मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी ने की सगाई, बॉयफ्रेंड ने रोमांटिक अंदाज में पहनाई अंगूठी, कौन हैं 'ग्रैंड मास्टर' के होने वाले दामाद?

जाने-माने एक्टर और पॉलिटिशियन मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी ने अब अपने बॉयफ्रेंड माइल्स मैंटजारिस से सगाई कर ली है। दिशानी ने सोशल मीडिया पर अपने विदेशी मंगेतर के साथ सगाई की तस्वीरें शेयर की हैं और इसी के साथ एक और बात का खुलासा किया है। दिशानी ने अपनी सगाई की तस्वीरें साझा करते हुए अपनी शादी की डेट का भी खुलासा कर दिया है।
1/7 Image Source : Instagram/@dishanichakraborty
जाने-माने एक्टर और पॉलिटिशियन मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी ने अब अपने बॉयफ्रेंड माइल्स मैंटजारिस से सगाई कर ली है। दिशानी ने सोशल मीडिया पर अपने विदेशी मंगेतर के साथ सगाई की तस्वीरें शेयर की हैं और इसी के साथ एक और बात का खुलासा किया है। दिशानी ने अपनी सगाई की तस्वीरें साझा करते हुए अपनी शादी की डेट का भी खुलासा कर दिया है।
2/7 Image Source : Instagram/@dishanichakraborty
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रपोज़ल की तस्वीरें शेयर करते हुए दिशानी ने कैप्शन में लिखा- '06.12.2026 अब तक का सबसे आसान 'हमेशा साथ रहने का फैसला'।' इन तस्वीरों को देखने के बाद दिशानी के फॉलोअर्स कमेंट करते हुए बधाई दे रहे हैं।
3/7 Image Source : Instagram/@dishanichakraborty
दिशानी ने अपने रोमांटिक प्रपोजल की जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वह समुद्र के किनारे नजर आ रही हैं और इसी रोमांटिक लोकेशन में माइल्स उन्हें अंगूठी पहनाते नजर आ रहे हैं। माइल्स अपनी लेडी लव दिशानी को घुटनों के बल बैठकर प्रपोज़ करते हुए दिख रहे हैं।
4/7 Image Source : Instagram/@dishanichakraborty
वहीं एक तस्वीर में दिशानी शरमाते हुए और अपनी सगाई की अंगूठी दिखाती हुई नजर आ रही हैं, जिसमें उनके चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती है। सूरजमुखी के फूलों और मोमबत्तियों के बीच, इस जोड़े ने अपने हमेशा साथ रहने के प्यार पर मुहर लगाई। दिशानी ने एक और तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह और माइल्स एक-दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं। दिशानी के इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने भी प्रतिक्रिया दी है और उन्हें नई जिंदगी की शुरुआत करने को लेकर बधाई दी है।
5/7 Image Source : Instagram/@mylesmantzaris
दिशानी के होने वाले पति माइल्स मैंटजारिस की बात करें तो वह एक स्टेडीकैम ऑपरेटर और कलरिसट के तौर पर काम करते हैं। माइल्स लंबे समय से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े हैं और अब तक डिज्नी, अमेजन, NFL, ESPN, MAX सहित कई बड़ी प्रोडक्शन कंपनियों के साथ काम कर चुके हैं।
6/7 Image Source : Instagram/@mylesmantzaris
दिशानी की बात करें तो वह मिथुन चक्रवर्ती और उनकी पत्नी योगिता बाली की की गोद ली हुई बेटी हैं। मिथुन ने अपहले हेलेना ल्यूक से शादी की थी मगर शादी के चार महीने बाद ही दोनों का तलाक हो गया। बाद में, 1979 में ही मिथुन चक्रवर्ती ने योगिता से शादी कर ली।
7/7 Image Source : Instagram/@ushmey
मिथुन चक्रवर्ती और योगिता बाली के परिवार की बात करें तो दोनों के चार बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटे और एक बेटी हैं। बेटों के नाम मिमोह, उश्मे, नमाशी और बेटी का नाम दिशानी है।