारी और अभिषेक बजाज के साथ नीलम गिरी बाहर हो चुकी हैं। अब घर के नए कैप्टन शहबाज बडेसा हैं और उन्होंने गौरव खन्ना के साथ एक ड्रेमेटिक सीरीज ऑफ ईवेंट्स में ये खिताब अपने नाम किया है। अमाल मलिक और गौरव खन्ना के बीच भी एक जोरदार फाइट देखने को मिली है। (Image Source-Instagram@maltichahar)