सुनिधि चौहान के बाद पीयूष मिश्रा ने भी कैंसिल किया अपना टूर, थाणे, अहमदाबाद और जयपुर के शो स्थगित

बॉलीवुड सुनिधि चौहान ने अपना कोलकाता का म्यूजिक कॉन्सर्ट आज कैंसिल कर दिया है जो कल यानी 14 मार्च को होने वाला था। सुनिधि के बाद म्यूजिक फैन्स के लिए एक और निराशा जनक खबर आई है। सिंगर और एक्टर पियूष मिश्रा ने भी अपने बैंड बल्लीमारन के आने वाले कॉन्सर्ट फिलहाल कैंसिल कर दिए हैं। थाणे, अहमदाबाद और जयपुर के आने वाले कॉन्सर्ट की तारीखों को आगे बढ़ा दिया गया है। (Image Source-Instagram@ballimaaraan)
1/6 Image Source : Instagram@ballimaaraan
बॉलीवुड सुनिधि चौहान ने अपना कोलकाता का म्यूजिक कॉन्सर्ट आज कैंसिल कर दिया है जो कल यानी 14 मार्च को होने वाला था। सुनिधि के बाद म्यूजिक फैन्स के लिए एक और निराशा जनक खबर आई है। सिंगर और एक्टर पियूष मिश्रा ने भी अपने बैंड बल्लीमारन के आने वाले कॉन्सर्ट फिलहाल कैंसिल कर दिए हैं। थाणे, अहमदाबाद और जयपुर के आने वाले कॉन्सर्ट की तारीखों को आगे बढ़ा दिया गया है। (Image Source-Instagram@ballimaaraan)
2/6 Image Source : Image Source-Instagram@ballimaaraan
बता दें कि बॉलीवुड एक्टर और सिंगर पियूष मिश्रा अपने बैंड बल्लीमारन के साथ पूरे देश में म्यूजिक कॉन्सर्ट करते हैं। हाल ही में पियूष ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा, 'दोस्तों! तत्कालीन विषम परिस्थियों और टेक्निकल ईश्यूज के चलते ये बताते हुए दुख हो रहा है कि बल्लीमारम के अपकमिंग कॉन्सर्ट फिलहाल रद्द किए जाते हैं। (Image Source-Instagram@ballimaaraan)
3/6 Image Source : Instagram@ballimaaraan
कॉन्सर्ट को थाणे, अहमदाबाद और जयपुर में आयोजित किया जाना था। अब ये कॉन्सर्ट किसी और दिन के लिए शेड्यूल किए जाएंगे। आपके टिकिट के पैसों को वापस करने के लिए प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। हमें इस असुविधा के लिए खेद है और माफी चाहते हैं।'(Image Source-Instagram@ballimaaraan)
4/6 Image Source : Instagram@ballimaaraan
पियूष मिश्रा ने बतौर एक्टर अपने करियर की फिल्मों में शुरुआत की थी। इससे पहले लंबे समय तक थियेटर की दुनिया में काम करते हैं। दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से पढ़ाई के बाद यहीं थियेटर में अपनी प्रतिभा को निखारते रहे। बाद में मुंबई पहुंचे और स्ट्रगल शुरू किया। (Image Source-Instagram@ballimaaraan)
5/6 Image Source : Instagram@ballimaaraan
पियूष ने मकबूल में भी काम किया था और अपने किरदार के लिए खूब तारीफें बटोरी थीं। इसके बाद लगातार काम करते रहे लेकिन उन्हें पहचान दिलाई अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर ने। इस फिल्म में पियूष ने न केवल एक्टिंग की बल्कि उनके गाने ने भी खूब वाहवाही बटोरी। (Image Source-Instagram@ballimaaraan)
6/6 Image Source : Instagram@ballimaaraan
हालांकि इससे पहले ही पियूष का एक गाना 'आरम्भ है प्रचंड' कॉलेज की शान बन चुका था और खूब पॉपुलर था। लेकिन गैंग्स ऑफ वासेपुर ने उन्हें उनके हक की शोहरत दिलाई। इसके बाद पियूष ने अपना बैंड बल्लीमारन बनाया और अब पूरी दुनिया में अपने बैंड के साथ टूर करते हैं। (Image Source-Instagram@ballimaaraan)