शराब के नशे में चूर रहती थी हीरोइन, टूटने वाली थी शादी, लेकिन पिता के एक मैसेज ने पलट दी जिंदगी

बॉलीवुड में अपने समय की टॉप हीरोइन रहीं पूजा भट्ट ने लंबे समय तक शराब की लत से जंग की है। पूजा की जिंदगी में एक दौर ऐसा भी ऐया था जब उनकी शादी टूट रही थी और तनाव के काले बादलों ने उनकी जिंदगी पर कब्जा जमाया हुआ था। लेकिन पिता महेश भट्ट के एक मैसेज से पूजा की जिंदगी पलट गई और उन्हें एक नई दिशा मिली। इसी मैसेज ने शराब की लत से छुटकारा दिलाया। पूजा ने हाल ही में खुद ही इसका खुलासा किया है। (Image Source-Instagram@poojab1972)
1/6 Image Source : Image Source-Instagram@poojabhatt
बॉलीवुड में अपने समय की टॉप हीरोइन रहीं पूजा भट्ट ने लंबे समय तक शराब की लत से जंग की है। पूजा की जिंदगी में एक दौर ऐसा भी ऐया था जब उनकी शादी टूट रही थी और तनाव के काले बादलों ने उनकी जिंदगी पर कब्जा जमाया हुआ था। लेकिन पिता महेश भट्ट के एक मैसेज से पूजा की जिंदगी पलट गई और उन्हें एक नई दिशा मिली। इसी मैसेज ने शराब की लत से छुटकारा दिलाया। पूजा ने हाल ही में खुद ही इसका खुलासा किया है। (Image Source-Instagram@poojab1972)
2/6 Image Source : Image Source-Instagram@poojabhatt
विकी लालवानी के साथ बातचीत में पूजा ने बताया कि उनकी अत्यधिक शराब पीने की आदत तब शुरू हुई जब मनीष मखीजा के साथ उनकी शादी टूटने की कगार पर थी। उन्होंने कहा कि उस समय मैंने शराब को एक सहारे के रूप में इस्तेमाल किया और स्वीकार किया कि उस समय मैं बहुत ज्यादा शराब पीती थी। (Image Source-Instagram@poojab1972)
3/6 Image Source : Image Source-Instagram@poojab1972
उन्होंने कहा, 'मैं जीवन के सबसे बुरे दौर से गुजर रही थी क्योंकि जब शादियां टूटती हैं और 11 साल का रिश्ता टूटता है, तो यह किसी मौत जैसा होता है। मैंने खुद को शोक मनाने का समय नहीं दिया। मैंने बस यही कहा कि मैं ठीक हूं और लोग मेरे ऐसा कहने से खुश हो गए।' (Image Source-Instagram@poojab1972)
4/6 Image Source : Image Source-Instagram@poojab1972
इस घटना से पहले शराब के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए, पूजा ने कहा, 'मैं इससे पहले सामाजिक तौर पर शराब पीती थी, लेकिन 2014 से, जब मुझे पता चला कि मेरी शादी टूट रही है, से लेकर मेरे द्वारा इसे खत्म करने तक के उन दो सालों में मैंने बहुत शराब पी क्योंकि मैं आग को पेट्रोल से बुझाने की कोशिश कर रही थी। शराब आपको और आक्रामक बनाती है, यह आपको शांत नहीं करती। यह दर्द निवारक नहीं है।' (Image Source-Instagram@poojab1972)
5/6 Image Source : Instagram@poojab1972
दिसंबर 2016 में महेश ने पूजा को एक संदेश भेजा जिसने उनके संयम के सफर की शुरुआत की। क्रिसमस से कुछ दिन पहले, पिता और बेटी एक-दूसरे के प्रति प्यार जता रहे थे, तभी महेश ने कहा, 'अगर तुम मुझसे प्यार करती हो, तो खुद से प्यार करना सीखो क्योंकि मैं तुम्हारे अंदर बसता हूं।' (Image Source-Instagram@poojab1972)
6/6 Image Source : Image Source-Instagram@poojab1972
इस संदेश ने पूजा की जिंदगी बदल दी। उन्होंने कहा, 'दस साल हो गए हैं, मैंने शराब का एक घूंट भी नहीं पिया है। मैंने दस साल पहले खुद से प्यार करना शुरू किया था, और वह प्रेम कहानी आज भी जारी है और बहुत अच्छी चल रही है। मैं बहुत संतुष्ट हूं।' (Image Source-Instagram@poojab1972)