न्यासा देवगन ही नहीं, इन स्टार किड्स ने भी एक्टिंग छोड़ अलग फील्ड में करियर बनाने का लिया फैसला

अजय देवगन ने हाल ही में खुलासा किया कि उनकी बेटी न्यासा देवगन को एक्टर बनने में कोई दिलचस्पी नहीं है। न्यासा के अलावा भी कई स्टार किड्स ऐसे हैं, जिन्होंने एक्टिंग से दूर रहने का फैसला किया है। इसमें शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का नाम भी शामिल है।
1/8 Image Source : Instagram
अजय देवगन ने हाल ही में खुलासा किया कि उनकी बेटी न्यासा देवगन को एक्टर बनने में कोई दिलचस्पी नहीं है। न्यासा के अलावा भी कई स्टार किड्स ऐसे हैं, जिन्होंने एक्टिंग से दूर रहने का फैसला किया है। इसमें शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का नाम भी शामिल है।
2/8 Image Source : Instagram
बॉलीवुड में स्टार किड्स के आसानी से एंट्री करने पर हमेशा बहस होती है। जहां कई स्टार किड्स ने पहले ही एक्टर के रूप में अपना टैलेंट साबित कर दिया है। वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो ग्लैमर से दूर रहे हैं। MAA के ट्रेलर लॉन्च पर अजय देवगन ने खुलासा कर दिया है कि उनकी बेटी न्यासा देवगन को अभी अपने माता-पिता के नक्शेकदम पर चलने में कोई दिलचस्पी नहीं है। वह एक्टिंग में अपना करियर नहीं बनाना चाहती हैं।
3/8 Image Source : Instagram
न्यासा देवगन की तरह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने भी एक्टर बनने का फैसला नहीं किया है। हालांकि, सुहाना खान ने एक्ट्रेस बनने का सफर शुरू कर दिया है। लेकिन, आर्यन खान ने कैमरे के पीछे रहकर डायरेक्टर बनना चुना है। बतौर डायरेक्टर उनकी वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' जल्द ही रिलीज होने वाली है।
4/8 Image Source : Instagram
महेश भट्ट और सोनी राजदान की बेटी आलिया भट्ट अब बॉलीवुड की सबसे सफल और स्थापित सितारों में से एक हैं। लेकिन, उनकी बहन शाहीन भट्ट ने अभिनय से दूरी बना रखी है।
5/8 Image Source : Instagram
वहीं, आमिर खान की बेटी इरा खान की भी एक्ट्रेस बनने की कोई ख्वाहिश नहीं है। हालांकि, उनके बेटे जुनैद खान पहले ही बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं।
6/8 Image Source : Instagram
अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने बॉलीवुड में कदम रखा है और उन्होंने फिल्म 'द आर्चीज' से डेब्यू किया है। हालांकि, उनकी बहन नव्या नवेली नंदा फिल्म इंडस्ट्री से अभी तक जुड़ी नहीं हैं।
7/8 Image Source : Instagram
अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर एक बेहतरीन स्टाइलिस्ट और फिल्म निर्माता हैं। अपनी बहन सोनम कपूर के तरह एक्ट्रेस नहीं बनाना है।
8/8 Image Source : Instagram
जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ भी एक्टिंग से दूर रहना चाहती है। वह एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। उन्हें 'खतरों के खिलाड़ी' में देखा गया था।