हीरोइन जिसने प्यार के लिए ठुकरा दिया चमचमाता करियर, सुपरस्टार से की है शादी, दे चुकीं कई सुपरहिट

बॉलीवुड में अपने समय की टॉप एक्ट्रेस रहीं नम्रता शिरोडकर ने 1993 में फैमिना मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया था। संजय दत्त के साथ वास्तव जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाली नम्रता ने कई शानदार कहानियों में भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा है। करीब 2 दर्जन फिल्मों में एक्टिंग करने के बाद नम्रता को साउथ सुपरस्टार महेश बाबू से प्यार हो गया। इसके बाद नम्रता ने अपने करियर के पीक पर चमचमाती फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया और घर संभालने लगीं।
1/6 Image Source : Instagram

2/6 Image Source : Instagram
बता दें कि नम्रता शिरोडकर ने अपने शुरुआती करियर में मॉडलिंग की दुनिया में खूब नाम कमाया। साल 1993 में ब्यूटी पेजेंट फैमिना मिस इंडिया का खिताब जीतने वाली एक्ट्रेस नम्रता ने 1998 में आई फिल्म 'मेरे दो अनमोल रतन' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद नम्रता को बॉलीवुड फिल्म 'कच्चे धागे' मिली।
3/6 Image Source : Instagram
जिसमें नम्रता ने कमाल कर दिया और फिल्म भी हिट रही। इसके बाद नम्रता ने 1999 में आई संजय दत्त स्टारर फिल्म 'वास्तव' में भी अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीता और स्टार बन गईं। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही।
4/6 Image Source : Instagram
बता दें कि नम्रता शिरोडकर ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं और अब तक 2 दर्जन से ज्यादा कहानियों में अपना दम दिखा चुकी हैं। साल 2000 में नम्रता एक तेलुगु फिल्म 'वामसी' कर रही थी। इस फिल्म के सेट पर नम्रता की मुलाकात महेश बाबू से हुई और दोनों दोस्त बन गए।
5/6 Image Source : Instagram
दोनों की दोस्ती गहरे प्यार में बदली और साल 2005 में दोनों ने शादी रचा ली। शादी के बाद नम्रता ने प्यार के लिए अपना करियर कुर्बान कर दिया और ग्लैमर की दुनिया से दूरी बना ली। अब नम्रता अपने घर पर रहती हैं और घर संभालती हैं।
6/6 Image Source : Instagram
नम्रता शिरोडकर की बहन शिल्पा शिरोडकर भी अपने समय की हीरोइन रही हैं। शिल्पा ने अपने करियर में कई फिल्में दीं और ग्लैमर की दुनिया छोड़ दी। शिल्पा बीते कुछ महीनों से ग्लैमर की दुनिया में वापसी की राह देख रही हैं। शिल्पा ने बिग बॉस-18 में भी कमबैक का प्रयास किया था हालांकि वे इस शो को जीत नहीं पाईं। लेकिन अभी भी शिल्पा अक्सर ही बॉलीवुड सितारों की पार्टीज में नजर आती रहती हैं।