मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में सितारों का मेला, ऐश्वर्या-अभिषेक से करीना-सैफ तक, ग्लैमरस अंदाज में पहुंचे सेलेब

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में ऐश्वर्या-अभिषेक, करीना-सैफ, अक्षय कुमार और ट्विंकल समेत कई सितारे पहुंचे। जाह्नवी, सुहाना और न्यासा सहित स्टारकिड्स ने भी अपने ग्लैमरस अंदाज से महफिल सजाई।

दिवाली का त्योहार आते ही बॉलीवुड में जश्न का माहौल बन जाता है। फिल्मी सितारों के घरों से लेकर शानदार पार्टीज तक, हर तरफ रोशनी और ग्लैमर की चमक देखने को मिलती है। इस बीच मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने घर पर शानदार दिवाली पार्टी का आयोजन किया, जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए। किसी ने ट्रेडिशनल आउटफिट में अपना जलवा दिखाया तो किसी ने मॉडर्न फैशन के साथ त्योहार के रंगों को अपने अंदाज में पेश किया। इस पार्टी में ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना समेत कई चर्चित चेहरे पहुंचे।
1/10 Image Source : Viral Bhayani
दिवाली का त्योहार आते ही बॉलीवुड में जश्न का माहौल बन जाता है। फिल्मी सितारों के घरों से लेकर शानदार पार्टीज तक, हर तरफ रोशनी और ग्लैमर की चमक देखने को मिलती है। इस बीच मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने घर पर शानदार दिवाली पार्टी का आयोजन किया, जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए। किसी ने ट्रेडिशनल आउटफिट में अपना जलवा दिखाया तो किसी ने मॉडर्न फैशन के साथ त्योहार के रंगों को अपने अंदाज में पेश किया। इस पार्टी में ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना समेत कई चर्चित चेहरे पहुंचे।
2/10 Image Source : Viral Bhayani
पार्टी की सबसे चर्चित एंट्री ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की रही। दोनों एक-दूसरे का हाथ थामकर मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचे और पैपराजी के सामने साथ में तस्वीरें खिंचवाईं। ऐश्वर्या सुनहरी कढ़ाई वाली लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को लाल लिपस्टिक के साथ पूरा किया। वहीं अभिषेक काले रंग की शेरवानी में नजर आए। दोनों की साथ में मौजूदगी ने एक बार फिर फैंस का ध्यान खींच लिया।
3/10 Image Source : Viral Bhayani
पार्टी में करीना कपूर खान और सैफ अली खान भी साथ पहुंचे। करीना ने सुनहरी सीक्विन वाली साड़ी पहनी थी, जिसे उन्होंने हॉल्टर नेक ब्लाउज के साथ स्टाइल किया। उनका ग्लैमरस अंदाज देखते ही बन रहा था। वहीं सैफ काले रंग के कुर्ते-पायजामे में नजर आए। दोनों ने अपने सादगी भरे लेकिन शानदार लुक से पार्टी में चार चांद लगा दिए।
4/10 Image Source : Viral Bhayani
अक्षय कुमार इस बार अकेले नहीं, बल्कि पत्नी ट्विंकल खन्ना और बेटे आरव भाटिया के साथ पार्टी में पहुंचे। तीनों ने सफेद रंग के आउटफिट में एक-दूसरे के साथ शानदार तालमेल बनाया। आरव की मौजूदगी खास रही, क्योंकि वह आमतौर पर फिल्मी पार्टियों और सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बनाए रखते हैं। ऐसे में पूरे परिवार को एक साथ देखकर पैपराजी भी उत्साहित नजर आए।
5/10 Image Source : Viral Bhayani
काजोल ने इस पार्टी के लिए ब्लैक वेलवेट साड़ी चुनी, जिसके बॉर्डर पर डायमंड स्टडेड डिजाइन था। इसके साथ मैचिंग ब्लाउज में वह बेहद खूबसूरत नजर आईं। काजोल के साथ उनकी बेटी न्यासा देवगन भी पहुंचीं। दोनों की साथ में मौजूदगी ने कैमरों का ध्यान खींचा।
6/10 Image Source : Viral Bhayani
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अपने पति और नेता राघव चड्ढा के साथ पार्टी में पहुंचीं। दोनों ने इस खास मौके के लिए काले रंग के आउटफिट चुने। एक-दूसरे के साथ ट्विनिंग करते हुए दोनों काफी स्टाइलिश नजर आए।
7/10 Image Source : Viral Bhayani
दिवाली पार्टी में दिशा पाटनी सफेद रंग की साड़ी पहनकर पहुंचीं। उनका अंदाज काफी आकर्षक रहा। वहीं करिश्मा कपूर ने ब्लैक एंड व्हाइट स्कर्ट और जैकेट का सेट चुना, जिसमें उनका स्टाइल अलग नजर आया। रवीना टंडन भी गोल्डन शिमरी सूट में पार्टी का हिस्सा बनीं। तीनों अभिनेत्रियों के अलग-अलग फैशन अंदाज ने समारोह में रंग जमा दिया।
8/10 Image Source : Viral Bhayani
कृति सेनन ने हल्के नीले रंग का शरारा सूट पहनकर पार्टी में एंट्री की। उनका ट्रेडिशनल लुक काफी आकर्षक रहा। दूसरी ओर मलाइका अरोड़ा ने फैशन के साथ एक्सपेरिमेंट करते हुए सफेद रंग की स्टेटमेंट शर्ट को गुलाबी और सफेद सीक्विन वाली स्कर्ट के साथ पेयर किया। उनका यह मॉडर्न अंदाज पार्टी के खास लुक्स में शामिल रहा।
9/10 Image Source : Viral Bhayani
मनीष मल्होत्रा की पार्टी में बॉलीवुड के नए जमाने के स्टारकिड्स भी पीछे नहीं रहे। जाह्नवी कपूर, सुहाना खान और अलिजेह अग्निहोत्री समेत कई युवा सितारे शानदार और चमकदार आउटफिट्स में पहुंचे। सभी ने अपने फैशन सेंस से पार्टी की रौनक बढ़ाई।
10/10 Image Source : Viral Bhayani
फिल्ममेकर करण जौहर काले रंग की शेरवानी पहनकर पार्टी में पहुंचे। वहीं अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने सफेद रंग का खूबसूरत गाउन पहना था, जिसके साथ उन्होंने केप स्टाइल कैरी किया। हुमा अपने बॉयफ्रेंड के साथ इस समारोह में पहुंचीं। दोनों की एंट्री भी चर्चा में रही।