OTT Release: मनोरंजन से भरा होगा जून का तीसरा हफ्ता, नेटफ्लिक्स से प्राइम वीडियो तक पर रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स अपने इस बात का पूरा ख्याल रख रहे हैं कि उनके दर्शकों का मनोरजंन होता रहे और उनका कोई भी हफ्ता खाली न जाए। इस हफ्ते के लिए भी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने कुछ ऐसी ही प्लानिंग कर रखी है। नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो तक पर नई फिल्में और सीरीज स्ट्रीमिंग के लिए तैयार हैं। तो चलिए जानते हैं 15 जून से 21 जून के बीच रिलीज होने जा रही फिल्मों और सीरीज के बारे में।
1/7 Image Source : Instagram/@jiohotstar
ओटीटी प्लेटफॉर्म्स अपने इस बात का पूरा ख्याल रख रहे हैं कि उनके दर्शकों का मनोरजंन होता रहे और उनका कोई भी हफ्ता खाली न जाए। इस हफ्ते के लिए भी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने कुछ ऐसी ही प्लानिंग कर रखी है। नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो तक पर नई फिल्में और सीरीज स्ट्रीमिंग के लिए तैयार हैं। तो चलिए जानते हैं 15 जून से 21 जून के बीच रिलीज होने जा रही फिल्मों और सीरीज के बारे में।
2/7 Image Source : Instagram/@netflix
आई विल फाइंड यू - सस्पेंस-थ्रिलर मिनी सीरीज 'आई विल फाइंड यू' इसी हफ्ते ओटीटी पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है। सस्पेंस से भरपूर ये सीरीज 18 जून से नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है।
3/7 Image Source : Instagram/@sonylivindia
अथिराडी- एक्शन और कॉमेडी से भरपूर 'अथिराडी' भी जून के तीसरे हफ्ते ही ओटीटी पर तहलका मचाने के लिए आ रही है। खास बात तो ये है कि इस मलयालम फिल्म को तमिल, तेलुगु और कन्नड़ के साथ-साथ हिंदी में भी रिलीज किया जा रहा है। अगर आप ये फिल्म देखना चाहते हैं तो 19 जून से सोनी लिव पर ये फिल्म देखी जा सकती है।
4/7 Image Source : Instagram/@jiohotstar
ठुकरा के मेरा प्यार 2- ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 1 की जबरदस्त सफलता के बाद अब इसका दूसरा सीजन भी ओटीटी पर बड़ धमाका करने के लिए तैयार है। ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2, जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगा। ये सीजन 19 जून से बिंज वॉच किया जा सकता है।
5/7 Image Source : Instagram/@netflix
वॉइसमेल्स फॉर इसाबेल- ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते एक और शानदार फिल्म दस्तक दे रही है, जिसका नाम है 'वॉयसमेल्स फॉर इसाबेल'। इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म की कहानी सैन फ़्रांसिस्को में रहने वाली जिल के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी बहन की मौत से गहरे सदमे में है। अपने दुख से उबरने की कोशिश में, वह अपनी गुजर चुकी बहन के लिए एक वॉयसमेल छोड़ती है, लेकिन गलती से वह मैसेज किसी अजनबी के पास पहुंच जाता है। ये फिल्म 19 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।
6/7 Image Source : Instagram/@netflix
कलर बुक- साल 2024 में आई अमेरिकन फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। ये फिल्म 3 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हो जाएगी ये एक ब्लैक एंड व्हाइट ड्रामा फिल्म है, जिसे आप पूरे परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं।
7/7 Image Source : Instagram/@mohanlal
दृश्यम 3- मोहनलाल की 'दृश्यम 3' सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर धूम मचाने आ रही है। 8 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने पहले तो बॉक्स ऑफिस पर 235 करोड़ का कलेक्शन किया और अब 18 जून से सिर्फ प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।