'हां उसने गिफ्ट्स दिए थे', ठग सुकेश चंद्रशेखर संग अफेयर के दावों पर नोरा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- उससे और उसकी पत्नी से मिली

एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहीं हैं। कुछ समय पहले वह तब मुश्किलों में घिर गई थीं, जब उनका नाम ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ जुड़ा था, जो 200 करोड़ के फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग केस में सलाखों के पीछे है। अब हाल ही में नोरा फतेही ने अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर के बारे में बात की, ये दौर वो था जब जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर से उनका नाम जोड़ा गया था।
1/7 Image Source : Instagram/@norafatehi
एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहीं हैं। कुछ समय पहले वह तब मुश्किलों में घिर गई थीं, जब उनका नाम ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ जुड़ा था, जो 200 करोड़ के फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग केस में सलाखों के पीछे है। अब हाल ही में नोरा फतेही ने अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर के बारे में बात की, ये दौर वो था जब जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर से उनका नाम जोड़ा गया था।
2/7 Image Source : Instagram/@norafatehi
नोरा ने सुकेश के साथ नाम जोड़े जाने के बारे में बात करते हुए कहा कि इस घटना ने उन्हें बुरी तरह झकझोर दिया था और मानसिक तौर पर काफी परेशान कर दिया था। इस बारे में बात करते हुए नोरा इमोशनल हो गईं और बताया कि, इस विवाद ने उनके काम को भी प्रभावित किया और उन्होंने कई ब्रांड भी गंवा दिए थे।
3/7 Image Source : Instagram/@norafatehi
'ड्रीम विद डॉ. शीन' पॉडकास्ट पर बात करते हुए नोरा फतेही ने उन दावों पर प्रतिक्रिया दी, जिनमें कहा जा रहा था कि वह कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर के साथ रोमांटिक रिलेशनशिप में थीं। उन्होंने कहा कि वह कभी भी उस स्थिति से बाहर नहीं आ सकतीं, क्योंकि इस विवाद ने उन्हें बुरी तरह झकझोर दिया था।
4/7 Image Source : Instagram/@norafatehi
नोरा ने इस पर रिएक्ट करते हुए कहा- 'मैं इस विवाद के बाद इतने सदमे में थी कि अब तक इससे बाहर नहीं आ पाई हूं। आज भी जब कभी मेरी एजेंसी मुझे किसी इवेंट के लिए बुक करती है, तो मैं जाती हूं क्योंकि मुझे पैसे कमाने हैं। लेकिन, मैं यह सोचकर डर जाती हूं कि 'अब क्या होगा?'
5/7 Image Source : Instagram/@norafatehi
नोरा आगे कहती हैं- 'मैंने बहुत मुश्किल से सबक सीखा है। उस विवाद का इस्तेमाल मेरे बारे में गलत बातें फैलाने के लिए भी किया। मगर मेरी मां मुझे जानती है, वो जानती है कि मैं कैसी हूं। उन्हें अपनी परवरिश के बारे में पता है और मेरे दोस्त भी मुझे जानते हैं।'
6/7 Image Source : Instagram/@norafatehi
नोरा ने कहा- 'अगर वे मुझे इतनी अच्छी तरह नहीं जानते होते, तो शायद वे भी उन दावों पर यकीन कर लेते जो लोग मेरे बारे में कर रहे थे। वह मेरे लिए बहुत नाजुक समय था। उस एक घटना के चलते मैंने कई ब्रांड्स के साथ काम खो दिया और बहुत सारा काम गंवाना पड़ा। आज भी उसका असर है, आज भी लोग ऐसी बातें कहते हैं कि 'अरे, वह उस आदमी को जानती है' या 'उसने उसे डेट किया था'। मगर इन बातों में कोई सच नहीं है।'
7/7 Image Source : Instagram/@norafatehi
नोरा के अनुसार, इस विवाद को लेकर लोगों की सोच लंबे समय तक उन्हें परेशान करती रही। उन्होंने आगे कहा, 'लोगों को सोचना चाहिए कि वे सोशल मीडिया का इस्तेमाल कैसे कर रहे हैं। कर्मा सच है। हां, मैं उस इवेंट में गई थी। हां, मैंने उस व्यक्ति के परिवार और पत्नी से बातचीत की थी, उन्होंने मुझे एक कार और दूसरी चीजें तोहफे में दी थीं, लेकिन मुझे बताया गया था कि यह सामान्य बात है।'