न पत्नी ट्विंकल और न ही बच्चों आरव-नितारा, तो पर्स में किसकी तस्वीर छुपाए फिरते हैं अक्षय कुमार?

Published : Jul 22, 2025 09:29 pm IST, Updated : Jul 22, 2025 09:29 pm IST
  • Image Source : Instagram/@akshaykumar

    बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। पिछले दिनों सुपरस्टार अपनी फिल्म 'हाउसफुल 5' को लेकर सुर्खियों में रहे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर दुनियाभर में 237 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान अक्षय कुमार ने एक ऐसा खुलासा किया, जिसकी खूब चर्चा रही।

  • Image Source : Instagram/@akshaykumar

    अक्षय कुमार ने फिल्म के प्रमोशनल इवेंट के दौरान खुलासा किया कि वह पर्स में किसकी तस्वीर रखते हैं। आपको जानकर हैरान होगी कि अक्षय कुमार न तो अपने पर्स में पत्नी ट्विंकल खन्ना की तस्वीर रखते हैं, न ही बेटे आरव की और न ही बेटी नितारा की, तो फिर अक्षय अपने पर्स में किसकी फोटो रखते हैं?

  • Image Source : Instagram/@akshaykumar

    अक्षय कुमार बॉलीवुड के उन कलाकारों में से हैं, जो अपनी कॉमिक टाइमिंग से लेकर एक्शन तक से दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। उन्हें इंडस्ट्री में तीन दशक से ज्यादा का समय हो गया है और इस दौरान उन्होंने कई हिट, कई ब्लॉकबस्टर तो कई फ्लॉप फिल्में दीं।

  • Image Source : Instagram/@viralbhayani

    वहीं हाउसफुल 5 के प्रमोशनल इवेंट के दौरान अक्षय कुमार ने बताया कि वह अपनी तस्वीर में उस स्टार की तस्वीर रखते हैं, जिन्हें वह अपना एक्टिंग गुरु मानते हैं। इसके बाद उन्होंने अपनी पर्स में रखी तस्वीर दिखाई,जो चार्ली चैप्लिन की थी। जी हां, अक्षय कुमार चार्ली चैप्लिन को अपना एक्टिंग गुरु मानते हैं और उनकी तस्वीर अपने पर्स में रखकर घूमते हैं।

  • Image Source : Instagram/@akshaykumar

    अक्षय कुमार ने हाउसफुल 5 के प्रमोशनल इवेंट के दौरान मीडिया से बात करते हुए चार्ली चैप्लिन की तस्वीर अपने पर्स पर रखने पर बात की और बताया कि वह उनके बहुत बड़े फैन हैं। उन्होंने बताया कि जिस तरह वह बिना कुछ कहे सिर्फ एक्सप्रेशन के माध्यम से दर्शकों कों हंसाते थे, वह आज भी उनकी इस कला के फैन हैं।

  • Image Source : Instagram/@akshaykumar

    अक्षय ने कहा- 'मैं चार्ली चैप्लिन का बहुत बड़ा फैन हूं। वो बिना कुछ कहे जो कॉमेडी करते थे, वो बिलकुल भी आसान नहीं था। किसी को भी सिर्फ अपने एक्सप्रेशन्स से हंसाना, ये बहुत बड़ी बात होती है। यही वजह है कि मैं उन्हें बहुत पसंद करता हूं। आप लोग यकीन नहीं करेंगे कि मैं उनका इतना बड़ा फैन हूं कि उनकी तस्वीर अपने पर्स में रखता हूं।'

  • Image Source : Instagram/@akshaykumar

    वर्क फ्रंट पर बात करें तो अक्षय कुमार आखिरी बार 'हाउसफुल 5' में नजर आए थे, जो 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर भी रिलीज कर दी गई है।

  • Image Source : Instagram/@akshaykumar

    प्राइम वीडियो पर ये फिल्म दोनों एंडिंग 5A और 5B के साथ उपलब्ध है, जिनमें इतना अंतर है कि दोनों में किलर अलग-अलग थे। वहीं अब अक्षय कुमार 'भूत बंगला', 'वेलकम टू द जंगल' और 'जॉली एलएलबी 3' में नजर आएंगे।