'बंद करो', पैपराजी ने जूम किया कैमरा तो तमतमा उठीं कार में बैठीं मौनी रॉय, अब बोलीं- 'कभी मेरी फोटो या वीडियो मत लेना'

मौनी रॉय, सूरज नांबियार से अपने तलाक के बाद से लगातार सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने पिछले दिनों ही एक पोस्ट साझा करते हुए सूरज नांबियार से अपने तलाक का ऐलान किया था। इसके बाद से वह कई पब्लिक इवेंट में नजर आईं, लेकिन पैप्स को इग्नोर करती दिखीं और अब तो उन्होंने साफतौर पर पैप्स से कह दिया है कि उनकी तस्वीरें या वीडियो न लिए जाएं।
1/7 Image Source : Instagram/@glamblitzz
मौनी रॉय, सूरज नांबियार से अपने तलाक के बाद से लगातार सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने पिछले दिनों ही एक पोस्ट साझा करते हुए सूरज नांबियार से अपने तलाक का ऐलान किया था। इसके बाद से वह कई पब्लिक इवेंट में नजर आईं, लेकिन पैप्स को इग्नोर करती दिखीं और अब तो उन्होंने साफतौर पर पैप्स से कह दिया है कि उनकी तस्वीरें या वीडियो न लिए जाएं।
2/7 Image Source : Instagram/@imouniroy
हाल ही में मौनी रॉय का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह पैप्स पर भड़कती नजर आई थीं। ये सब तब हुआ, जब मौनी अपनी दोस्त अनुषा दांडेकर से मिलकर लौट रही थीं और तभी पैपराजी ने उन पर कैमरा तान दिया। ये देखकर मौनी भड़क उठीं और उन्होंने पैप्स से अपनी तस्वीरें क्लिक न करने को कहा।
3/7 Image Source : Instagram/@imouniroy
कार में बैठीं मौनी कैमरों से असहज दिखीं और सिर पर हाथ रखकर कैमरे से बचने की कोशिश करती नजर आईं। लेकिन, कुछ ही देर बाद वह खिड़की की तरफ मुड़ीं और सख्त अंदाज में कहती हैं - 'बंद करो।' इस दौरान अनुषा उन्हें शांत कराती नजर आईं, लेकिन मौनी फिर पैप्स को कैमरा बंद करने को कहती हैं और फिर कार से निकल जाती हैं।
4/7 Image Source : Instagram/@imouniroy
इस घटना के कुछ ही देर बाद मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने साफ तौर पर कहा कि पैप्स उनकी तस्वीरें और वीडियो न लें। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- 'अब से प्लीज मुझे पैप मत करिएगा। मैंने आप लोगों को बहुत समय से नहीं बुलाया है।'
5/7 Image Source : Instagram/@imouniroy
मौनी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- 'मैं आपसे प्यार और सम्मान का वादा करती हूं, लेकिन आपको बुलाऊंगी नहीं। प्लीज़, कभी भी मेरे पास मत आना। मैं आभारी रहूंगी। इसलिए अगली बार जब कोई मेरी तस्वीरें खींचते हुए दिखे, तो समझ लेना कि मैंने उन्हें नहीं बुलाया है। मैं बिल्कुल नहीं चाहती कि आप मेरी तस्वीरें खींचें। बस रुक जाइए, प्लीज.... प्लीज़। अब कभी नहीं।प्यार और सम्मान।
6/7 Image Source : Instagram/@imouniroy
बता दें, मौनी रॉय पिछले कुछ समय से लगातार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। 14 मई को ही मौनी रॉय ने लंबे समय से चल रही अटकलों के बाद एक पोस्ट साझा करते हुए सूरज नांबियार से अपने तलाक का ऐलान किया था।
7/7 Image Source : Instagram/@imouniroy
अपने पोस्ट में मौनी ने ये भी बताया कि वह और सूरज आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं। लेकिन दोनों की निजी जिंदगी को लेकर कई तरह की झूठी और मनगढ़ंत बातें फैलाई जा रही हैं, जो उनके रिश्ते का सच नहीं है। बता दें, मौनी और सूरज ने जनवरी 2022 में शादी की थी और शादी के चार साल में ही दोनों अलग हो गए।