देसी अंदाज और गहरा इमोशन, TVF की इन 5 सीरीज ने बदला कहानी का अंदाज, दिलों में बसे हैं किरदार

टीवीएफ (द वायरल फीवर) ने एंटरटेनमेंट की कई परिभाषाएं अपने कंटेट के साथ गढ़ी हैं। देसी अंदाज और गहरे इमोशन वाली कहानियों से टीवीएफ ने सिनेमा में कहानी कहने के अंदाज को भी बदला है। यही कारण है कि टीवीएफ की सीरीज के किरदार लोगों के दिलों में बसे हैं। टीवीएफ निस्संदेह मनोरंजन उद्योग में सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले कंटेंट निर्माताओं में से एक है, जो लगातार दर्शकों को कंटेप्रेरी कंटेंट दिखाता रहा है। अपने शो के माध्यम से  टीवीएफ ने कई बेहतरीन कहानियों से लोगों के दिलों में जगह बनाई है। इस मामले में उनसे बेहतर कोई नहीं है। जबकि उनकी प्रासंगिक सामग्री के लिए हमेशा व्यापक रूप से प्रशंसा की गई है, अब प्रसिद्ध फिल्म निर्माता करण जौहर ने भी टीवीएफ के लेखकों के लिए प्रशंसा की है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान करण जौहर को टीवीएफ के राइटर्स की तारीफ करते हुए देखा गया, उन्होंने कहा, 'जो टीवीएफ है ना द वायरल फीवर, उनके जो राइटर्स हैं, वो कमाल के राइटर्स हैं। वे जड़ हैं, वे कमर्शियल हैं और मज़बूर राइटर्स हैं। बहुत अच्छा लिखते हैं।' अगर आप भी टीवीएफ की कहानियां पसंद करते हैं तो हम आपके लिए लाए हैं 5 ऐ
1/6 Image Source : Instagram

2/6 Image Source : Instagram
पंचायत (2020): एक ग्रामीण भारतीय गांव पर आधारित एक दिल छू लेने वाली ड्रामा सीरीज पंचायत एक इंजीनियरिंग स्नातक (जितेंद्र कुमार) की कहानी है। जो पंचायत सचिव के रूप में काम करता है। यह शो कॉमेडी इमोशन और सामाजिक जागरुकता जैसे मुद्दों को बखूबी छूती है। इस कहानी ने लोगों का दिल जीता और इसके सभी सीजन सुपरहिट रहे हैं। इतना ही नहीं इस सीरीज के किरदार भी इतने पॉपुलर हैं कि सोशल मीडिया इन किरदारों के मीम्स से भरा रहता है।
3/6 Image Source : Instagram
कोटा फैक्ट्री (2019): भारत की पहली ब्लैक-एंड-व्हाइट वेब सीरीज कोटा फैक्ट्री कोटा में आईआईटी की तैयारी कर रहे छात्रों की जिंदगी की कहानी दिखाई गई है। कोटा में अपने सपनों का पीछा करते कम उम्र के बच्चे और उनके फैसलों के इर्द-गिर्द घूमती इस कहानी को लोगों ने खूब प्यार दिया था। ये सीरीज छात्रों की परेशानियों के साथ शिक्षा में हो रहे गोरखधंधों और कुछ अच्छे लोगों की कहानी पर प्रकाश डालती है। इस सीरीज के किरदारों को भी काफी पसंद किया गया था।
4/6 Image Source : Instagram
गुल्लक (2019): एक पुरानी यादों को छू लेने वाली ओटीटी सीरीज गुल्लक एक मिडिल क्लास परिवार की कहानी समझाती है। इस सीरीज को लोगों ने बेहद पसंद किया था और इसके किरदारों ने काफी तारीफें बटोरी थीं। सीरीज की कहानी एक परिवार की है जो मध्यम वर्गीय है और अपने रोजमर्रा की जिंदगी से जूझ रहा है। इस सीरीज में बेहतरीन इमोशन के साथ दमदार एक्टिंग देखने को मिली थी। आज भी इस सीरीज की क्लिप्स सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।
5/6 Image Source : Instagram
टीवीएफ पिचर्स (2015): टीवीएफ को पहचान दिलाने वाली सीरीज पिचर्स सबसे पहले 2015 में रिलीज हुई थी। इस सीरीज ने कमाल कर दिया था। टीवीएफ के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुई इस सीरीज ने किरदारों को भी सुपरहिट बना दिया था। स्टार्टअप और जुनून की कहानी बताती ये सीरीज आज भी लोगों के दिलों में बसी है। इस सीरीज से कई एक्टर्स को भी पहचान मिली थी। आज भी टीवीएफ की बेहतरीन कहानियों में इस सीरीज को गिना जाता है।
6/6 Image Source : Instagram
एस्पिरेंट्स (2021): यह शो यूपीएससी उम्मीदवारों के जीवन पर प्रकाश डालता है। साथ ही सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के संघर्षों, दोस्ती और सपनों को पर्दे पर उकेरती है। दमदार प्रदर्शन और भावनात्मक कोर के साथ एस्पिरेंट्स एक बेहद प्रेरणादायक सीरीज है। इस सीरीज को भी लोगों ने खूब प्यार दिया था। आज भी इस सीरीज को लोग देखना पसंद करते हैं।