OTT पर इस हफ्ते होगा 'घमासान', बैक-टू-बैक रिलीज होंगी धमाकेदार फिल्में और सीरीज, मिलेगा मनोरंजन का तगड़ा डोज

नए हफ्ते की शुरुआत हो चुकी है और ओटीटी पर कुछ नई फिल्में और सीरीज दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। तो चलिए जानते हैं ओटीटी पर इस हफ्ते क्या कुछ नया होने वाला है।

सिनेमाघरों में इन दिनों 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुरः द मूवी' जैसी फिल्मों का बोलबाला देखने को मिल रहा है। वहीं जल्दी ही अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर 'हैवान' भी इस हफ्ते सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस बीच ओटीटी पर भी कई शानदार फिल्में और सीरीज बवाल काटने के लिए तैयार हैं। तो चलिए जानते हैं कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इस हफ्ते कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं।
1/7 Image Source : Instagram/@primevideoin/@jiohotstar
सिनेमाघरों में इन दिनों 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुरः द मूवी' जैसी फिल्मों का बोलबाला देखने को मिल रहा है। वहीं जल्दी ही अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर 'हैवान' भी इस हफ्ते सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस बीच ओटीटी पर भी कई शानदार फिल्में और सीरीज बवाल काटने के लिए तैयार हैं। तो चलिए जानते हैं कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इस हफ्ते कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं।
2/7 Image Source : Instagram/@primevideoin
द रिवोल्यूशनरीज- भुवन बाम, रोहित सर्राफ, प्रतिभा रांटा और गुरफतेह पीरजादा स्टारर 'द रिवोल्यूशनरीज' 11 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी 'द रिवोल्यूशनरीज' सच्ची घटनाओं से प्रेरित ऐतिहासिक ड्रामा है, जो भारत के स्वतंत्रता संग्राम की पृष्ठभूमि पर बनी है।
3/7 Image Source : Instagram/@pratikgandhiofficial
घमासान- प्रतीक गांधी और अरशद वारसी स्टारर 'घमासान' भी इसी हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म में अरशद वारसी एक कुख्यात डाकू और प्रतीक गांधी एसटीएफ अधिकारी की भूमिका में दिखाई देंगे। दर्शक ये फिल्म 11 सितंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देख सकेंगे। इसका निर्देशन तिग्मांशु धूलिया ने किया है।
4/7 Image Source : Instagram/@netflix_in
चुंबक- नीना गुप्ता, देवेन भोजानी, अर्जुन बिजलानी, अमायरा दस्तूर और हेली शाह सहित कई अन्य सितारों से सजी 'चुबंक' भी इसी हफ्ते दर्शकों के बीच दस्तक दे रही है। ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर 10 सितंबर से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। सीरीज में आस-पड़ोस के घरों के बीच पारिवारिक और आत्मीय रिश्तों की दिलचस्प कहानी देखने को मिलेगी।
5/7 Image Source : Instagram/@jiohotstar
अली बाबा और 40 भूत - ओटीटी पर एक बेहद दिलचस्प हॉरर-कॉमेडी दस्तक देने को तैयार है, जिसका नाम है 'अली बाबा और 40 भूत'। आशा नेगी और विशाल वशिष्ठ स्टारर ये सीरीज 11 सितंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।
6/7 Image Source : Instagram/@netflix
द परफेक्ट लाई- अगर आप कुछ एडवेंचरस देखने के मूड में हैं तो 'द परफेक्ट लाई' को अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। ये एक मिस्ट्री-थ्रिलर है, जिसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे। 7 एपिसोड की ये सीरीज 10 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए मौजूद होगी। ये सीरीज मशहूर उपन्यास 'द डिनर क्लब' पर बेस्ड है।
7/7 Image Source : Instagram/@JioHotstar
प्रिंस ऑफ मॉलीवुड- अगर आप कुछ हल्का-फुल्का देखने के मूड में हैं तो मलयालम कॉमेडी ड्रामा 'प्रिंस ऑप मॉलीवुड' का भी लुत्फ उठा सकते हैं, जो 11 सितंबर से स्ट्रीम होने जा रही है। दर्शक ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर ये मलयालम कॉमेडी ड्रामा मलयालम के साथ-साथ हिंदी में भी देख सकेंगे।