क्यूटनेस में सभी स्टारकिड्स पर भारी है अक्षय कुमार की भतीजी! 20 साल की उम्र में लगती हैं हिट हीरोइन

बॉलीवुड में बीते 5 साल स्टारकिड्स के नाम रहे हैं और आधा दर्जन से फिल्मी सितारों के बच्चों ने फिल्मी दुनिया में अपनी किस्मत आजमाई है। इन स्टारकिड्स में से फैन्स को किसी की खूबसूरती पसंद आई तो किसी की एक्टिंग। लेकिन अब एक और स्टारकिड अपनी खूबसूरती की तारीफें बटोर रही हैं। इतना ही नहीं फैन्स ने इस स्टारकिड को बाकी के सभी स्टारकिड्स पर भारी भी बता दिया है। हम बात कर रहे हैं
1/6 Image Source : Instagram
बॉलीवुड में बीते 5 साल स्टारकिड्स के नाम रहे हैं और आधा दर्जन से फिल्मी सितारों के बच्चों ने फिल्मी दुनिया में अपनी किस्मत आजमाई है। इन स्टारकिड्स में से फैन्स को किसी की खूबसूरती पसंद आई तो किसी की एक्टिंग। लेकिन अब एक और स्टारकिड अपनी खूबसूरती की तारीफें बटोर रही हैं। इतना ही नहीं फैन्स ने इस स्टारकिड को बाकी के सभी स्टारकिड्स पर भारी भी बता दिया है। हम बात कर रहे हैं
2/6 Image Source : Instagram
अक्षय कुमार की भतीजी और सुपरस्टार रहे राजेश खन्ना की पोती नाओमिका सिवा सरन की। नाओमिका महज 20 साल की हैं और फिल्मी लाइमलाइट से दूर रहती हैं। साथ ही नाओमिका की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार रहे राजेश खन्ना की 2 बेटियां ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना हैं। ट्विंकल खन्ना बड़ी हैं और उन्होंने बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार से शादी की है।
3/6 Image Source : Instagram
वहीं राजेश खन्ना की छोटी बेटी रिंकी खन्ना ने ने समीर सरन से शादी की है। समीर सरन एक एनआरआई बिजनेसमैन हैं। जहां ट्विंकल खन्ना हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहकर लाइमलाइट में रहती हैं, वहीं रिंकी लाइमलाइट से बिल्कुल दूर लंदन में अपनी लाइफ जी रही हैं। समीर सरन से शादी करने के बाद रिंकी लंदन में बस गईं और बहुत कम ही भारत आती हैं। रिंकी और उनके पति सोशल मीडिया पर नहीं हैं, लेकिन उनकी बेटी नाओमिका सरन इन दिनों इंटरनेट पर छाई हुई हैं।
4/6 Image Source : Instagram
न सिर्फ उनके इंस्टाग्राम रील्स और तस्वीरें चर्चा में रहती हैं, बल्कि वे पब्लिक अपीयरेंस भी देती नजर आती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको ट्विंकल खन्ना की भतीजी के बारे में बताएंगे। 20 साल की नाओमिका अपने खूबसूरत लुक की वजह से चर्चा में रहती हैं। हाल ही में डिंपल कपाड़िया की पोती नाओमिका सरन अपनी दादी के साथ मुंबई में मैडॉक फिल्म्स की 20वीं सालगिरह के मौके पर पहुंचीं। तभी से नेटिज़ेंस नाओमिका के स्टाइल के बारे में बात करने से खुद को रोक नहीं पाए।
5/6 Image Source : Instagram
नानी के साथ वायरल हुए नाओमिका का वीडियो देखने के बाद एक व्यक्ति ने कमेंट में लिखा, 'वह ट्विंकल खन्ना की तरह दिखती हैं, बहुत सुंदर'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'वह राजेश खन्ना सर से बहुत मिलती-जुलती हैं, वह बहुत हैंडसम थे।' नाओमिका को आखिरी बार 'स्काई फोर्स' की स्क्रीनिंग में डिंपल कपाड़िया के साथ देखा गया था, तब भी लोग उनके स्टाइल से अपनी नजरें नहीं हटा पाए थे।
6/6 Image Source : Instagram
फिलहाल नाओमिका की उम्र सिर्फ़ 20 साल है और वह लंदन में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय और लोकप्रिय हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 134k फॉलोअर्स हैं। इस साल की शुरुआत में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर अपने चचेरे भाई आरव भाटिया के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी।