नेशनल प्रेस डेः जब पर्दे पर निडर पत्रकार बनकर उतरे ये स्टार, आलिया से लेकर करीना तक ने बटोरी तालियां

Published : Nov 16, 2025 02:01 pm IST, Updated : Nov 16, 2025 02:01 pm IST
  • Image Source : Instagram/@netflix_in/primevideoin

    आज नेशनल प्रेस डे है, इस मौके पर हम आपको कुछ ऐसे कलाकारों के बारे में बताते हैं, जो बड़े पर्दे पर पत्रकार की भूमिका निभाकर दर्शकों से वाहवाही बटोर चुके हैं। इन कलाकारों में प्रीति जिंटा, रानी मुखर्जी से लेकर आलिया भट्ट जैसे कलाकारों के नाम शुमार हैं।

  • Image Source : Instagram/@primevideoin

    प्रीति जिंटा- प्रीति जिंटा ने 2004 में रिलीज हुई 'लक्ष्य' में एक निडर रिपोर्टर रोमिला दत्ता की भूमिका निभाई थी और अपने अभिनय के लिए खूब तारीफें हासिल की थीं। वह फिल्म में एक ऐसी पत्रकार की भूमिका में थीं जो कारगिल युद्ध के दौरान फ्रंटलाइन पर तैनात रहती है।

  • Image Source : Instagram/@netflix_in

    रानी मुखर्जी- अभिनेत्री ने 'नो वन किल्ड जेसिका' में मीरा गैटी नामक एक साहसी और निडर टीवी क्राइम रिपोर्टर की भूमिका निभाई थी, जो जन आक्रोश की कहानी को आगे बढ़ाती है। न्याय की मांग के लिए मीडिया की शक्ति का इस्तेमाल करती हैं और यह दिखाती हैं कि कैसे पत्रकारिता सामाजिक बदलाव की एक ताकत बन सकती है।

  • Image Source : Instagram/@primevideoin

    करीना कपूर- इस लिस्ट में करीना कपूर खान का नाम भी शुमार है। अभिनेत्री ने 'सत्याग्रह' में यास्मिन अहमद नाम की पत्रकार की भूमिका निभाई थी, जो भ्रष्टाचार को उजागर करने और सच को सबके सामने लाने पर विश्वास रखती है। अपने इस किरदार के लिए आज भी करीना की जमकर तारीफ होती है।

  • Image Source : Instagram/@netflix_in

    कार्तिक आर्यन- आमतौर अपने अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को हंसाने वाले कार्तिक आर्यन ने 'धमाका' में एक अर्जुन पाठक नाम के न्यूज एंकर की भूमिका निभाई थी। फिल्म में उन्होंने एक ऐसे पत्रकार की भूमिका निभाई थी, जिसे एक ऐसी ब्रेकिंग मिलती है जो उसके करियर की दिशा बदल सकती है, लेकिन वह नैतिक दुविधा में पड़ जाता है।

  • Image Source : Instagram/@primevideoin

    आलिया भट्ट- कपूर खानदान की बहू और अभिनेत्री आलिया भट्ट भी बड़े पर्दे पर पत्रकार की भूमिका में नजर आ चुकी हैं। आलिया ने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रानी चटर्जी नाम की एक स्टाइलिश टेलीविजन न्यूज एंकर की भूमिका निभाई थी।

  • Image Source : Instagram/@netflix_in

    अनुष्का शर्मा- अनुष्का ने आमिर खान स्टारर 'पीके' में एक दयालु और महत्वाकांक्षी पत्रकार जग्गू की भूमिका निभाई थी, जो एलियन पीके (आमिर खान द्वारा निभाए) की पृथ्वी में उसका यंत्र खोजने में मदद करती है।

  • Image Source : Instagram/@Zee5

    विक्रांत मैसी- 2024 में रिलीज हुई 'द साबरमती रिपोर्ट' में विक्रांत मैसी ने एक हिंदी पत्रकार समर कुमार की भूमिका निभाई है, जो गोधरा कांड का सच पता लगाने की जद्दोजहद करता है।