नेहा कक्कड़ का रोमांटिक बर्थडे, पति रोहनप्रीत की बाहों में नजर आईं सिंगर, शेयर कीं प्राइवेट सेलिब्रेशन की फोटोज

बॉलीवुड की सहसे मशहूर प्लेबैक सिंगर्स में से एक नेहा कक्कड़ का आज यानी 6 जून को अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। नेहा कक्कड़ को हर तरफ से बर्थडे की बधाईयां मिल रही हैं। कई सेलेब्स ने भी सिंगर को सोशल मीडिया के जरिए बर्थडे विश किया है, लेकिन जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा है वह है उनके सोशल मीडिया पोस्ट की।
1/7 Image Source : instagram/@nehakakkar
बॉलीवुड की सहसे मशहूर प्लेबैक सिंगर्स में से एक नेहा कक्कड़ का आज यानी 6 जून को अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। नेहा कक्कड़ को हर तरफ से बर्थडे की बधाईयां मिल रही हैं। कई सेलेब्स ने भी सिंगर को सोशल मीडिया के जरिए बर्थडे विश किया है, लेकिन जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा है वह है उनके सोशल मीडिया पोस्ट की।
2/7 Image Source : instagram/@nehakakkar
नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक साझा की है, जिनमें वह अपने पति रोहनप्रीत सिंह के साथ रोमांटिक मूड में नजर आ रही हैं। नेहा ने अपने फैंस के साथ अपने 38वें वर्थडे सेलिब्रेश की इनसाइड फोटोज शेयर की हैं, जो अब तेजी से वायरल हो रही हैं।
3/7 Image Source : instagram/@nehakakkar
इन फोटोज में नेहा कक्कड़ अपने पति रोहनप्रीत सिंह और परिवार के साथ अपने बर्थडे का जश्न मनाती हुईं दिख रही हैं। नेहा ककक्ड़ के बर्थडे सेलिब्रेशन की इन तस्वीरों पर अब यूजर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं और उन पर प्यार लुटा रहे हैं।
4/7 Image Source : instagram/@nehakakkar
नेहा कक्कड़ ने इन तस्वीरों को 'हैप्पी बर्थडे टू मी' कैप्शन के साथ ये तस्वीरें पोस्ट की हैं। वहीं कुछ वीडियो भी हैं, जिसमें वह पति रोहनप्रीत सिंह के साथ अपना बर्थडे केक काटती और सेलिब्रेट करती नजर आ रही हैं।
5/7 Image Source : instagram/@nehakakkar
वहीं कुछ तस्वीरों में नेहा कक्कड़ अपनी फैमिली के साथ भी पोज देती हुईं दिखीं। तस्वीरों में नेहा कक्कड़ का बर्थडे केक भी दिख रहा है। इन फोटोज पर धनश्री वर्मा ने भी कमेंट किया और नेहा कक्कड़ को जन्मदिन की बधाई दी है।
6/7 Image Source : instagram/@rohanpreetsingh
नेहा कक्कड़ ने अपनी बेडरूम फोटो भी शेयर की है, जिसमें वह पति रोहनप्रीत सिंह की गोद में नजर आ रही हैं। फोटो में नेहा मुस्कुराते हुए सेल्फी लेती दिख रही हैं, जबकि रोहन उनके माथे पर किस करते प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं।
7/7 Image Source : instagram/@nehakakkar
रोहनप्रीत सिंह ने भी नेहा कक्कड़ के बर्थडे सेलिब्रेश की तस्वीरें साझा की हैं, जिसके साथ कैप्शन में लिखा- 'मेरी क्यूट लिटिल एंजेल को हैप्पी बर्थडे। रब मेरे हिस्से की खुशियां तुम्हें दे दें और तुम्हारे हिस्से के दुख मुझे दे दें। मैं तुम्हे सबसे ज्यादा प्यार करता हूं मेरी लाडो।'