नेटफ्लिक्स पर आ रही है मनोरंजन की आंधी, एक से बढ़कर एक फिल्में-सीरीज हो रहीं रिलीज, नोट कर लें डेट

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मनोरंजन का भंडार है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर फ्लेवर वाली फिल्में-सीरीज उपलब्ध हैं और ये आंकड़ा अब बढ़ने वाला है। इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर और भी नई फिल्में और सीरीज दस्तक दे रही हैं। 13 अप्रैल से 19 अप्रैल के बीच कई फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। तो चलिए जानते हैं ओटीटी जायंट पर रिलीज होने जा रहीं कुछ बेहतरीन फिल्मों और सीरीज के बारे में।
1/8 Image Source : Instagram
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मनोरंजन का भंडार है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर फ्लेवर वाली फिल्में-सीरीज उपलब्ध हैं और ये आंकड़ा अब बढ़ने वाला है। इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर और भी नई फिल्में और सीरीज दस्तक दे रही हैं। 13 अप्रैल से 19 अप्रैल के बीच कई फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। तो चलिए जानते हैं ओटीटी जायंट पर रिलीज होने जा रहीं कुछ बेहतरीन फिल्मों और सीरीज के बारे में।
2/8 Image Source : Instagram
द ग्लास डोम- ये एक एंटरटेनिंग स्वीडिश थ्रिलर है, जिसकी कहानी एक महिला लेज्ला के इर्द-गिर्द घूमती है। लेज्ला की जिंदगी में तब उथल-पुथल मच जाती है, जब वह अपने एक दोस्त की बेटी की खोज में निकलती है, जिसे किडनैप कर लिया गया है। द ग्लास डोम 15 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।
3/8 Image Source : Instagram
आई एम नॉट मेंडोजा- नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते एक और जबरदस्त सीरीज दस्तक दे रही है, जिसका नाम है आई एम नॉट मेंडोजा। कहानी एक यंग लड़के की है, जिसका चेहरा एक कसीनो के ओनर से मिलता है। कसीनो का ओनर समझकर इस लड़के को किडनैप कर लिया जाता है। ये सीरीज 16 अप्रैल को रिलीज होगी।
4/8 Image Source : Instagram
प्रोजेक्ट यूएफओ- एलियन्स की कहानी हमेशा ही दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करती आई हैं। अगर आपको भी ऐसी कहानियां पसंद हैं तो 16 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही 'प्रोजेक्ट यूएफओ' जरूर देखें।
5/8 Image Source : Instagram
द डायमंड हाइस्ट- नेटफ्लिक्स पर इसी हफ्ते 16 अप्रैल को 'द डायमंड हाइस्ट' रिलीज हो रही है, जिसमें सस्पेंस और थ्रिलर के साथ-साथ ढेर सारा एंटरटेनमेंट है। इसकी कहानी कुछ लुटेरों पर आधारित है, जो हीरे लूटने के लिए मास्टर प्लान बनाते हैं।
6/8 Image Source : Instagram
बेबी मामा- नेटफ्लिक्स पर 16 अप्रैल को रिलीज होने जा रही 'बेबी मामा' की कहानी एक रईस महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो ये जानना चाहती है कि बच्चा पैदा करने के बाद उसकी जिंदगी में कौन-कौन से बदलाव आ सकते हैं। उन मुश्किलों को समझने के लिए वह सरोगेट मांओं को हायर करती है और उनकी जिंदगी बदलते हुए देखती है।
7/8 Image Source : Instagram
यंग शेल्डॉन- दुनियाभर में तहलका मचा चुके शो 'यंग शेल्डॉन' का नया सीजन दर्शकों के बीच दस्तक देने को तैयार है। ये शो का सातवां सीजन है, जिसमें शेल्डॉन हाई स्कूल में पढ़ता नजर आएगा और अपने नॉलेज से सबके होश उड़ाएगा। यह सीरीज 15 अप्रैल से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी।
8/8 Image Source : Instagram
ऑक्लाहोमा सिटी बॉम्बिंग- अगर आपको डॉक्यूमेंट्री का शौक है तो ऑक्लाहोमा सिटी बॉम्बिंग देख सकते हैं। इसमें 1995 में ऑक्लाहोमा शहर में हुए धमाकों के दिल दहला देने वाले पहलुओं पर रोशनी डाली गई है। ये 18 अप्रैल से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेगी।