मम्मी-पापा अकेले थे, अचानक घर में घुसा अंजान शख्स, एक्टर ने किया दावा

टेलीविजन अभिनेता कुशाल टंडन, जिनकी दुनिया भर में तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक परेशान करने वाली घटना साझा की, जब एक प्रशंसक उनकी अनुपस्थिति में उनके घर में घुस आया। प्रशंसकों से सीमाओं का सम्मान करने का आग्रह करते हुए, उन्होंने एक नोट शेयर किया है। इस बात से वह काफी नाराज है और कुशाल टंडन ने उन सभी को मर्यादा में रहने को कहा है।
1/7 Image Source : Instagram
टेलीविजन अभिनेता कुशाल टंडन, जिनकी दुनिया भर में तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक परेशान करने वाली घटना साझा की, जब एक प्रशंसक उनकी अनुपस्थिति में उनके घर में घुस आया। प्रशंसकों से सीमाओं का सम्मान करने का आग्रह करते हुए, उन्होंने एक नोट शेयर किया है। इस बात से वह काफी नाराज है और कुशाल टंडन ने उन सभी को मर्यादा में रहने को कहा है।
2/7 Image Source : Instagram
कुशाल टंडन जो अक्सर उनके फैन के लिए कुछ न कुछ स्पेशल पोस्ट करते रहते थे। हाल ही में उन्होंने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया जो चर्चा में बना हुआ। दरअसल, कुछ दिन पहले उनके घर के अंदर कुछ प्रशंसकों ने एंट्री करने कोशिश की थी। मामला तब और भी चौंकाने वाला हो गया जब एक प्रशंसक उनके घर में उनकी अनुपस्थिति में जबरन घुस आया।
3/7 Image Source : Instagram
शनिवार (12 जुलाई) को, कुशाल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर यह चौंकाने वाली खबर शेयर की। उन्होंने जहां एक ओर उन्हें मिले प्यार के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया, वहीं उन्होंने अपने प्रशंसकों को उनकी निजी जगह और प्राइवेसी का सम्मान करने की विनती की है और साथ ही चेतावनी भी दी कि अगर अब किसी ने ऐसा किया तो वह कानून का सहारा लेंगे।
4/7 Image Source : Instagram
कुशल ने लिखा, 'सभी को नमस्कार, आज कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में मुझे बात करनी है। जब मैं बाहर था, एक फैन बिना इजाजत के मेरे घर में घुस आया। मैं साफ-साफ कह देना चाहता हूं कि यह ठीक नहीं है। मेरे माता-पिता अब मेरे साथ रहते हैं और उनकी सुरक्षा और शांति किसी भी चीज से ज्यादा मायने रखती है। मैं उनके प्यार को समझता हूं और उनके समर्थन के लिए आभारी हूं, लेकिन इस तरह अपनी सीमाओं को लांघना बहुत परेशान करने वाला है। माता-पिता अकेले थे।'
5/7 Image Source : Instagram
उन्होंने आगे कहा, 'कृपया मेरी प्राइवेसी और मेरे घर के लोगों का सम्मान करें, खासकर अब जब मेरा परिवार मेरे साथ रह रहा है। सम्मान और समझ के साथ। सुनने के लिए धन्यवाद।'
6/7 Image Source : Instagram
कुशाल एक्ट्रेस शिवांगी जोशी के साथ अपने ब्रेकअप की घोषणा के बाद से सुर्खियों में हैं। जून में, एक्टर ने देर रात लगभग 2:30 बजे अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा था। लेकिन, जिस बात ने नेटिजन्स का ध्यान खींचा, वह यह थी कि उन्होंने इसे पांच मिनट के भीतर ही डिलीट कर दिया।
7/7 Image Source : Instagram
नोट में लिखा था, 'जिन सभी लोगों से मैं प्यार करता हूं, मैं बस इतना कहना चाहता था कि मैं और शिवांगी अब साथ नहीं हैं, पांच महीने हो गए हैं, इसलिए हां हम अलग हो गए।' कुशाल और शिवांगी कथित तौर पर अपने शो 'बरसातें - मौसम प्यार का' में साथ काम करते हुए एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए। यह शो जुलाई 2023 में प्रीमियर हुआ और फरवरी 2024 में ऑफ-एयर हो गया।