परिणीति चोपड़ा पर भी चढ़ा Ghibli-Style AI images का खुमार, पति के साथ शेयर कीं तस्वीरें

सोशल मीडिया पर इस समय Ghibli-Style की तस्वीरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं। सेलिब्रिटी से लेकर आम आदमी तक हर कोई अपनी घिबली फोटो बनाकर शेयर कर रहा है। इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और उनके पति का नाम भी शामिल हो गया है। बॉलीवुड सेलेब्स भी घिबली स्टाइल फोटो ट्रेंड को फॉलो कर रहे हैं। जहां पहले रणबीर कपूर और बिपाशा बसु की घिबली फोटो सामने आई थी वहीं अब परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की घिबली स्टाइल फोटो ने सबका ध्यान खींचा है।
1/6 Image Source : Instagram

2/6 Image Source : Instagram
परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने पति और आप नेता राघव चड्ढा के साथ घिबली स्टाइल की 5 तस्वीरें शेयर कीं। एक तस्वीर परिणीति और राघव की शादी की है। इसमें राघव अभिनेत्री के माथे को चूमते नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर करवा चौथ की है जिसमें परिणीति गुलाबी रंग का सूट पहने नजर आ रही हैं और राघव का हाथ थामे चल रही हैं। एक अन्य तस्वीर में राघव अपनी पत्नी के साथ पूजा करते नजर आ रहे हैं।
3/6 Image Source : Instagram
राघव चड्ढा ने भी परिणीति के साथ स्टेडियम से एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीरों के साथ आप नेता ने कैप्शन में लिखा, 'हमें भी घिबली कीड़े ने काट लिया है।' आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 24 सितंबर 2023 को द लीला पैलेस और द ओबेरॉय उदयविलास में शादी की।
4/6 Image Source : Instagram
शादी के बंधन में बंधने से पहले दोनों ने करीब तीन साल तक डेट किया। परिणीति ने पारिवारिक समारोह में शादी की और अपने खास दिन पर मनीष मल्होत्रा ​​का लहंगा पहना। दोनों के साथ उनके करीबी परिवार के सदस्य और दोस्त ही थे।
5/6 Image Source : Instagram
वर्क फ्रंट पर, परिणीति चोपड़ा आखिरी बार 'अमर सिंह चमकीला' में नजर आई थीं। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ भी थे और इसका निर्देशन मशहूर फिल्म निर्माता इम्तियाज अली ने किया था।
6/6 Image Source : Instagram
अब वह नेटफ्लिक्स सीरीज के साथ अपने ओटीटी डेब्यू के लिए तैयार हैं। हालांकि, सीरीज की रिलीज डेट और टाइटल का अभी खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि इसमें परिणीति के साथ कई स्टार नजर आने वाले हैं। परिणीति के अलावा इस नेटफ्लिक्स सीरीज में सोनी राजदान, जेनिफर विंगेट, हरलीन सेठी, ताहिर राज भसीन, अनूप सोनी, सुमीत व्यास और चैतन्य चौधरी नजर आएंगे।